Denemek ALTIN - Özgür
चीन को दोबारा महान बना रहे हैं डॉनल्ड ट्रंप
Business Standard - Hindi
|July 19, 2025
अमेरिका के कमजोर पड़ने के अनुमान चीन को साहसी बना रहे हैं और भारत के प्रति उसका रुख और अधिक आक्रामक होता जा रहा है। बता रहे हैं श्याम सरन
वर्ष 2023 और 2024 में चीन की यात्रा के दौरान मेरे चीनी वार्ताकारों के बीच अपेक्षाकृत शांत और निराशावादी माहौल था। चीन की अर्थव्यवस्था डांवाडोल थी। ऐसा उसके संपत्ति क्षेत्र में आए संकट की बदौलत था। विगत चार दशकों से वही चीन की वृद्धि का मुख्य इंजन था। चीन की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि में प्रॉपर्टी क्षेत्र की हिस्सेदारी 30 फीसदी थी और इसने कई सहायक उद्योगों को भी जन्म दिया, जिससे वहां तीव्र विकास को बल मिला। वर्ष 2021 में जब प्रॉपर्टी बाजार का पतन हुआ तो उसका असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ा। खपत मांग के स्थिर रहने के कारण अर्थव्यवस्था अभी भी अपस्फीति के दबाव का सामना कर रही है।
बैंक जमा पर बेहतर रिटर्न न मिलने और इक्विटी बाजार के अस्थिर रिटर्न के चलते प्रॉपर्टी में निवेश व्यक्तिगत बचत को खपाने के लिए एक बेहतर तरीका बन गया क्योंकि परिसंपत्ति का मूल्य तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज गिरावट ने समाज के एक बड़े हिस्से की बचत को खत्म कर दिया जिसने परिसंपत्तियों में निवेश किया था। इससे उपभोक्ता मांग प्रभावित हुई।
श्रम बाजार में शामिल हो रहे युवाओं और शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी कम थे। बीते तीन साल में 18 से 25 की आयु के युवाओं में बेरोजगारी 25 फीसदी के स्तर पर रही। गत वर्ष एक प्रतिष्ठित चीनी वार्ताकार ने आर्थिक हालात को 'गंभीर' करार दिया था। उधर यह चिंता भी थी कि अगर डॉनल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिका की सत्ता में लौटे तो कारोबारी जंग छिड़कर रहेगी।
इस माह के आरंभ में अपनी ताजा चीन यात्रा के दौरान मैंने उसी वार्ताकार से पूछा कि क्या आर्थिक हालात में सुधार हुआ है तो उसने कहा कि सुधार के आरंभिक संकेत नजर आ रहे हैं लेकिन अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर आने में दो से तीन साल का समय लग सकता है। मैंने पूछा कि आखिर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के खुद आगे बढ़कर अलीबाबा के जैक मा जैसे पुराने दिग्गज उद्योगपतियों से संपर्क करने के बाद भी निवेश में ठहराव क्यों है?
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin July 19, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
सेंट्रल रजिस्ट्री पर केंद्र को मिलेगा नियंत्रण!
केंद्र सरकार सरफेसी ऐक्ट 2002 में कुछ संशोधनों पर विचार कर रही है।
3 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
'2028 तक डीजल ट्रक जितनी हो जाएगी ई-ट्रक की लागत'
किसी इलेक्ट्रिक ट्रक (ई-ट्रक) की कुल मालिकाना लागत (टीसीओ) तीन से पांच साल में डीजल ट्रक के बराबर हो जाती है।
2 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
ऐपल पे भारत आने के लिए तैयार
अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल इंक. की डिजिटल भुगतान सेवा ऐपल पे इसी साल भारतीय बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रही है।
2 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 8 महीने में सबसे नीचे
टैरिफ संबंधी चिंताओं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के कारण बिकवाली के दबाव से मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह करीब आठ महीने के निचले स्तर 47,627.96 को छू गया।
2 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
हिंदुस्तान जिंक के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ होगी चौथी तिमाही
हिंदुस्तान जिंक ने तीसरी तिमाही में चांदी के राजस्व में भारी उछाल और पांच वर्षों में अपनी सबसे कम लागत की मदद से अब तक का सबसे अधिक त्रैमासिक लाभ दर्ज किया।
2 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
2026 का बजट बाजार के लिए बड़ी घटना नहीं
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजारों ने साल की शुरुआत घबराहट भरे माहौल में की है।
3 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
वायु प्रदूषण क्या कभी बन सकता है चुनावी मुद्दा !
ओडिशा में चक्रवात, उत्तराखंड में भूस्खलन, असम में बाढ़, दिल्ली में प्रदूषण।
4 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
केरल जल्द करेगा 'अपने' बैक्टीरिया की घोषणा
आपने राज्य पशु, पक्षी या फूल के बारे में जरूर सुना होगा मगर अब केरल देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जिसका एक खास 'जीवाणु' (बैक्टीरिया) होगा।
2 mins
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
दुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चार महीने की ऊंचाई पर
भारत के प्रमुख क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर में बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सालाना आधार पर महंगाई दर बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
1 min
January 21, 2026
Business Standard - Hindi
भारत है निवेश के लिए अमेरिका के बाद सबसे पसंदीदा ठिकाना
अंतरराष्ट्रीय निवेश की योजना बना रहे मुख्य कार्याधिकारियों की नजर में भारत दूसरा सबसे पसंदीदा गंतव्य है।
1 min
January 21, 2026
Listen
Translate
Change font size

