Denemek ALTIN - Özgür
भारत के आय सर्वेक्षण से जुड़ी चुनौतियाँ
Business Standard - Hindi
|November 24, 2025
एक आदर्श दुनिया में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा अगले वर्ष आयोजित पारिवारिक आय सर्वेक्षण (एचआईएस) में भाग लेने वाले लोग (उत्तरदाता) फिल्म 'दीवार' के 'विजय' जैसे होंगे। उस अमर संवाद को याद कीजिए जब अमिताभ बच्चन (विजय), शशि कपूर (रवि) से कहते हैं: 'आज मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है।' माना कि यह बातचीत दो भाइयों के बीच हो रही है न कि एक सर्वेक्षक और एक उत्तरदाता के बीच। अगर परिवार अपनी प्रतिक्रियाएं देने में इतने ही तत्पर हों तो एचआईएस का संचालन बहुत आसान होगा।
-
पिछले 75 वर्षों में सांख्यिकीय प्रणाली ने दो कारणों से उपभोग व्यय के सर्वेक्षण किए हैं। पहला, परिवार आय के बजाय उपभोग व्यय का खुलासा करने में अधिक सहज होते हैं। दूसरा, भारत में खाद्य सुरक्षा और भूख की समस्या थी और उपभोग पर ध्यान केंद्रित करना समझ में आता था। इसका मतलब यह नहीं है कि भारत परिवारों की आय के बारे में जानकारी एकत्र नहीं करता है। वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में परिवारों के सभी कामकाजी सदस्यों की श्रम-बाजार आय के बारे में जानकारी होती है। कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) कृषक परिवारों से उनकी आय के विभिन्न स्रोतों के बारे में जानकारी एकत्र करता है। परिवारों की आय के बारे में जानकारियां अन्य स्रोतों से भी उपलब्ध हैं, जिनमें भारत मानव विकास सर्वेक्षण, उपभोक्ता पिरामिड पारिवारिक सर्वेक्षण, नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण आदि शामिल हैं। एचआईएस की योजना के हिस्से के रूप में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सर्वेक्षण आयोजित करने में आने वाली चुनौतियों को समझने के लिए एक प्रायोगिक सर्वेक्षण आयोजित कर सावधानी बरतने का निर्णय लिया है। इसमें क्षेत्रों से मिली प्रतिक्रिया प्राथमिक चिंता की पुष्टि करती है। वह चिंता यह है कि 95 फीसदी उत्तरदाताओं ने साक्षात्कारकर्ता को आय के विभिन्न स्रोतों के बारे में जानकारी देने में सहज महसूस नहीं किया। चूंकि, परिवार अपनी आय कम कर बताते हैं, इसलिए कुछ को 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैय
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin November 24, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
कथित भेदिया कारोबार पर बोफा को सेबी का कारण बताओ नोटिस
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट के 2024 के शेयर बिक्री से जुड़े कथित भेदिया कारोबार के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
योजनाओं की समीक्षा
वि त मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और केंद्रीय योजनाओं को तर्कसंगत बनाएं।
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
वित्त वर्ष 27 में 6.6% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
1 min
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
आई-पैक पर छापे, लगे आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के घर पर धनशोधन की जांच के तहत तलाशी ली।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
निर्यातकों के लिए नई राहत पर विचार
भारतीय रिजर्व बैंक अमेरिकी शुल्कों से निर्यात प्रभावित होने के कारण राहत के नए कदमों पर विचार कर रहा है।
1 min
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
वित्त वर्ष 27 में राजकोषीय घाटा बढ़ेगा!
सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 27) में 4.6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर बीएमडब्ल्यू का दांव
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 18,001 कारों की बिक्री की।
1 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
अगस्त के बाद बाजारों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट
अमेरिकी व्यापार शुल्क को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
नए साल की तीन चुनौतियां क्या हैं?
अगर आप अपने दोस्तों से जानना चाहेंगे कि साल 2025 कैसा रहा तो इसके अलग-अलग जवाब मिल सकते हैं।
4 mins
January 09, 2026
Business Standard - Hindi
दिसंबर तक 29,500 पर पहुंचेगा निफ्टी : बीएनपी पारिबा
बीएनपी पारिबा का अनुमान है कि बेंचमार्क निफ्टी साल के अंत तक 29,500 के स्तर पर पहुंच जाएगा, जो मौजूदा स्तर से 14 फीसदी की वृद्धि है।
2 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
