Denemek ALTIN - Özgür
यह है देश का सबसे निर्णायक दशक
Business Standard - Hindi
|January 05, 2026
आप सोच सकते हैं कि 1985-95 का दशक तो बहुत पहले समाप्त हो चुका है। परंतु यह सच नहीं है। उस दशक में उभरे मुद्दे अभी भी भारत में हो रहे विमर्श को आकार दे रहे हैं।
समाचार पत्रिका इंडिया टुडे 50 वर्ष की हो गई है। पत्रिका ने मुझसे 1985 से 1995 के दशक पर लिखने को कहा। यही वह समय था जब मैं वहां काम करता था। उसका परिणाम इस लेख के रूप में सामने आया।
एक युवा और उभरते गणराज्य में यकीनन विभिन्न दशकों के बीच इस बात की प्रतिस्पर्धा होगी कि उनमें से किसे सर्वाधिक निर्णायक माना जाए। इस कसौटी पर 1985-1995 का दशक सबसे अधिक ऐसी खबरों वाला रहा जो आज भी हमारे लोकतंत्र और बहसों पर हावी हैं।
देश में और बाहर भी देखें तो कांग्रेस का अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद पराभव, पहले गठबंधन, बोफोर्स स्कैंडल, मंडल बनाम मंदिर, पंजाब और कश्मीर में अशांति, श्रीलंका और मालदीव में दो भारतीय सैन्य हस्तक्षेप, पाकिस्तान के साथ दोबार जंग जैसे हालात, चीन के साथ सुमदोरोंग चू में गतिरोध और उसके बाद तंग श्याओ फिंग के साथ रिश्तों में सुधार, जिया उल हक और राजीव गांधी की हत्या, इस्लामी जिहाद का वैश्वीकरण और कश्मीर में इसका प्रसार तथा भारतीय अर्थव्यवस्था का मुक्त होना। हालांकि दशक की शुरुआत कांग्रेस की 414 लोक सभा सीटों के साथ हुई थी लेकिन उन दस सालों में चार प्रधानमंत्री देश को मिले। क्या एक दशक के लिए यह काफी नहीं?
यह पूरी बात नहीं है। आर्थिक सुधारों के कारण जब भारत का वैश्विक कद बढ़ा तो इंडिया टुडे अपने पाठकों को दुनिया भर में ले गई। अफगान युद्ध से लेकर ध्यानअनमेन चौक तक और सोवियत संघ के पतन से लेकर पहले खाड़ी युद्ध तक। शीत युद्ध का अंत हो गया, रंगभेद का अंत हुआ, भारत और इजरायल दोस्त बने।
पीढ़ीगत बदलाव हों या अनंत बहसें। अलग-अलग दशकों की तुलना नहीं की जा सकती। स्वतंत्रता के बाद से भारत जिन आशंकाओं को पालता रहा, मसलन राजनीतिक अस्थिरता, सांप्रदायिक और जातीय विभाजन, स्थिरता देने वाले वंश का पतन, परमाणु और आतंकवादी खतरे, सबसे विश्वसनीय सहयोगी (सोवियत संघ) को खोना- ये सारी बातें इस दशक में सच साबित हुईं। यह सिक्के का एक पहलू है। दूसरा पहलू यह है कि भारत ने कैसे प्रतिक्रिया दी। उसने गठबंधनों पर भरोसा करना सीखा, अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार किए, रणनीतिक रूप से पुनर्स्थापित हुआ और अपने मानव संसाधनों का लाभ उठाया। भारत कहीं अधिक मजबूत बनकर उभरा, और उसकी वैश्विक मौजूदगी लगातार बढ़ती गई।
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin January 05, 2026 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो
बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन
देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
1 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
वोडा को 10 साल की राहत
एजीआर बकाये पर सरकार से मदद
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव
शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।
4 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार
इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
इक्विटी फंडों में निवेश घटा
निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम
सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार
बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
