Versuchen GOLD - Frei
तेजस हादसा देश के लिए आत्मावलोकन का अवसर
Business Standard - Hindi
|November 24, 2025
तेजस एक ऐसा विमान है जो बेहतरीन है, किफायती है और शानदार सुरक्षा रिकॉर्ड वाला है, परंतु हालिया हादसा हमारी सीमाओं और कमियों पर विचार करने का महत्त्वपूर्ण क्षण है
-
दुबई एयर शो में तेजस विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना और विमान चालक की मौत स्तब्ध कर देने वाला क्षण था। भारतीय वायु सेना बहुत मजबूत, गौरवशाली और पेशेवर है। वह इस झटके को सहन कर जाएगी। भारत के नीति निर्माताओं के लिए जरूर यह उपयुक्त समय है, जब उन्हें यह तय करना होगा कि क्या वे वायु सेना के साथ न्याय कर रहे हैं, खासकर उसकी जरूरतों को देखते हुए। या फिर वे वायु सेना से जो कुछ मांग करते हैं, उसे जो समझौते या समायोजन करने को कहते हैं वे कितने उचित हैं।
बहरहाल यह भी महत्वपूर्ण है कि हम खुद को यह याद दिलाएं कि विमानचालक बहुत सख्त जान होते हैं। उनमें भी जो सबसे मजबूत होते हैं वे भारतीय वायु सेना में होते हैं क्योंकि वे दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो हमेशा परिचालन के लिए तैयार रहते हैं। वायु सेना तीन वजहों से खास है और उसका विशेष तौर पर उल्लेख करना जरूरी है। पहला, यह अधिकांश कठिन या दंडात्मक परिस्थितियों में सबसे पहले जवाब देता है, क्योंकि मोदी सरकार का सिद्धांत है कि हर आतंकी कृत्य युद्ध का कृत्य है और तत्काल जवाब का पात्र है। दूसरा, क्योंकि वायु सेना तीनों सेवाओं में एकमात्र ऐसी है जहां युद्ध लगभग पूरी तरह उसके अधिकारियों द्वारा लड़ा जाता है, जो एक छोटा और संगठित समूह बनाते हैं। और तीसरा, तीनों सेनाओं में से वायु सेना सबसे अधिक तकनीक निर्भर है। हम जानते हैं कि सेनाओं के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है, इसलिए हमें मानना होगा कि बाकी दोनों सेनाओं के लिए भी तकनीक महत्त्व रखती है। वायु सेना के मामले में फर्क सिर्फ इतना
है कि लड़ाई के सारे साधन, जमीन पर उसे निर्देश देने, नियंत्रण में रखने और सुरक्षा देने वाले उपकरण निरंतर बदलते इलेक्ट्रॉनिक्स पर निर्भर होते हैं।
Diese Geschichte stammt aus der November 24, 2025-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
खदान चालू करने के लिए कम वक्त!
सरकार ने कंपनियों के लिए नई नीलाम की गई खदानों को परिचालन में लाने की समयसीमा को मौजूदा 3 साल से घटाकर 2 साल करने का प्रस्ताव रखा है।
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
वित्त वर्ष 27 में राजकोषीय घाटा बढ़ेगा!
सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 27) में 4.6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
प्रधानमंत्री ने की स्टार्टअप से मुलाकात
सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 12 भारतीय स्टार्टअप से मुलाकात की।
1 min
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
नए साल की तीन चुनौतियां क्या हैं?
अगर आप अपने दोस्तों से जानना चाहेंगे कि साल 2025 कैसा रहा तो इसके अलग-अलग जवाब मिल सकते हैं।
4 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
कथित भेदिया कारोबार पर बोफा को सेबी का कारण बताओ नोटिस
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट के 2024 के शेयर बिक्री से जुड़े कथित भेदिया कारोबार के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
भारत पर 500% शुल्क का जोखिम !
रूस से तेल खरीदने वालों पर 'दंड' लगाने वाले विधेयक को ट्रंप का समर्थन
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
12 से 15 हजार जीपीयू खरीदने की तैयारी
सरकार इंडियाएआई मिशन के तहत एनवीडिया से लगभग 12,000 से 15,000 बी100, बी200 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू ) लेने के लिए जल्द ही एक और दौर की बोलियां आमंत्रित करेगी।
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर बीएमडब्ल्यू का दांव
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 18,001 कारों की बिक्री की।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
महिलाओं को समान दर्जा दूर की बात
महिला-पुरुष असमानता की जड़ें दुनिया में काफी गहरी हैं।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
बड़े डेवलपर्स को दमदार बुकिंग से मिलेगा दम
प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपरों का मानना है कि वे वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में प्री-सेल्स यानी बुकिंग और कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
