Denemek ALTIN - Özgür
संतुलित विकास में हरा सोना है बांस
Jansatta Lucknow
|September 22, 2025
राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत बांस के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सतत विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बांस भविष्य में भारत के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।
चीन के बाद भारत दूसरा बड़ा बांस उत्पादक देश है। मगर निर्यात के मामले में चीन हमसे अब भी बहुत आगे है। वह भारत, वियतनाम, जर्मनी, नीदरलैंड और तुर्की जैसे देशों में बांस का सर्वाधिक निर्यात करता है।
एक दौर में ब्रिटिश हुकूमत ने बांस को एक पौधे की श्रेणी में रखते हुए इसकी खेती और कटाई पर प्रतिबंधात्मक शर्तें लगाई थीं। दशकों तक इन दमनकारी नियमों के कारण बांस के बहुउपयोग पर कभी ध्यान दिया ही नहीं गया। बांस को खेती के रूप में स्थापित किए जाने, इससे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण में इसके महत्त्व को देखते हुए वर्ष 2017 में भारत में बांस को घास के रूप में दोबारा वर्गीकृत किया गया। इसका बड़ा लाभ यह हुआ कि देश भर में बांस को प्रतिबंधात्मक नियमों से मुक्ति मिल गई। किसानों को आसानी से इसकी कटाई और परिवहन की अनुमति मिलने लगी। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने इसका लाभ उठाते हुए बांस से विभिन्न तरह की वस्तुएं बनाने की दिशा में पहल की और देश से इनके निर्यात की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ीं।
बांस की खेती बहुउपयोगी है। इससे अपशिष्ट जल का उपचार ही नहीं होता, बल्कि हवा भी शुद्ध होती है और मिट्टी का कटाव भी कम होता है। बांस तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। यह वातावरण से कार्बन डाईआक्साइड अवशोषित करने में मदद करता है। इसे कम लागत में अधिक उपज देने वाली घास कहा जा सकता है। जंगलों के साथ-साथ शुष्क क्षेत्रों में भी यह उगाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बांस आमतौर पर तीन से चार वर्ष में कटाई के लिए तैयार हो जाता है। एक बार लगाने के बाद यह चालीस-पचास साल तक पैदावार दे सकता है। कटाई के बाद यह फिर से बढ़ना शुरू कर देता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा और प्राकृतिक दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता रहा है। बांस के पाउडर का इस्तेमाल खांसी और अस्थमा जैसे रोगों के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में इसके रस का उपयोग बुखार और गर्मी कम करने के लिए किया जाता है।
Bu hikaye Jansatta Lucknow dergisinin September 22, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE
Jansatta Lucknow
जलवायु परिवर्तन से बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष
सूखा प्राकृतिक संसाधनों को घटाकर वन्यजीवों को मानव बस्तियों की ओर धकेलता है, जिससे संघर्ष बढ़ता है और संरक्षण की चुनौतियां गहराती हैं।
2 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
भारत की 'जेन जी' रचनात्मकता और ऊर्जा से भरी है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की 'जेन जी' रचनात्मकता, नवाचार विचार, ऊर्जा और किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा आगे बढ़ रहे हैं।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
नरेंद्र कुमार : मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी फतह कर इतिहास रचा
भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक दल ने हाल में मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी पिको डी ओरिजाबा को फतह किया है।
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और आयोग को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने संसद द्वारा पारित उस कानून की वैधता की जांच करने पर सहमति जताई है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल
निर्धारित कक्षा में स्थापित करने का मिशन पूरा नहीं हो सका और सभी 16 उपग्रह अंतरिक्ष में खो गए।
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
खुदरा महंगाई दिसंबर में तीन माह के उच्च स्तर पर
कीमतों में वृद्धि के कारण खुदरा मुद्रास्फीति दर 1.33% रही
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
हिमाचल : चिट्टा तस्करी में शामिल 11 पुलिस कर्मी बर्खास्त
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टा और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
विरोध की चिंगारी
ईरान की सड़कों पर फिर से सत्ता विरोधी हुंकार सुनाई देने लगी है।
2 mins
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
ठेकेदार के कर्मचारी सरकारी लाभों के हकदार नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार या तीसरे पक्ष की एजेंसियों के जरिए नियुक्त किए गए कर्मचारी नियमित सरकारी कर्मचारियों के समान सेवा लाभ और दर्जे का दावा नहीं कर सकते।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Lucknow
एससी-एसटी आरक्षण से मलाईदार तबके को हटाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण से मलाईदार तबके को हटाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।
1 min
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
