Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Sadece 9.000'den fazla dergi, gazete ve Premium hikayeye sınırsız erişim elde edin

$149.99
 
$74.99/Yıl

Denemek ALTIN - Özgür

गंभीर जल संकट के मुहाने पर दुनिया

Jansatta

|

January 27, 2026

संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की एक रपट के मुताबिक, जल के अत्यधिक दोहन, सिमटते भूजल स्रोतों, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया अब 'वैश्विक जल दिवालियापन' की स्थिति में कदम रख चुकी है। अगर समय रहते स्थिति नहीं संभाली, तो परिणाम भयावह हो सकते हैं।

- अमरपाल सिंह वर्मा

दुनिया में बढ़ता जल संकट चिंता का विषय बना हुआ है। अगला विश्व युद्ध पानी के लिए लड़े जाने की भविष्यवाणियां तक की जा चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान के शोधकर्ताओं की हाल में आई एक रपट इन चिंताओं को और गंभीर रूप दे रही है। इसमें कहा गया है कि पिछले कई दशकों के दौरान जल के अत्यधिक दोहन, सिमटते भूजल स्रोतों, भूमि क्षरण, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से उपजी बाधाओं की वजह से दुनिया अब जल संकट की अवस्था से आगे बढ़कर 'वैश्विक जल दिवालियापन' की स्थिति में कदम रख चुकी है।

जब कोई इंसान दिवालिया होता है, तो उसके पास पैसा नहीं बचता, घर तक गिरवी हो जाता है और विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। बड़ा सवाल यह है कि अगर दुनिया पानी के लिहाज से दिवालिया हो गई, तो क्या होगा? रपट में शोधकर्ताओं ने जो कुछ कहा है, उसका मतलब यह नहीं कि दुनिया से पानी अचानक खत्म हो जाएगा, बल्कि जिस ढंग से जल का अंधाधुंध दोहन और प्रदूषण बढ़ रहा है, उससे जल व्यवस्था की रीढ़ टूटनी शुरू हो गई है।

समूचे विश्व में बहुत पहले से जल संकट की चर्चा होती रही है, मगर इसे एक ऐसे झटके की तरह देखा जाता रहा है, जिससे समय के साथ उबरा जा सकता है। अगर जल संकट के बारे में चेतावनी दी जाती रही है, तो यह भरोसा भी दिलाया जाता रहा है कि फिर से अच्छी बरसात होगी, जल का स्तर सुधर जाएगा और हालात पुनः सामान्य हो जाएंगे। मगर नई रपट ने इस भरोसे पर सवालिया निशान लगा दिया है। रपट में साफ कहा गया है कि विश्व की जल आपूर्ति प्रणाली कई जगहों पर पतन के दौर में पहुंच चुकी है। अनेक क्षेत्रों में पानी की कमी अब स्थायी स्वरूप लेती जा रही है। यह स्थिति केवल पानी की कमी की नहीं, बल्कि व्यवस्था के टूटने की ओर संकेत करती है। ऐसे में अब हमें पानी के बारे में अपने सोचने का ढंग बदलना होगा।

Jansatta'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Delhi

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सभी उड़ानें रद्द

कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा तथा हवाई परिचालन भी बाधित हो गया।

time to read

1 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

विवादों में घिरे हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कुछ लोगों को मेरी बेटी की शादी से परेशानी है।

time to read

3 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

यूएन शांति प्रदान करने वाली संस्था नहीं रहा

भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अब अंतरराष्ट्रीय शांति सुनिश्चित करने वाली संस्था के रूप में नहीं देखा जा रहा है और शांति एवं सुरक्षा से जुड़े परिणाम हासिल करने के लिए चर्चाएं समानांतर बहुपक्षीय ढांचों की ओर बढ़ गई हैं।

time to read

2 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

बार काउंसिल की जनहित याचिकाओं पर विचार नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न राज्य बार काउंसिल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वकीलों के लिए आरक्षण की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से मंगलवार को इंकार कर दिया।

time to read

1 min

January 28, 2026

Jansatta Delhi

स्वयं से संवाद

मिलने-जुलने का संदर्भ आमतौर पर इस तरह देखा जाता है कि हम अपने घरपरिवार से लेकर मित्रों-परिचितों और अन्य लोगों से भेंट-मुलाकात, बातचीत और विचार-विमर्श करते हैं और उससे समाज का एक ऐसा दायरा बनाते हैं, जो हमारे अपने लिए भी जीवन-तत्त्व का वाहक बनता है।

time to read

3 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

यूजीसी के नए नियम पर देश भर में हंगामा है क्यों बरपा

श में उच्च शिक्षा की नियामक संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 13 जनवरी को उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव से निपटने के लिए नए नियम जारी किए।

time to read

2 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

भारत-ईयू समझौते पर मुहर; परिधान, रसायन के लिए शून्य शुल्क

11,000 अरब डालर) का योगदान देते हैं।

time to read

2 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नोएडा में गिरे ओले

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया है।

time to read

2 mins

January 28, 2026

Jansatta Delhi

बलात्कार का दोषी गुरुग्राम से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद से फरार बलात्कार के एक दोषी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Jansatta Delhi

फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता, दिल्ली बहुत खराब तो गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बन गया है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size