Denemek ALTIN - Özgür
तेजस हादसा देश के लिए आत्मावलोकन का अवसर
Business Standard - Hindi
|November 24, 2025
तेजस एक ऐसा विमान है जो बेहतरीन है, किफायती है और शानदार सुरक्षा रिकॉर्ड वाला है, परंतु हालिया हादसा हमारी सीमाओं और कमियों पर विचार करने का महत्त्वपूर्ण क्षण है
-
दुबई एयर शो में तेजस विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना और विमान चालक की मौत स्तब्ध कर देने वाला क्षण था। भारतीय वायु सेना बहुत मजबूत, गौरवशाली और पेशेवर है। वह इस झटके को सहन कर जाएगी। भारत के नीति निर्माताओं के लिए जरूर यह उपयुक्त समय है, जब उन्हें यह तय करना होगा कि क्या वे वायु सेना के साथ न्याय कर रहे हैं, खासकर उसकी जरूरतों को देखते हुए। या फिर वे वायु सेना से जो कुछ मांग करते हैं, उसे जो समझौते या समायोजन करने को कहते हैं वे कितने उचित हैं।
बहरहाल यह भी महत्वपूर्ण है कि हम खुद को यह याद दिलाएं कि विमानचालक बहुत सख्त जान होते हैं। उनमें भी जो सबसे मजबूत होते हैं वे भारतीय वायु सेना में होते हैं क्योंकि वे दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो हमेशा परिचालन के लिए तैयार रहते हैं। वायु सेना तीन वजहों से खास है और उसका विशेष तौर पर उल्लेख करना जरूरी है। पहला, यह अधिकांश कठिन या दंडात्मक परिस्थितियों में सबसे पहले जवाब देता है, क्योंकि मोदी सरकार का सिद्धांत है कि हर आतंकी कृत्य युद्ध का कृत्य है और तत्काल जवाब का पात्र है। दूसरा, क्योंकि वायु सेना तीनों सेवाओं में एकमात्र ऐसी है जहां युद्ध लगभग पूरी तरह उसके अधिकारियों द्वारा लड़ा जाता है, जो एक छोटा और संगठित समूह बनाते हैं। और तीसरा, तीनों सेनाओं में से वायु सेना सबसे अधिक तकनीक निर्भर है। हम जानते हैं कि सेनाओं के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है, इसलिए हमें मानना होगा कि बाकी दोनों सेनाओं के लिए भी तकनीक महत्त्व रखती है। वायु सेना के मामले में फर्क सिर्फ इतना
है कि लड़ाई के सारे साधन, जमीन पर उसे निर्देश देने, नियंत्रण में रखने और सुरक्षा देने वाले उपकरण निरंतर बदलते इलेक्ट्रॉनिक्स पर निर्भर होते हैं।
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin November 24, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
कथित भेदिया कारोबार पर बोफा को सेबी का कारण बताओ नोटिस
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट के 2024 के शेयर बिक्री से जुड़े कथित भेदिया कारोबार के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
योजनाओं की समीक्षा
वि त मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और केंद्रीय योजनाओं को तर्कसंगत बनाएं।
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
वित्त वर्ष 27 में 6.6% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
1 min
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
आई-पैक पर छापे, लगे आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के घर पर धनशोधन की जांच के तहत तलाशी ली।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
निर्यातकों के लिए नई राहत पर विचार
भारतीय रिजर्व बैंक अमेरिकी शुल्कों से निर्यात प्रभावित होने के कारण राहत के नए कदमों पर विचार कर रहा है।
1 min
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
वित्त वर्ष 27 में राजकोषीय घाटा बढ़ेगा!
सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 27) में 4.6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर बीएमडब्ल्यू का दांव
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 18,001 कारों की बिक्री की।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
अगस्त के बाद बाजारों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट
अमेरिकी व्यापार शुल्क को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
नए साल की तीन चुनौतियां क्या हैं?
अगर आप अपने दोस्तों से जानना चाहेंगे कि साल 2025 कैसा रहा तो इसके अलग-अलग जवाब मिल सकते हैं।
4 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
दिसंबर तक 29,500 पर पहुंचेगा निफ्टी : बीएनपी पारिबा
बीएनपी पारिबा का अनुमान है कि बेंचमार्क निफ्टी साल के अंत तक 29,500 के स्तर पर पहुंच जाएगा, जो मौजूदा स्तर से 14 फीसदी की वृद्धि है।
2 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
