Versuchen GOLD - Frei
गंभीर जल संकट के मुहाने पर दुनिया
Jansatta
|January 27, 2026
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की एक रपट के मुताबिक, जल के अत्यधिक दोहन, सिमटते भूजल स्रोतों, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया अब 'वैश्विक जल दिवालियापन' की स्थिति में कदम रख चुकी है। अगर समय रहते स्थिति नहीं संभाली, तो परिणाम भयावह हो सकते हैं।
दुनिया में बढ़ता जल संकट चिंता का विषय बना हुआ है। अगला विश्व युद्ध पानी के लिए लड़े जाने की भविष्यवाणियां तक की जा चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान के शोधकर्ताओं की हाल में आई एक रपट इन चिंताओं को और गंभीर रूप दे रही है। इसमें कहा गया है कि पिछले कई दशकों के दौरान जल के अत्यधिक दोहन, सिमटते भूजल स्रोतों, भूमि क्षरण, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से उपजी बाधाओं की वजह से दुनिया अब जल संकट की अवस्था से आगे बढ़कर 'वैश्विक जल दिवालियापन' की स्थिति में कदम रख चुकी है।
जब कोई इंसान दिवालिया होता है, तो उसके पास पैसा नहीं बचता, घर तक गिरवी हो जाता है और विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। बड़ा सवाल यह है कि अगर दुनिया पानी के लिहाज से दिवालिया हो गई, तो क्या होगा? रपट में शोधकर्ताओं ने जो कुछ कहा है, उसका मतलब यह नहीं कि दुनिया से पानी अचानक खत्म हो जाएगा, बल्कि जिस ढंग से जल का अंधाधुंध दोहन और प्रदूषण बढ़ रहा है, उससे जल व्यवस्था की रीढ़ टूटनी शुरू हो गई है।
समूचे विश्व में बहुत पहले से जल संकट की चर्चा होती रही है, मगर इसे एक ऐसे झटके की तरह देखा जाता रहा है, जिससे समय के साथ उबरा जा सकता है। अगर जल संकट के बारे में चेतावनी दी जाती रही है, तो यह भरोसा भी दिलाया जाता रहा है कि फिर से अच्छी बरसात होगी, जल का स्तर सुधर जाएगा और हालात पुनः सामान्य हो जाएंगे। मगर नई रपट ने इस भरोसे पर सवालिया निशान लगा दिया है। रपट में साफ कहा गया है कि विश्व की जल आपूर्ति प्रणाली कई जगहों पर पतन के दौर में पहुंच चुकी है। अनेक क्षेत्रों में पानी की कमी अब स्थायी स्वरूप लेती जा रही है। यह स्थिति केवल पानी की कमी की नहीं, बल्कि व्यवस्था के टूटने की ओर संकेत करती है। ऐसे में अब हमें पानी के बारे में अपने सोचने का ढंग बदलना होगा।
Diese Geschichte stammt aus der January 27, 2026-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta Delhi
वर्ष 2025 में वाहन कबाड़ नीति का छह हजार लोगों ने लिया लाभ
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार की वाहन कबाड़ नीति अब रंग दिखाने लगी है।
1 mins
January 28, 2026
Jansatta
देश जल्द दुनिया का सबसे बड़ा शोधन केंद्र बनेगा
भारत ऊर्जा सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
1 mins
January 28, 2026
Jansatta
मूनी का अर्धशतक, गुजरात ने दिल्ली को तीन रन से हराया
सोफी डिवाइन ने चार और राजेश्वरी ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके
1 mins
January 28, 2026
Jansatta Delhi
सबालेंका, स्वितोलिना, अल्कराज और ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे
शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां अमेरिका की 18 वर्षीय खिलाड़ी इवा जोविक को 6-3, 6-0 से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां भीषण गर्मी के कारण छत बंद करके मैच खेलने पडे।
1 min
January 28, 2026
Jansatta Delhi
ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने की धमकी दी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह दक्षिण कोरियाई वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) बढ़ा रहे हैं, क्योंकि वहां की नेशनल असेंबली ने अक्तूबर में तय हुए व्यापार ढांचे को अभी तक मंजूरी नहीं दी है।
1 min
January 28, 2026
Jansatta
विकास में महिला भागीदारी का सवाल
भारत में विकास का आकलन सड़कों, इमारतों, वैश्विक निवेश और सकल घरेलू उत्पाद जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है। मगर इस चमकदार तस्वीर के पीछे एक प्रश्न लगातार अनुत्तरित है कि क्या महिलाएं विकास की इस यात्रा में समान रूप से सहभागी हैं?
5 mins
January 28, 2026
Jansatta
शादी से इनकार करने पर युवती का गला काटा, फिर आत्महत्या का प्रयास किया
उस्मानपुर इलाके में विवाह से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने होटल के कमरे के अंदर 21 वर्षीय युवती का कथित तौर पर गला काट दिया और फिर आत्महत्या का प्रयास किया।
1 min
January 28, 2026
Jansatta
स्वयं से संवाद
मिलने-जुलने का संदर्भ आमतौर पर इस तरह देखा जाता है कि हम अपने घरपरिवार से लेकर मित्रों-परिचितों और अन्य लोगों से भेंट-मुलाकात, बातचीत और विचार-विमर्श करते हैं और उससे समाज का एक ऐसा दायरा बनाते हैं, जो हमारे अपने लिए भी जीवन-तत्त्व का वाहक बनता है।
3 mins
January 28, 2026
Jansatta
क्रेडिट कार्ड: कर्ज के जाल में फंस रहे युवा, शिकायतों में बढ़ोतरी
क्रेडिट कार्ड की आसान उपलब्धता उपभोक्ताओं को कर्ज के जाल में फंसा रही है।
2 mins
January 28, 2026
Jansatta
एशिया, यूरोप में ठंड, गर्मी से झुलस रहा आस्ट्रेलिया
कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आज तापमान में गिरावट की उम्मीद
1 min
January 28, 2026
Listen
Translate
Change font size

