Versuchen GOLD - Frei
नववर्ष : स्वयं से संवाद का क्षण
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 01, 2026
यह नववर्ष एक बाहरी उत्सव से अधिक भीतर की यात्रा का उत्सव है।
यह स्वयं से संवाद करने, आत्ममंथन द्वारा अनुभवों को समझने और आत्मनिर्माण के माध्यम से स्वयं को बेहतर गढ़ने का अवसर देता है। जब हम नववर्ष को इस दृष्टि से देखते हैं, तब यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक दिशा देने वाला क्षण बन जाता है। सच्चा नववर्ष वही है, जहाँ मनुष्य अपने भीतर झांककर स्वयं को पहचानता है और हर दिन थोड़ा-सा बेहतर बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ता है। यही आत्ममंथन से आत्मनिर्माण की सच्ची और सार्थक यात्रा है।नूतन वर्ष हम सभी के लिए एक ख़ूबसूरत मौका होता है, जो हम सभी को एक नवीन शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हमेशा याद रखें कि पिछले साल के दुःख के लिए इस साल कोई आंसू बर्बाद करने की जरूरत नहीं होती है। नव वर्ष एक ऐसा उत्सव है जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है। नव वर्ष दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस नए साल में हर इंसान खुद को अपने-अपने तरीक़े से बदलने का प्रयास करता है और पुराने साल के बुरे वक्त को भुला कर नए साल के नए सूर्योदय में नयी शुरुआत करने का प्रयास करता है। आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हम सब से बातें करते हैं, पर स्वयं से बात करने का समय नहीं निकाल पाते। नववर्ष का आगमन इस कमी को पूरा करने का अवसर देता है। स्वयं से संवाद का अर्थ है अपने मन, अपने विचारों, अपनी इच्छाओं और अपनी कमजोरियों को ईमानदारी से देखना। यह संवाद कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और सच्चा सामना है। जब हम स्वयं से प्रश्न करते हैं कि हमने बीते वर्ष में क्या पाया, क्या खोया और क्या अधूरा रह गया, तब हमारे भीतर छिपे सत्य धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं। यह संवाद हमें हमारे वास्तविक स्वरूप से परिचित कराता है, जो अक्सर समाज, अपेक्षाओं और भूमिकाओं के आवरण में छिप जाता है।
Diese Geschichte stammt aus der January 01, 2026-Ausgabe von Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'इंडियन आइडल 3' के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की आयु में निधन
इंडियन आइडल 3 के विजेता और पाताल लोक 2 में नजर आए प्रशांत तमांग का रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
1 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मां की मुहब्बत ऐसी की बेटे की प्रतिमा को भी न लगे ठंड, इसलिए कंबल ओढ़ा दिया
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवान गुरनाम सिंह की प्रतिमा मां की निश्वछल प्रेम का प्रतीक बन गई है।
1 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सरकार ने महिला सशक्तीकरण को जीवन के हर चरण से जोड़ा : शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है और नारी शक्ति इसके केंद्र में है।
2 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
एसआईआर पर ममता बनर्जी के आरोप निराधारः शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लगाए गए आरोपों को \"निराधार\" बताया।
1 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कांग्रेस ने 'मनरेगा' को भ्रष्टाचार की 'दुधारू गाय' बनाकर लूटा : शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मनरेगा के कायाकल्प और नई योजना 'विकसित भारत जी राम जी' को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर करारा प्रहार किया है।
2 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जमींदार ने 23 वर्षीय हिंदू किसान की गोली मारकर हत्या की
कराची।
1 min
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कोहली और गिल के अर्धशतक, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
भारत ने विराट कोहली (93 रन) और कप्तान शुभमन गिल (56 रन) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी से रविवार को यहां न्यूजीलैंड को शुरुआती एक दिवसीय मुकाबले में एक ओवर रहते चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की।
1 min
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
‘मिर्जापुर द फिल्म': मौत के मुंह से वापस आएगा ये किरदार, श्रिया पिलगांवकर फोटो की शेयर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर इलाके में फैले अपराध, सत्ता और बदले की राजनीति पर आधारित क्राइमथ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन वन और सीजन टू ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था।
2 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सड़कें अब बुद्धिमान : भारत की स्मार्ट सुरक्षा का नया युग
भारत की सड़कें आज भी जीवन और सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो रही हैं।
4 mins
January 12, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पीएसएलवी-सी62 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी) रॉकेट सी62 मिशन के प्रक्षेपण के लिए रविवार को साढ़े बाईस घंटे की उल्टी गिनती शुरू की।
1 min
January 12, 2026
Listen
Translate
Change font size
