Facebook Pixel व्यावसायिक वास्तु के अनुसार शोरूम और दूकानें कैसी होनी चाहिए? | Jyotish Sagar - religious-spiritual - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

व्यावसायिक वास्तु के अनुसार शोरूम और दूकानें कैसी होनी चाहिए?

Jyotish Sagar

|

September 2024

ऑफिस के एकदम कॉर्नर का दरवाजा हमेशा बिजनेस में नुकसान देता है। ऐसे ऑफिस में जो वर्कर काम करते हैं, तो उनको स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियाँ आती हैं।

- रविन्द्र दाधीच

व्यावसायिक वास्तु के अनुसार शोरूम और दूकानें कैसी होनी चाहिए?

ज से पहले व्यावसायिक वास्तु ( ऑफिस और कॉरपेट) का कल्चर इतना अधिक नहीं था, जितना की आज है, क्योंकि इन्सान की आवश्यकताएँ समय के अनुसार बदलती हैं और आज के समय की माँग उद्योग-व्यापार है। ऐसे में पहले की तुलना में निर्माण कार्यों में वर्तमान में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि पहले के समय में व्यावसायिक वास्तु नहीं था। व्यावसायिक वास्तु तो था, तभी तो शेरमुखी और गौमुखी प्लॉट (भूमि) का कॉन्सेप्ट वास्तु में लागू हुआ। ऐसे में हमारे पुरातन वास्तुशास्त्र में जिन सिद्धान्तों का वर्णन किया गया है, उसको कैसे हम अपने वर्तमान और आधुनिक निर्माण कार्यों में लगा सकते हैं?

व्यावसायिक वास्तु में आगे बढ़ने से पहले हमें इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए, कि आप जिस भूमि अथवा जमीन में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उसका मुख (फेसिंग) किस दिशा की ओर होना चाहिए? वास्तुशास्त्र में किस तरह के लिए किस प्रकार का निर्माण होता है?

व्यावसायिक वास्तु के अन्दर यदि आप निर्माण पर विचार कर रहे हैं, तो वास्तुशास्त्र इसके लिए अलग-अलग व्यापार के लिए अलग-अलग दिशाओं वाले प्रतिष्ठान का निर्माण करने की सलाह देता है। ऐसे में यदि आप सरकारी संस्थान अथवा गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में हों अथवा आप शैक्षणिक संस्थान, वकील, राजनीतिक कार्यालय, मनोरंजन और मीडिया से सम्बन्धित बिजनेस में हैं, तो ऐसे में पूर्वाभिमुख व्यावसायिक भवन आपके लिए लाभकर होंगे।

यदि आप चिकित्सक अथवा सर्जन हैं, फार्मा इण्डस्ट्री, शल्य चिकित्सा, फार्मास्यूटिकल, सौर ऊर्जा, बॉयलर, भट्टी, विद्युत् उपकरण, गल्ले की दूकान, परचून की दूकान, कॉर्पोरेट यूनिट जैसे उद्योगों से सम्बन्धित कार्य करते हैं, तो ऐसे में आपको वास्तु अनुसार दक्षिणमुखी कार्यालय आपके लिए बेहतर होते हैं।

यदि आप जिम, बिल्डर, डवलपर्स, परिवहन, स्नेहक, पानी, दूध, पेट्रोलपम्प, आइसक्रीम, ऑटोमोबाइल, तेल अथवा गैस का व्यापार करते हैं, या फिर कर्मचारी चयन से सम्बन्धित व्यापार अथवा काम करते हैं, तो आपको पश्चिममुखी ऑफिस अच्छे परिणाम देने वाले होंगे। इसके अतिरिक्त यदि आपका ऐसे व्यापार से सम्बन्ध हैं, जैसे फैशन, सीए, डिजाइनर, कंसलटेंट, हॉस्पिटल, क्लीनिक, शिक्षण संस्थान, वित्तीय संस्थान, तो इसके लिए उत्तरमुखी ऑफिस सर्वाधिक अच्छा होता है।

Jyotish Sagar'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

सूक्ष्म शरीर की अदृश्य ऊर्जा!

सूक्ष्म शरीर की आकृति भी स्थूल शरीर के अनुरूप ही होती है। इसमें पंचभौतिक तत्त्व नहीं होने से इसको पोषण के लिए स्थूल पदार्थों की आवश्यकता नहीं होती है।

time to read

4 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

भगवान् शिव की पूजा क्यों? कैसे? कहाँ?

जानिए, स्वयं शिव के श्रीमुख से!

time to read

3 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

विभिन्न भावों में ग्रहों के 12 प्रकार से फल

नवम भाव में ग्रहों के 12 प्रकार से फल (भाग-9)

time to read

13 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

मृत संजीवनी तन्त्र सत्य अथवा कल्पना!

भारतवर्ष की तान्त्रिक परम्परा में ऐसे अनेक रहस्य छिपे हैं, जो सामान्य व्यक्ति के लिए कल्पना मात्र हैं, परन्तु साधकों के लिए यथार्थ से भी बढ़कर।

time to read

3 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

हॉस्पिटल, क्लीनिक एवं डॉक्टर के लिए वास्तु

चिकित्सा केवल दवाइयों, मशीनों अथवा आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं है।

time to read

5 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-22)

time to read

13 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

घर के मन्दिर में भगवान् का मुख किस दिशा में हो?

घर के मन्दिर में भगवान् का मुख पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा की ओर इसलिए रखा जाता है ...

time to read

2 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या विश्वकप में फ्रांस को जिता पाएँगे एम्बाप्पे?

एम्बाप्पे की जन्मपत्रिका का विश्लेषण

time to read

4 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी कर्नाटक में शिवकुमार की सरकार!

शपथग्रहण कुण्डली का विश्लेषण

time to read

2 mins

July 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कल्पवृक्ष है गुरु भोग से मुक्ति तक सब है सुलभ

राजा जनक ने अष्टावक्र से कई तरह की जिज्ञासाएँ की और अष्टावक्र ने अपने ज्ञान से उनका समाधान किया। जनक ने अष्टावक्र को गुरु के रूप में कल्पवृक्ष मान लिया।

time to read

4 mins

July 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size