Denemek ALTIN - Özgür
रेत का महल
Grehlakshmi
|August 2025
विवेक कभी भी गड़े मुर्दे उखाड़कर उसका पोस्टमार्टम नहीं करता था। लेकिन उसका खामोश हो जाना या एक-दो जलते हुए शब्द उछाल देना ही निशा के मन में भंवर ला देता था।
डैडी-डैडी, देखो ना! उधर मैंने वंडरफुल घर बनाया है।' शुभी अपने डैडी को झकझोर रही थी, परन्तु उसके डैडी तो यादों के गहरे समुद्र में गोते लगा रहे थे। फिर नन्ही शुभी की आवाज को वे कैसे सुनते। समुद्र के किनारे सुहानी शाम रेत पर फैल गई थी। लालिमा लिए सूरज पानी में सोना बिखेरते हुए डूबने को था। ऐसी मस्तानी शाम में मियां-बीवी, प्रेमी-प्रेमिकाएं एक-दूसरे की बांहों में सिमटे नयनाभिराम पल को जी रहे थे।
लेकिन उत्तरी सागर तट के इन्हीं विहंगम दृश्यों के बीच विवेक और निशा बैठकर अपने-अपने अतीत की यादों के पालने में हिलोरें ले रहे थे। हूं-हां में होती बात भी अब दोनों के बीच सन्नाटे में तब्दील हो गई थी।
दूर समुद्र के एक छोर से दिख रहे खंबे की टिमटिमाती रोशनी विवेक के जख्मों को हरा कर रही थी। विवेक एकटक उसी टिमटिमाती हुई रोशनी को देखे जा रहा था।
पापा से रूठकर शुभी बगल में ही बैठी मां से बोली, 'मम्मा देखो न, डैडी मेरे बनाए रेत के घर को देखने नहीं चल रहे हैं। आप देखो, चलो ना मम्मा, आप ही देखो।' निशा की भी जैसे तंद्रा टूटी शुभी के झकझोरने पर। निशा विवेक की ओर देखकर समझ गई कि वह पूरी तरह से तल्लीन है अपनी भूली-बिसरी यादों में।
निशा, शुभी के रेत के घर को देखकर बोली, 'अरे, कितना प्यारा घर बनाया है। ओहो! इसमें तो गार्डन भी है!' शुभी मचल उठी प्रशंसा सुनकर। 'अच्छा! यहां कुआं भी बनाया है क्या।' जब तक निशा यादों के गलियारे से बाहर आकर अपने शब्द का मतलब बताती, शुभी ने सवाल जड़ दिया, 'कुआं! यह क्या होता है! मैंने तो यह स्विमिंगपूल बनाया है। ब्यूटीफुल है न!' उसकी चहकती आंखों से खुशी छलक रही थी।
निशा मुस्कराते हुए बोली, 'कुआं, जिसमें अंडरग्राउंड वॉटर होता है। जो कि ठंडा और स्वीट होता है। तुम्हारी दादी यानी ग्रैंडमदर के यहां है। जब चलोगी कभी इंडिया, तब दिखाऊंगी तुम्हें।'
शुभी की गोलमटोल आंखें विस्फारित-सी हो रही थीं। शुभी फिर दादी को लेकर कोई और सवाल न करने लगे, उससे पहले ही वह उठकर खड़ी होते हुए बोली, 'मैं अभी आती हूं, तुम खेलो।'
यादों के झरोखों से निकलकर आती ठंडी-गरम हवा उसे भी विचलित कर रही थी। वहां से उठकर वह विवेक के बगल में जा बैठी और मौन तोड़ती हुई हौले से बोली, 'किन यादों में खोए हुए हो!' विवेक ने निशा की बात को अनसुना कर दिया।
Bu hikaye Grehlakshmi dergisinin August 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Grehlakshmi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
