Facebook Pixel दवाओं की गुणवत्ता से समझौता | Dainik Jagran - newspaper - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

दवाओं की गुणवत्ता से समझौता

Dainik Jagran

|

October 10, 2025

कफ सीरप से मौतें यह कड़वा सच बताती हैं कि देश में सस्ती दवाएं तो उपलब्ध हुई हैं, पर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा

- आदित्य सिन्हा

दवाओं की गुणवत्ता से समझौता

तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर के बाहरी इलाके में एक छोटे दवा कारखाने के दरवाजे अब बंद हैं। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स नाम की इस कंपनी को लेकर तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने पाया कि उसने ड्रग्स और कास्मेटिक्स अधिनियम के तहत 364 उल्लंघन किए। यहां बना कफ सीरप कोल्ड्रिफ मध्य प्रदेश और राजस्थान में 25 बच्चों की जिंदगी लील गया। इस सीरप में डाइथिलीन ग्लाइकोल जैसे विषैला तत्व मिला। यह किडनी और लिवर को क्षति पहुंचाता है। निर्माण के अलावा कंपनी के स्तर पर और भी लापरवाही बरती गई। जैसे पैकिंग पर अनिवार्य चेतावनी नहीं दी गई कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को इसका सेवन न करने दिया जाए। यह कोई पहली और अलग घटना नहीं है। गांबिया और उज्बेकिस्तान से लेकर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा तक एक ही कहानी सामने आती है। इस कहानी में छोटे स्तर पर उत्पादन करने वाले नियमों को धता बताते हैं, निगरानी कमजोर और मामला बिगड़ने पर प्रतिक्रिया धीमी होती है। यह मामला दर्शाता है कि भारत की विकेंद्रीकृत और अक्षम दवा नियामक प्रणाली खतरनाक रूप से पुरानी पड़ चुकी है। ऐसे मामले 'दुनिया की फार्मेसी' के रूप में पहचान बनाने वाले भारत की प्रतिष्ठा भी धूमिल करते हैं। करीब 200 से अधिक देशों को किफायती दवाएं उपलब्ध कराकर भारत वैश्विक जेनेरिक दवा बाजार का अग्रणी खिलाड़ी है। पीएम जन औषधि योजना की सफलता में जेनेरिक दवाओं की अहम भूमिका है। इसके तहत 5,600 करोड़ रुपये की दवाएं बेची गई हैं। पिछले एक दशक के दौरान इस योजना से लोगों को करीब 30,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। जेनेरिक दवाएं बड़ी आवश्यकता हैं। हालांकि गुणवत्ता सुनिश्चित किए बिना ऐसी किफायती दवाएं और घातक हो सकती हैं, क्योंकि जिस तबके को राहत देने के लिए ये दवाएं बनाई जाती हैं, उनके लिए ह

Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Jagran

Dainik Jagran

'जन्म के तीन वर्षों में ही दिख जाते हैं आटिज्म के लक्षण'

बच्चों में आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसआर्डर के बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है।

time to read

2 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

चैंपियंस लीग : एटलेटिको ने आर्सेनल को बराबरी पर रोका

सेमीफाइनल के पहले लेग में आर्सेनल और एटलेटिको दोनों ने ही पेनाल्टी पर किया गोल, दोनों के बीच 1-1 से ड्रॉ हुआ मुकाबला

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मतगणना केंद्रों के लिए पहली बार क्यूआर कोड वाले आइकार्ड

बंगाल समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने पहली बार क्यूआर (QR) कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।

time to read

1 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

सीजन में पहली बार आरसीबी हुई आलआउट

गुजरात टाइटंस ने गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया जेसन होल्डर बने प्लेयर ऑफ द मैच

time to read

2 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पहली बार कर्ज लेने वालों की संख्या 4.4 करोड़ हुई, महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ी

कड़े नियमों के बावजूद देश में पहली बार कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है।

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रहेगी नजर

जागरण संवाददाता, नोएडा: नोएडा में 13 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस इस बार कोई चूक नहीं होने देना चाहती है।

time to read

1 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

बहुत समय पवेलियन में गुजारा, अब मौके मिल रहे हैं

बतौर कास्टिंग डायरेक्टर द डर्टी पिक्चर, मिकी वायरस, गब्बर इज बैक और टायलेट : एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अभिषेक बनर्जी ने स्वयं को बतौर अभिनेता स्थापित किया।

time to read

2 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

क्वाटर फाइनल में चीनी ताइपे की मजबूत टीम से भिड़ेगा भारत

भारत थामस कप फाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को चीनी ताइपे की मजबूत टीम से भिड़ेगा और इस मुकाबले को जीतकर अपने दूसरे खिताब की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा।

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

सात बड़े शहरों में फ्लैट के दाम मार्च तिमाही में 8-20% तक बढ़े

बढ़ती निर्माण लागत के बीच जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में सात बड़े शहरों में फ्लैट की कीमतें 8-20 प्रतिशत तक बढ़ गईं और भविष्य में इनमें और इजाफा हो सकता है।

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, चार घंटे बाहर बैठी रहीं ममता बनर्जी

बंगाल चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब 'स्ट्रांग रूम' सियासी जंग का नया अखाड़ा बन गए हैं।

time to read

1 mins

May 01, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size