Denemek ALTIN - Özgür
नववर्ष : स्वयं से संवाद का क्षण
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 01, 2026
यह नववर्ष एक बाहरी उत्सव से अधिक भीतर की यात्रा का उत्सव है।
यह स्वयं से संवाद करने, आत्ममंथन द्वारा अनुभवों को समझने और आत्मनिर्माण के माध्यम से स्वयं को बेहतर गढ़ने का अवसर देता है। जब हम नववर्ष को इस दृष्टि से देखते हैं, तब यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक दिशा देने वाला क्षण बन जाता है। सच्चा नववर्ष वही है, जहाँ मनुष्य अपने भीतर झांककर स्वयं को पहचानता है और हर दिन थोड़ा-सा बेहतर बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ता है। यही आत्ममंथन से आत्मनिर्माण की सच्ची और सार्थक यात्रा है।नूतन वर्ष हम सभी के लिए एक ख़ूबसूरत मौका होता है, जो हम सभी को एक नवीन शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हमेशा याद रखें कि पिछले साल के दुःख के लिए इस साल कोई आंसू बर्बाद करने की जरूरत नहीं होती है। नव वर्ष एक ऐसा उत्सव है जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है। नव वर्ष दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस नए साल में हर इंसान खुद को अपने-अपने तरीक़े से बदलने का प्रयास करता है और पुराने साल के बुरे वक्त को भुला कर नए साल के नए सूर्योदय में नयी शुरुआत करने का प्रयास करता है। आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हम सब से बातें करते हैं, पर स्वयं से बात करने का समय नहीं निकाल पाते। नववर्ष का आगमन इस कमी को पूरा करने का अवसर देता है। स्वयं से संवाद का अर्थ है अपने मन, अपने विचारों, अपनी इच्छाओं और अपनी कमजोरियों को ईमानदारी से देखना। यह संवाद कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और सच्चा सामना है। जब हम स्वयं से प्रश्न करते हैं कि हमने बीते वर्ष में क्या पाया, क्या खोया और क्या अधूरा रह गया, तब हमारे भीतर छिपे सत्य धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं। यह संवाद हमें हमारे वास्तविक स्वरूप से परिचित कराता है, जो अक्सर समाज, अपेक्षाओं और भूमिकाओं के आवरण में छिप जाता है।
Bu hikaye Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru dergisinin January 01, 2026 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पीएसएलवी-सी62 रॉकेट उड़ान पथ से भटका
उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल
1 min
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
फिल्मी पर्दे पर दमदार एक्शन करने वाले हीरो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में हीरो वही होते हैं जो जरूरतमंदों के काम आते हैं।
1 mins
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
2027 में 22 भाषाओं में संसद की कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा
नई दिल्ली/भाषा।
1 mins
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
न्यूयॉर्क शहर के कई प्रमुख अस्पतालों में हजारों नर्स हड़ताल पर
न्यूयॉर्क शहर के तीन अस्पताल प्रणालियों में कार्यरत हजारों नर्स सोमवार को हड़ताल पर चली गईं, क्योंकि सप्ताहांत भर चली बातचीत से उनके अनुबंध विवादों में कोई सफलता नहीं मिली।
1 min
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
साइबर ठगों ने साल भर में दिल्ली में 1,250 करोड़ रुपए की ठगी की
साइबर ठगों ने दिल्ली क्षेत्र में पिछले एक साल में भोले-भाले लोगों से कुल 1,250 करोड़ रुपए की ठगी की।
1 min
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
देश का 'जेन जी' सृजनशीलता से भरा, सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का 'जेन जी' सृजनात्मकता और ऊर्जा से भरा हुआ है और उसे जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है
1 mins
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ बिहार, केरल, ओडिशा के लोगों को गिरफ्तार किया गया
भुवनेश्वर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
1 min
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आर्कटिक में रूस, चीन का मुकाबला करने के लिए नाटो के साथ बातचीत कर रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अपने सहयोगियों के साथ इस बात पर चर्चा कर रहा है कि रूस और चीन से उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा को कैसे मजबूत किया जा सकता है।
1 min
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी अहम : शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा हमारे युवा, देश और प्रदेश के कर्णधार हैं।
3 mins
January 13, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ईरान बातचीत के लिए राजी है : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने को लेकर ईरान पर जवाबी कार्रवाई संबंधी अमेरिका की धमकी के बाद इस पश्चिम एशियाई देश ने अमेरिका से संपर्क किया और बातचीत का प्रस्ताव रखा।
1 mins
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
