Versuchen GOLD - Frei
विश्व के खतरे में डालते ट्रम्प
Dainik Jagran
|January 11, 2026
ट्रंप किस तरह अहंकार से भरे हुए हैं, इसका पता उनके इस कथन से चलता है कि उनकी आक्रामकता को सिर्फ वही रोक सकते हैं
नए वर्ष का आगमन होते ही एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में अमेरिकी सेना वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत उठाकर अमेरिका ले आई। विश्व को हैरान करने वाली इस घटना को पहले तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के कथित संरक्षण में चल रहे नारकोटिक्स आतंक से जोड़ा, लेकिन शीघ्र ही यह स्पष्ट हो गया कि इस हमले का मूल उद्देश्य वेनेजुएला के तेल भंडारों पर कब्जा करना था। वेनेजुएला में कच्चे तेल के सबसे अधिक भंडार हैं। ट्रंप ने जिस तरह यह कहा कि अब वेनेजुएला के तेल को अमेरिका बेचेगा और वहां की अंतरिम राष्ट्रपति को उनका सहयोग करना होगा, उससे साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति दादागीरी पर उतर आए हैं। वे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ अंतरराष्ट्रीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसकी कल्पना करना कठिन था कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाला अमेरिका किसी देश के राष्ट्रपति का अपहरण कर लेगा, लेकिन ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने ऐसा ही किया। यह चोरी और सीनाजोरी ही है। अमेरिका ऐसी हरकतें पहले भी करता रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से उसने अपने संकीर्ण स्वार्थों को पूरा करने के लिए अनेक देशों पर हमले किए अथवा वहां छल-छद्म से तख्तापलट कराया। इस कोशिश में उसे कई बार मुंह की खानी पड़ी, लेकिन वह सबक सीखने को तैयार नहीं। अमेरिका को वियतनाम में मात मिली। इसके बाद अफगानिस्तान, इराक और लीबिया में भी वह वैसा कुछ नहीं कर सका, जिसका दावा कर उसने इन देशों पर हमला किया था। वह इन देशों में कुल मिलाकर नाकाम ही रहा। उसकी इस नाकामी का दुष्परिणाम इन देशों ने अस्थिरता और अशांति के रूप में देखा।
Diese Geschichte stammt aus der January 11, 2026-Ausgabe von Dainik Jagran.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran
Dainik Jagran
आरोपों पर फैसले के बिना कम हो सकता है माता-पिता के मिलने का अधिकार
अलगअलग रह रहे बच्चे से स्वजन के मिलने के अधिकार से जुड़ी एक याचिका पर अहम निर्णय सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि बच्चे की सुरक्षा की भावना सबसे जरूरी है।
1 mins
January 12, 2026
Dainik Jagran
किताबों की दुनिया में जाने को एक घंटे तक कतार में लगे रहे लोग
दिल्ली सहित आसपास के शहरों से मेले में रविवार को पहुंचे करीब दो लाख लोग
2 mins
January 12, 2026
Dainik Jagran
फोन इस्तेमाल नहीं करते एनएसए डोभाल
जागरण न्यूज नेटवर्क • नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल फोन और इंटरनेट का उपयोग करने से बचते हैं और इसके बजाय ऐसे वैकल्पिक संचार के तरीकों पर निर्भर करते हैं जिनके बारे में आम लोग नहीं जानते।
1 min
January 12, 2026
Dainik Jagran
लिव-इन पार्टनर व बच्चों के लिए डिप्लोमैटिक पासपोर्ट लेना गंभीर कदाचार नहीं : हाई कोर्ट
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) के एक पूर्व अधिकारी को राहत देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि लिव-इन पार्टनर और ऐसे रिश्ते से पैदा हुए बच्चों के लिए डिप्लोमैटिक पासपोर्ट लेना गंभीर कदाचार नहीं माना जाएगा, जिसके कारण अधिकारी की पेंशन के फायदे रोके जाएं, जबकि रिश्ते और पारिवारिक परिस्थितियों के बारे में विभाग को लगातार बताया गया था।
1 mins
January 12, 2026
Dainik Jagran
खेलेगी उप टीम दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार
लौरा वोल्वार्ट और लिजेल ली की अर्धशकीय पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
1 min
January 12, 2026
Dainik Jagran
स्वामी विवेकानंद का विलक्षण कवित्व
स्वामी विवेकानंद ने अंग्रेजी, बांग्ला और संस्कृत में बहुत-सी कविताओं की सर्जना की थी, जिनमें आध्यात्मिक चिंतन, राष्ट्रबोध और जीवनदर्शन की अनुभूतियां दिखाई देती हैं।
4 mins
January 12, 2026
Dainik Jagran
'राजनीतिक स्थिरता से बढ़ रही दुनिया की उम्मीदें
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है जबकि दुनिया बड़ी अनिश्चितता महसूस कर रही है।
1 mins
January 12, 2026
Dainik Jagran
विराट कोहली 2027 में विश्व कप खेलने की भूख : एलन डोनाल्ड
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने माना कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से थोड़ी जल्दी संन्यास लिया, लेकिन इस भारतीय स्टार बल्लेबाज में इतनी भूख और जुनून है कि वह 2027 के वनडे विश्व कप तक खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए रखेंगे।
1 min
January 12, 2026
Dainik Jagran
जनता के विश्वास से हो रहा विकासः बांसुरी
मालवीय नगर स्थित गुलमोहर क्लब में रविवार को 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1 min
January 12, 2026
Dainik Jagran
लूटपाट में राहगीर को चाकू मारने वाले चार बदमाश किए गिरफ्तार
देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में एक राहगीर से लूटपाट के दौरान उसके हाथ व पैर पर चाकू मारने के मामले में शिदीपुरा चौकी पुलिस ने वारदात के छह घंटे के अंदर ही चार बदमाशों रोहित, अरुण, मोनू व विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
January 12, 2026
Listen
Translate
Change font size
