Denemek ALTIN - Özgür

आक्रामक साजिशों के बीच संविधान की असल ताकत

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

November 27, 2025

26 नवम्बर केवल एक तारीख नहीं, यह तारीख देश की आत्मा, उसके बुनियादी ढांचे और जनता की सर्वोच्चता की याद दिलाने वाला दिन है।

- संजय सक्सेना

आक्रामक साजिशों के बीच संविधान की असल ताकत

संसद के गौरवशाली भवन में जब राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और विभिन्न दलों के नेता संविधान दिवस पर अपने विचार रखते हैं तो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जानते हैं कि असली नैतिक शक्ति उस मोटी किताब में दर्ज जनता के अधिकारों से आती है। इसी वजह से आज की राजनीति में संविधान दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि विचारधाराओं की टकराहट, जनता के समर्थन की होड़ और भविष्य के भारत की दिशा तय करने का अहम मौका बन चुका है। सवाल यह उठता है कि जब संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तो फिर संविधान दिवस 26 नवम्बर को क्यों मनाया जाता है। इसका उत्तर इतिहास के उस निर्णायक क्षण में छुपा है जब 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने बहस, मतभेद और भारी मंथन के बाद भारत के संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन की लगातार मेहनत के बाद तैयार हुए इस संविधान को उसी दिन स्वीकार किया गया और यह दिन हमारे लोकतांत्रिक सफर की असली दस्तावेज़ी जन्मतिथि बन गया। बाद में 26 जनवरी को लागू करने के पीछे भी एक राजनीतिक और सांकेतिक निर्णय था, ताकि 1930 के पूर्ण स्वराज दिवस की याद के साथ गणराज्य की नई शुरुआत जोड़ी जा सके, इसलिए लागू होने की तारीख 26 जनवरी रखी गयी, जबकि अपनाने की ऐतिहासिक तारीख 26 नवम्बर ही रही। आज जो संविधान दिवस राजनीतिक बहस का केन्द्र है, वह दरअसल 2015 में एक नए रूप में सामने आया जब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर केन्द्र सरकार ने 26 नवम्बर को औपचारिक रूप से संविधान दिवस घोषित किया। इस निर्णय के पीछे तर्क यह था कि केवल गणतंत्र दिवस जैसे औपचारिक उत्सव से आगे बढ़कर साल में एक दिन ऐसा भी हो जो खास तौर पर नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाए। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद से हर वर्ष इस दिन विद्यालयों, महाविद्यालयों, न्यायालयों और सरकारी दफ्तरों में प्रस्तावना का सामूहिक पठन, गोष्ठियाँ, शपथ कार्यक्रम और बहसों का आयोजन होने लगा, जिसने इसे एक जीवंत राजनीतिक और सामाजिक उत्सव में बदल दिया। इस दिन संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सत्ता और जनमत के बीच संवैधानिक अनुबंध की सार्वजनिक पुनर्पुष्टि होती है। राष्ट्रपति

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

कांग्रेस 'भ्रष्टाचार की जननी', 2027 में समाजवादी पार्टी साफ़ हो जाएगी : मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस को 'भ्रष्टाचार की जननी' करार देते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी।

time to read

2 mins

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

पीलीभीत में नेपाल से आए हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें बर्बाद कीं

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बाघ संरक्षित क्षेत्र(पीटीआर) से सटे गांवों में नेपाल के गौरी फंटा अभयारण्य से आए हाथियों के झुंड ने महुआ, गोयल कॉलोनी और सिरसा सरदाह सहित कई गांवों में सैकड़ों बीघा फसलें नष्ट कर दीं।

time to read

1 min

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मोदी के नेतृत्व में देश शीघ्र बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि समाज की आत्मनिर्भरता और सामाजिक आयोजनों से देश मजबूत बनता है।

time to read

4 mins

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच छह महीने के भीतर पूरी करे : कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच बिना किसी दबाव के और निष्पक्ष तरीके से छह महीने के भीतर पूरी करे तथा मामले में सबूत नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मणिपुर में धमकियों के कारण घाटी के जिलों में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद

बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोप पंप पर बम हमले के दो दिन बाद 'मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रटर्नटी' (एमपीडीएफ) ने अपनी मांगें पूरी होने तक शनिवार से \"घाटी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों\" में सभी पेट्रोल पंप को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की।

time to read

1 min

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

सांगानेर में अवैध भूमि विभाजन और निर्माण के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत

जयपुर।

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

भद्रवाह में बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई

जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर पिछले पखवाड़े में पर्यटकों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

time to read

1 min

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

नायरा बनर्जी ने बताया, कैसे एक वीडियो कॉल ने बदल दी उनकी फिल्मी दुनिया

अभिनेत्री नायरा बनर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'वन टू चा चा चा' को लेकर काफी चर्चाओं में है।

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने सेंसर बोर्ड पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर निशाना साधा

कोयंबटूर।

time to read

2 mins

January 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

भुवनेश्वर में सरकारी 'अमा बस' में आग लगी, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कलिंगा स्टूडियो स्क्वायर (चौक) के पास सरकारी 'अमा बस' में आग लग गई।

time to read

1 min

January 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size