Denemek ALTIN - Özgür
गिग-वर्कर्स की परेशानियों को समझना आवश्यक
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 08, 2026
बे हद कम मेहनताने, कंपनी मालिकों के दबाव व ग्राहकों की उपेक्षा झेलते गिग वर्कर्स ने नये साल की पूर्व संध्या पर हड़ताल करके अपनी बदहाली को ही उजागर किया है।
संवेदनशील कार्य परिस्थितियों और नौकरी की असुरक्षा के चलते गिग-वर्कर्स हड़ताल पर थे। हालांकि, नये साल पर काम के दबाव व पूरी तरह संगठित न होने के कारण इनकी हड़ताल का कुछ ही इलाकों में असर देखा गया। पूरे देश में सामान की आपूर्ति बाधित हुई हो, ऐसी कोई खबर नहीं मिली। गिंग वर्करों की समस्या यह है कि वे जिन कंपनियों के लिए काम करते हैं, उनके वे कर्मचारी नहीं माने जाते। गिग-वर्कर्स की प्रमुख मांग है कि उनके काम का बेहतर भुगतान हो और उनके लिये बेहतर कामकाजी परिस्थितियां बनायी जाएं। उनकी इस हड़ताल ने इन मुद्दों पर देश का ध्यान खींचा है।
गिग वर्कर्स यूनियनों का दावा है कि 31 दिसंबर को देश भर में 2 लाख से ज़्यादा डिलीवरी राइडर्स ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। गिग वर्कर्स ऐसे व्यक्ति होते हैं जो नौ पांच की पक्की नौकरी के बजाय अस्थायी, लचीले समय अवधि वाले या फ्रीलांसर के रूप में काम करते हैं। जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट आदि जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर्स या ओला, उबर जैसे कैब प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले लोग गिग वर्कर्स ही कहलाते हैं। इन्हें हर काम के लिए अलग-अलग पेमेंट मिलता है। ये लोग कंपनी के पक्के कर्मचारी नहीं होते। इसलिए इन्हें नियमित वेतन, भत्ते, या अन्य कर्मचारी लाभ (जैसे पेंशन, छुट्टी) नहीं देना पड़ता है। ऐसे वर्कर्स जितना काम करते हैं, उतना मेहनताना मिलता है।
भारत की गिग इकॉनमी में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वित्त वर्ष 2024-25 तक लगभग 12 मिलियन गिग श्रमिकों का अनुमान है, जो सत्र 2020-21 में लगभग 7.7 मिलियन था। भारत की गिग इकॉनमी श्रम बाज़ार का एक प्रमुख हिस्सा बनकर उभरी है। बीते दिनों नववर्ष की पूर्व संध्या पर ऐप-आधारित डिलीवरी और परिवहन क्षेत्र से जुड़े हज़ारों श्रमिकों द्वारा की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल ने 'सुविधा आधारित अर्थव्यवस्था' के पीछे छिपी कठोर वास्तविकताओं को स्पष्ट रूप से उजागर किया है। यह विरोध इस तथ्य की ओर इशारा करता है कि गिग श्रमिक भारत के शहरी दैनिक सेवाओं के लिए कितने महत्वपूर्ण बन चुके हैं।
Bu hikaye Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru dergisinin January 08, 2026 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'हक' को लेकर करण जौहर ने जताया अफसोस, बोले- 'काश यह फिल्म सिनेमाघर में देख पाता'
हिंदी सिनेमा में जब कोई बड़ी शख्सियत किसी फिल्म की खुलकर सराहना करती है, तो उस फिल्म पर दोबारा चर्चा शुरू हो जाती है।
2 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सरकार चलाने वाले लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज पर कर रहे हैं हमला : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज पर केंद्र सरकार चलाने वालों द्वारा हमला किया जा रहा है।
1 min
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
दिल्ली पुलिस ने चीन से संचालित अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में सक्रिय एक साइबर अपराध गिरोह से कथित तौर पर जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 15 करोड़ रुपए के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का पता लगाया है।
1 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आसान नहीं है भारत के सनातन धर्म और संस्कृति को मिटाना
अहमदाबाद/भाषा।
1 min
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मकर संक्रांति : 12 संक्रांतियों में से सबसे शुभ
हमारे हिन्दू पंचांग में एक वर्ष में कुल बारह संक्रांतियां होती हैं।
7 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का निर्देश देंगे : न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने पिछले पांच वर्षों में आवारा पशुओं से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की और मंगलवार को कहा कि वह कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का आदेश देगा।
2 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मां अंबा के चरणों में समर्पित दिखे सिंगर कैलाश खेर
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कैलाश खेर अपने गानों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाए रहते हैं।
1 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
इजराइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन की नयी फिल्म 2012 के निर्भया कांड के विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित
इजराइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन ने कहा कि उनकी नयी फिल्म मर्डर्स टू क्लोज, लव टू फार का विचार उन्हें 2012 में भारत यात्रा के दौरान आया, जब दिल्ली में एक फिजियोथेरेपी इंटर्न (निर्भया) के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व उसकी हत्या के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे।
1 min
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा थलपति विजय की 'जन नायकन’ का सेंसर विवाद, रिलीज पर लगी रोक
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
2 mins
January 14, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय शिविरों के संबंध में दिए दिशा-निर्देश
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के लिए 31 जनवरी तक चलाए जा रहे सहायता शिविरों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
1 min
January 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
