Denemek ALTIN - Özgür

मोदी के नेतृत्व में देश शीघ्र बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : शाह

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

January 11, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि समाज की आत्मनिर्भरता और सामाजिक आयोजनों से देश मजबूत बनता है।

- दक्षिण भारत राष्ट्रमत

सामाजिक संगठनों की शक्ति समाज एवं देश के लिए उपयोगी होती है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने सेवा के संकल्प को चरितार्थ किया है। यह समाज अपने मूल से जुड़े रहते हुए राष्ट्र की आवश्यकताओं में सहयोग के भाव से सदैव आगे रहता है। शाह शनिवार को जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, देश की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और स्वभाषा के उपयोग की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि भाषा ही समाज, धर्म और संस्कृति को जीवंत रखती है। इसलिए सभी अपने परिवार और परिचितों से स्वभाषा में संवाद करें जिससे नई पीढ़ी हमारे गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से परिचित हो सके।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में हर क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस संकल्प को हम सभी देशवासी अपना संकल्प बनाते हुए एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आजादी के 75 वर्ष से लेकर 100 वर्ष पूर्ण होने तक अमृत काल मनाने की पहल की है, जिससे देश दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंची है और जल्द ही हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

'हक' को लेकर करण जौहर ने जताया अफसोस, बोले- 'काश यह फिल्म सिनेमाघर में देख पाता'

हिंदी सिनेमा में जब कोई बड़ी शख्सियत किसी फिल्म की खुलकर सराहना करती है, तो उस फिल्म पर दोबारा चर्चा शुरू हो जाती है।

time to read

2 mins

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

सरकार चलाने वाले लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज पर कर रहे हैं हमला : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज पर केंद्र सरकार चलाने वालों द्वारा हमला किया जा रहा है।

time to read

1 min

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

दिल्ली पुलिस ने चीन से संचालित अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में सक्रिय एक साइबर अपराध गिरोह से कथित तौर पर जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 15 करोड़ रुपए के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का पता लगाया है।

time to read

1 mins

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

आसान नहीं है भारत के सनातन धर्म और संस्कृति को मिटाना

अहमदाबाद/भाषा।

time to read

1 min

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मकर संक्रांति : 12 संक्रांतियों में से सबसे शुभ

हमारे हिन्दू पंचांग में एक वर्ष में कुल बारह संक्रांतियां होती हैं।

time to read

7 mins

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का निर्देश देंगे : न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने पिछले पांच वर्षों में आवारा पशुओं से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की और मंगलवार को कहा कि वह कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का आदेश देगा।

time to read

2 mins

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मां अंबा के चरणों में समर्पित दिखे सिंगर कैलाश खेर

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कैलाश खेर अपने गानों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाए रहते हैं।

time to read

1 mins

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

इजराइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन की नयी फिल्म 2012 के निर्भया कांड के विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित

इजराइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन ने कहा कि उनकी नयी फिल्म मर्डर्स टू क्लोज, लव टू फार का विचार उन्हें 2012 में भारत यात्रा के दौरान आया, जब दिल्ली में एक फिजियोथेरेपी इंटर्न (निर्भया) के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व उसकी हत्या के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे।

time to read

1 min

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा थलपति विजय की 'जन नायकन’ का सेंसर विवाद, रिलीज पर लगी रोक

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

time to read

2 mins

January 14, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय शिविरों के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के लिए 31 जनवरी तक चलाए जा रहे सहायता शिविरों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

time to read

1 min

January 14, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size