Denemek ALTIN - Özgür

विश्व के खतरे में डालते ट्रम्प

Dainik Jagran

|

January 11, 2026

ट्रंप किस तरह अहंकार से भरे हुए हैं, इसका पता उनके इस कथन से चलता है कि उनकी आक्रामकता को सिर्फ वही रोक सकते हैं

- अवधेश राजपूत

विश्व के खतरे में डालते ट्रम्प

नए वर्ष का आगमन होते ही एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में अमेरिकी सेना वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत उठाकर अमेरिका ले आई। विश्व को हैरान करने वाली इस घटना को पहले तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के कथित संरक्षण में चल रहे नारकोटिक्स आतंक से जोड़ा, लेकिन शीघ्र ही यह स्पष्ट हो गया कि इस हमले का मूल उद्देश्य वेनेजुएला के तेल भंडारों पर कब्जा करना था। वेनेजुएला में कच्चे तेल के सबसे अधिक भंडार हैं। ट्रंप ने जिस तरह यह कहा कि अब वेनेजुएला के तेल को अमेरिका बेचेगा और वहां की अंतरिम राष्ट्रपति को उनका सहयोग करना होगा, उससे साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति दादागीरी पर उतर आए हैं। वे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ अंतरराष्ट्रीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसकी कल्पना करना कठिन था कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाला अमेरिका किसी देश के राष्ट्रपति का अपहरण कर लेगा, लेकिन ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने ऐसा ही किया। यह चोरी और सीनाजोरी ही है। अमेरिका ऐसी हरकतें पहले भी करता रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से उसने अपने संकीर्ण स्वार्थों को पूरा करने के लिए अनेक देशों पर हमले किए अथवा वहां छल-छद्म से तख्तापलट कराया। इस कोशिश में उसे कई बार मुंह की खानी पड़ी, लेकिन वह सबक सीखने को तैयार नहीं। अमेरिका को वियतनाम में मात मिली। इसके बाद अफगानिस्तान, इराक और लीबिया में भी वह वैसा कुछ नहीं कर सका, जिसका दावा कर उसने इन देशों पर हमला किया था। वह इन देशों में कुल मिलाकर नाकाम ही रहा। उसकी इस नाकामी का दुष्परिणाम इन देशों ने अस्थिरता और अशांति के रूप में देखा।

Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कम नहीं हो सकता उच्च शिक्षा पाने का अधिकार

नीट-यूजी के एक छात्र की याचिका को स्वीकार कर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि उच्च या प्रोफेशनल शिक्षा पाने का अधिकार किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसे कम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करता था ठगी, धरा

मैट्रिमोनियल साइट और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिये महिलाओं से दोस्ती कर उनसे ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को उत्तर-पश्चिम जिला साइबर सेल ने पटियाला जिले से गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

अब 54 वर्ष तक 15 जनवरी को ही बनेगी मकर संक्रांति

ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 9:39 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति का पुण्यकाल 16 घंटे तक यानी अगले सूर्योदय के बाद 15 जनवरी को दोपहर बाद तक मनाया जाएगा।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

47वीं राष्ट्रीय जूनियर ब्वायज हैंडबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

युवा राष्ट्र सेवा को बनाएं लक्ष्यः सीपी राधाकृष्णन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के नौवें दीक्षा समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से बौद्धिक ईमानदारी, सामाजिक समावेश और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

अतिक्रमण पर तय हो अफसरों की जवाबदेही, तत्काल करें कार्रवाई

दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहर अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

महासंघों में अब दो महिला व चार एसओएम अनिवार्य

खेल मंत्रालय ने एनएसजी अधिनियम के नियमों को किया अधिसूचित, मैरिट वाले खिलाड़ी (एसओएम) के लिए 10 टियर की पात्रता तय

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

चूहे मारने वाली दवा से हुई हिरणों की मौत

दिल्ली चिड़ियाघर में चौसिंगा हिरणों की मौत के पीछे गंभीर लापरवाही सामने आई हैं।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

'संरचना' एक्सपो में बिखरे खादी फैशन के रंग

जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में नेशनल डिजाइन सेंटर द्वारा आयोजित हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो 'संरचना' के शुभारंभ पर भारत वीव्स फैशन शो में समकालीन भारतीय बुनाई, खादी की समृद्ध विरासत और आधुनिक फैशन को एक साथ जोड़कर मंच पर पेश किया गया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

लंबे इंतजार ने बढ़ाई आयुष की राष्ट्रीय टीम में खेलने की भूख: कोच देवेंद्र

दिल्ली के उभरते क्रिकेटर आयुष बड़ोनी के लिए भारतीय टीम तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही।

time to read

1 min

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size