استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

احصل على وصول غير محدود إلى أكثر من 9000 مجلة وصحيفة وقصة مميزة مقابل

$149.99
 
$74.99/سنة
The Perfect Holiday Gift Gift Now

संन्यासी के साथ था हर निवासी

August 2025

|

Aha Zindagi

भारत में अंग्रेज़ी राज की औपचारिक शुरुआत 1757 में हुए प्लासी के युद्ध के बाद से मानी जाती है।

- - दिनेश पाठक

संन्यासी के साथ था हर निवासी

यह आम हिंदुस्तानी के जीवट और स्वराज की उत्कट चाह थी कि इसी वक़्त से वह अंग्रेज़ों के विरुद्ध निरंतर जूझता रहा।

संन्यासी विद्रोह इसी की एक बानगी है जो विदेशी शासन के ख़िलाफ़ आम किसानों, कारीगरों, सैनिकों और संन्यासी फ़क़ीरों का संगठित संघर्ष था।

1857 के स्वतंत्रता संग्राम को देश का पहला स्वातंत्र्य समर माना जाता है, किंतु उससे काफ़ी पहले 1763 में बंगाल और बिहार में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष शुरू हो चुका था। दरअसल, ईस्ट इंडिया कंपनी ने प्रारंभ से भारत में दो प्रमुख उद्देश्य रखे थे: पहला, भारत की बहुमूल्य संपदा का व्यापारिक शोषण और दूसरा, येन केन प्रकारेण अंग्रेजी साम्राज्य का विस्तार। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उसके सिपहसालारों ने शोषणपूर्ण नीतियां अपनाई थीं। इसके चलते राजा, सैनिक, व्यापारी, कृषक, धर्मगुरुओं जैसे सभी वर्गों और यहां तक कि साधु-संतों तक के दैनंदिन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था और उनके धर्म, मान, जीवन एवं संपत्ति, सभी ख़तरे में पड़ गए थे।

सन् 1857 में अंग्रेजों द्वारा घोषित तथाकथित सैनिक विद्रोह या ग़दर के पहले के 100 वर्षों में कंपनी की दमनकारी नीतियों से त्रस्त होकर गोरे राज और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों के विरुद्ध अनेक सैनिक और असैनिक आंदोलन, विद्रोह और विप्लव हुए। 1770 में बंगाल में भयानक दुर्भिक्ष ने जनाक्रोश को भड़का दिया और लोगों ने इसे कंपनी की नीतियों का परिणाम मानते हुए विदेशी राज के ख़िलाफ़ स्थान-स्थान पर मोर्चा खोल दिया। यह कहानी 1757 में प्लासी के युद्ध के बाद तब शुरू हुई जब भारत पूर्ण रूप से अंग्रेज़ों के अधीन हो गया था। इस समय अंग्रेज़ों ने जिस नीति को भारतीयों पर थोपा उससे उनके राजनीतिक अधिकार समाप्त हो गए। उन्होंने सत्ता में आते ही सबसे पहले रियासतों को एक-एक कर हड़पने का काम प्रारंभ किया। भारत को आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर बनाने के लिए उद्योग-धंधों को चौपट कर दिया और कच्चा माल विदेशों को भेजा जाने लगा। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में जुलाहे,धुनिया, बढ़ई, लोहार और मोची जैसे हाथ का काम करने वाले लोग भी बेरोज़गार हो गए।

अंग्रेज़ों ने माना, वह किसान विद्रोह था

المزيد من القصص من Aha Zindagi

Aha Zindagi

Aha Zindagi

डिजिटल संसार में मानव अधिकार

वक़्त बदल चुका है! अब एक झूठी तस्वीर भी आपकी पूरी छवि और गरिमा को तार-तार कर सकती है। यह सिर्फ़ आपकी समस्या नहीं, आज पूरी दुनिया इसके घेरे में है।

time to read

6 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

सौदा

पुरानी वस्तुएं देकर कोई नई चीज़ मिल जाए तो इससे ख़ुशी की बात और क्या होगी! इस सौदे में अक़्लमंदी भी है। लेकिन निधि ने बिना अक़्ल लगाए कहीं बेहतर सौदा कर लिया। उसे बदले में कुछ मूल्यवान मिला है, यह उसके चेहरे की चमक बता रही थी।

time to read

7 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

क्या कहती है पुरुष की चुप्पी

कहते हैं कि स्त्रियों को समझा नहीं जा सकता, किंतु पुरुषों को समझना भी कहां आसान होता है! वे कम बोलते हैं, ज़्यादा महसूस करते हैं और अपनी भावनाएं शब्दों से कम, व्यवहार से ज़्यादा जताते हैं। उन्हें समझने की शुरुआत होती है उनकी चुप्पी, उनके नज़रिए और उनकी अनकही भावनाओं को महसूस करने से।

time to read

7 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

सभ्यता का गणित

ब्रह्मांड के हर हिस्से में गणित है। सौरमंडल की सीमा में और असीम निर्वात में। प्रत्येक चेतन में और जड़ में। विज्ञान में और कला में। इसके बिना न तो पानी संभव है, न प्राणी। बिन गणित सब सून !

time to read

7 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

ये माटी सभी की कहानी कहेगी...

भले ही मुहावरे की भाषा में मिट्टी के मोल का अर्थ बहुत सस्ता होता है, किंतु दुनिया की कोई शै एक मुट्ठी मिट्टी से अधिक समृद्ध नहीं है।

time to read

8 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

टीवी और हम लोग

टेलीविज़न ने केवल मनोरंजन नहीं किया, ख़बरें ही नहीं दिखाईं, उसने हम भारतीयों को भी बदल दिया।

time to read

6 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

चलें झरनों की ओर

.. यानी एक ऐसी यात्रा जहां एक ही सफ़र में मिलेंगे कई झरने।

time to read

1 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

मंजिल के क़रीब गुमराह होने की चाह...

पहली नज़र में यह चाहना एकदम अटपटी और अस्वाभाविक लगती है, लेकिन जब इसकी परतें खुलती हैं तो दुनियावी दौड़ के फ़लसफ़े बेमानी लगने लगते हैं।

time to read

4 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

टालमटोल पर जीत के 7 क़दम

कई बार कुछ ज़रूरी काम होते हैं, लोग उस काम के चारों ओर गोल-गोल चक्कर काटते रहते हैं। दिल चाहता है कि शुरू तो करें पर दिमाग़ कहता है, अभी नहीं। टालमटोल का यही नाज़ुक नृत्य एक कशमकश बन जाता है। आख़िर कैसे निकलें इस चक्रव्यूह से।

time to read

3 mins

December 2025

Aha Zindagi

Aha Zindagi

आप कौन-से ग्रह पर रहते हैं?

अगर आप सुर्खियां देखें, फिल्में देखें और इतिहास की किताबें पढ़ें तो आपको लगेगा कि हम पूरी तरह से एक बुरी प्रजाति हैं। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। ग़ौर से देखने पर आपको पता चलेगा कि हम वास्तव में बहुत अच्छे हैं।

time to read

4 mins

December 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back