Denemek ALTIN - Özgür

भारत-न्यूजीलैंड में व्यापार करार

Business Standard - Hindi

|

December 23, 2025

भारत और न्यूजीलैंड ने नौ महीने की बातचीत के बाद एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिया है।

- श्रेया नंदी

भारत-न्यूजीलैंड में व्यापार करार

इससे न्यूजीलैंड में 100 फीसदी भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क तय किया गया है। साथ ही न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की प्रतिबद्धता भी जताई है।

इसके एवज में भारत ने 70 फीसदी उत्पादों के लिए शुल्क में नरमी की पेशकश की है जो 95 फीसदी द्विपक्षीय व्यापार मूल्य को कवर करता है। एफटीए लागू होने पर 30 फीसदी उत्पादों के लिए शुल्क खत्म हो जाएगा। इसमें लकड़ी, ऊन, भेड़ का मांस आदि वस्तुएं शामिल हैं।

लगभग 29.97 फीसदी उत्पादों को सूची से बाहर रखा गया है। इनमें दूध, क्रीम, मट्ठा, दही, पनीर, भेड़ मांस के अलावा अन्य पशु उत्पाद, प्याज, चना, मटर, मक्का, बादाम, चीनी, कृत्रिम शहद जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

एफटीए लागू होने के बाद न्यूजीलैंड के लिए भारत का शुल्क घटकर 13.18 फीसदी रह जाएगा। वह अगले पांच वर्षों में और घटकर 10.3 फीसदी और दसवें वर्ष तक 9.06 फीसदी रह जाएगा। तरजीही देश (एमएफएन) के लिए भारत का औसत टैरिफ 16.2 फीसदी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, 'भारत-न्यूजीलैंड की साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाली है। एफटीए अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए माहौल तैयार करेगा। भारत विभिन्न क्षेत्रों में न्यूजीलैंड से 20 अरब डॉलर से अधिक के निवेश का स्वागत करता है। हमारे प्रतिभाशाली युवा, जीवंत स्टार्टअप परिवेश और सुधार से संचालित अर्थव्यवस्था नवाचार, वृद्धि एवं दीर्घावधि भागीदारी के लिए एक मजबूत बुनियाद प्रदान करते हैं। साथ ही हम खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों जैसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे। मेरे मित्र प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और मैंने कुछ समय पहले भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के निष्कर्ष के बाद काफी अच्छी बातचीत की।'

Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Business Standard - Hindi

खदान चालू करने के लिए कम वक्त!

सरकार ने कंपनियों के लिए नई नीलाम की गई खदानों को परिचालन में लाने की समयसीमा को मौजूदा 3 साल से घटाकर 2 साल करने का प्रस्ताव रखा है।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

वित्त वर्ष 27 में राजकोषीय घाटा बढ़ेगा!

सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 27) में 4.6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

प्रधानमंत्री ने की स्टार्टअप से मुलाकात

सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 12 भारतीय स्टार्टअप से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

नए साल की तीन चुनौतियां क्या हैं?

अगर आप अपने दोस्तों से जानना चाहेंगे कि साल 2025 कैसा रहा तो इसके अलग-अलग जवाब मिल सकते हैं।

time to read

4 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

कथित भेदिया कारोबार पर बोफा को सेबी का कारण बताओ नोटिस

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट के 2024 के शेयर बिक्री से जुड़े कथित भेदिया कारोबार के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भारत पर 500% शुल्क का जोखिम !

रूस से तेल खरीदने वालों पर 'दंड' लगाने वाले विधेयक को ट्रंप का समर्थन

time to read

2 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

12 से 15 हजार जीपीयू खरीदने की तैयारी

सरकार इंडियाएआई मिशन के तहत एनवीडिया से लगभग 12,000 से 15,000 बी100, बी200 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू ) लेने के लिए जल्द ही एक और दौर की बोलियां आमंत्रित करेगी।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर बीएमडब्ल्यू का दांव

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 18,001 कारों की बिक्री की।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

महिलाओं को समान दर्जा दूर की बात

महिला-पुरुष असमानता की जड़ें दुनिया में काफी गहरी हैं।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

बड़े डेवलपर्स को दमदार बुकिंग से मिलेगा दम

प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपरों का मानना है कि वे वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में प्री-सेल्स यानी बुकिंग और कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

time to read

1 min

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size