Versuchen GOLD - Frei

चीन को दोबारा महान बना रहे हैं डॉनल्ड ट्रंप

Business Standard - Hindi

|

July 19, 2025

अमेरिका के कमजोर पड़ने के अनुमान चीन को साहसी बना रहे हैं और भारत के प्रति उसका रुख और अधिक आक्रामक होता जा रहा है। बता रहे हैं श्याम सरन

- विनय सिन्हा

वर्ष 2023 और 2024 में चीन की यात्रा के दौरान मेरे चीनी वार्ताकारों के बीच अपेक्षाकृत शांत और निराशावादी माहौल था। चीन की अर्थव्यवस्था डांवाडोल थी। ऐसा उसके संपत्ति क्षेत्र में आए संकट की बदौलत था। विगत चार दशकों से वही चीन की वृद्धि का मुख्य इंजन था। चीन की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि में प्रॉपर्टी क्षेत्र की हिस्सेदारी 30 फीसदी थी और इसने कई सहायक उद्योगों को भी जन्म दिया, जिससे वहां तीव्र विकास को बल मिला। वर्ष 2021 में जब प्रॉपर्टी बाजार का पतन हुआ तो उसका असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ा। खपत मांग के स्थिर रहने के कारण अर्थव्यवस्था अभी भी अपस्फीति के दबाव का सामना कर रही है।

बैंक जमा पर बेहतर रिटर्न न मिलने और इक्विटी बाजार के अस्थिर रिटर्न के चलते प्रॉपर्टी में निवेश व्यक्तिगत बचत को खपाने के लिए एक बेहतर तरीका बन गया क्योंकि परिसंपत्ति का मूल्य तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज गिरावट ने समाज के एक बड़े हिस्से की बचत को खत्म कर दिया जिसने परिसंपत्तियों में निवेश किया था। इससे उपभोक्ता मांग प्रभावित हुई।

श्रम बाजार में शामिल हो रहे युवाओं और शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी कम थे। बीते तीन साल में 18 से 25 की आयु के युवाओं में बेरोजगारी 25 फीसदी के स्तर पर रही। गत वर्ष एक प्रतिष्ठित चीनी वार्ताकार ने आर्थिक हालात को 'गंभीर' करार दिया था। उधर यह चिंता भी थी कि अगर डॉनल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिका की सत्ता में लौटे तो कारोबारी जंग छिड़कर रहेगी।

इस माह के आरंभ में अपनी ताजा चीन यात्रा के दौरान मैंने उसी वार्ताकार से पूछा कि क्या आर्थिक हालात में सुधार हुआ है तो उसने कहा कि सुधार के आरंभिक संकेत नजर आ रहे हैं लेकिन अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर आने में दो से तीन साल का समय लग सकता है। मैंने पूछा कि आखिर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के खुद आगे बढ़कर अलीबाबा के जैक मा जैसे पुराने दिग्गज उद्योगपतियों से संपर्क करने के बाद भी निवेश में ठहराव क्यों है?

WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

बीएमसी : भाजपा के सामने सब पस्त

मुंबई में भाजपा ने ठाकरे बंधुओं और पुणे में पवार गुटों को दी मात

time to read

2 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

रुपये में दो महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट

आयातकों की डॉलर की मांग के कारण रुपये में 21 नवंबर 2025 के बाद की यानी करीब दो महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

time to read

2 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

एफपीआई को लेनदेन की शुद्ध रकम उसी दिन देने का प्रस्ताव

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को नकद बाजार में किए गए लेनदेन की शुद्ध राशि उसी दिन दिए जाने का प्रस्ताव रखा है।

time to read

3 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

बॉन्ड डेरिवेटिव पर सेबी व आरबीआई कर रहे काम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि नियामक बॉन्ड डेरिवेटिव को सुगम बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (रीबी) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

time to read

1 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

लघु वित्त बैंकों को लेकर नवाचार की है दरकार

लघु वित्त बैंक सक्षम हैं और अच्छी तरह काम कर रहे हैं लेकिन क्या इनसे समावेशन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

time to read

4 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

शिकायतों के लिए बनेगा सीआरपीसी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एकीकृत लोकपाल योजना के संशोधित उपबंधों के तहत इलेक्ट्रॉनिक मोड (ई-मेल) और कागज के फॉर्म पर प्राप्त शिकायतों की शुरुआती जांच करने के लिए सेंट्रलाइज्ड रिसीट ऐंड प्रोसेसिंग सेंटर (सीआरपीसी) की स्थापना करेगा।

time to read

1 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

किसानों के हित की रक्षा करेगा बीज विधेयक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि संसद में पेश किए जाने वाला नया बीज विधेयक विदेशी बीजों के भारत में आने का नहीं रास्ता खोलेगा बल्कि नियामक प्रणाली को मजबूत करेगा।

time to read

1 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से छूट दिलाने पर हो रही अमेरिका से बात

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि ईरान के चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से छूट दिए जाने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत हो रही है।

time to read

2 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

'भारत-ईयू एफटीए सबसे अहम करार'

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) सबसे महत्त्वपूर्ण होगा।

time to read

2 mins

January 17, 2026

Business Standard - Hindi

जांच के दायरे में आए अन्य निवेशक

टाइगर ग्लोबल कर मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से भारत में निवेश करने वाले अन्य निवेशक भी जोखिम में आ सकते हैं।

time to read

3 mins

January 17, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size