Facebook Pixel सर की सियासत | Outlook Hindi - news - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun
Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Sadece 9.000'den fazla dergi, gazete ve Premium hikayeye sınırsız erişim elde edin

$149.99
 
$74.99/Yıl

Denemek ALTIN - Özgür

सर की सियासत

Outlook Hindi

|

September 15, 2025

विपक्ष बनाम चुनाव आयोग का महाराजनीतिक खेल बिहार यात्रा के साथ शुरू, बंगाल अगला युद्धक्षेत्र बनने की तैयारी में

- स्निग्नेंधु भट्टाचार्य

सर की सियासत

चुनावी राज्य बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार में इंडिया ब्लॉक या महागठबंधन के नेता 16 दिनों में 23 जिलों की 1,300 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। 17 अगस्त को सासाराम से यात्रा की शुरू हुई, तो राहुल के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी-लिबरेशन) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी और भाकपा तथा माकपा के नेता मौजूद थे, जो पूरी यात्रा में साथ चले।

उनका उत्साह बढ़ाने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे। यह यात्रा अब आधी पूरी कर चुकी है। यह मतदाता अधिकार यात्रा राज्य में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में 'मताधिकार से वंचित करने वाली कवायद' के खिलाफ है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य मृत, नकली, प्रवासी मतदाताओं और अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाना है।

लेकिन विपक्ष का आरोप है कि एसआइआर का उद्देश्य केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हितों के अनुरूप मतदाता सूची में हेराफेरी करना है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश इस यात्रा को "बिहार में लाखों मतदाताओं को एसआइआर के जरिए मताधिकार से वंचित करने की भाजपा की चाल" और "देश भर में हो रही 'वोट चोरी' के चौंकाने वाले खुलासों" का जवाब बताते हैं। रमेश कहते हैं कि यह "एक और राजनीतिक यात्रा" नहीं, बल्कि "नैतिक और संवैधानिक धर्मयुद्ध" है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक मतदाता सूची में शामिल लोगों की नागरिकता का पता लगाने का प्रयास कर रही एसआइआर प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता पर फैसला नहीं सुनाया है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है लेकिन अदालत ने अपने अंतरिम आदेशों में चुनाव आयोग को आधार कार्ड को शामिल स्वीकृत दस्तावेजों में शामिल करने और ड्राफ्ट सूची में नहीं जुड़े वोटरों की फेहरिस्त जारी करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के दो अंतरिम आदेशों ने स्वाभाविक रूप से विपक्षी खेमे या इंडिया ब्लॉक में अलग तरह का उत्साह भर दिया है, जिसका बिहार का महागठबंधन भी हिस्सा है।

Outlook Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कीमत वसूलती है शोहरत

कम उम्र में मशहूर क्रिकेटर बनने की चुनौतियां संभालना मुश्किल, इसलिए मार्गदर्शन की दरकार

time to read

4 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अब मिशन 2027 का आगाज

पश्चिम बंगाल और असम विजय के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश और पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी

time to read

4 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

स्त्री राग का धमाल

मुंबई के अंडरग्राउंड सर्किट से लेकर कराची के कुछेक मंचों तक लड़कियां, महिलाएं हिप-हॉप को अपनी धुन में ढाल रहीं, दक्षिण एशिया में रैप के लय, ताल और ढंग को बदल रहीं

time to read

6 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

लारा का अंदाज सोबर्स की शैली

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ जांबाज बल्लेबाजी के लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खेलने के अलग- अलग अंदाज भी ईजाद किए

time to read

6 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

बस लीक ही लीक!

लगातार प्रश्न-पत्रों के लीक के बावजूद एजेंसी की सेहत पर कोई फर्क नहीं, आखिर ऐसे घोटालों से लाखों के जीवन से खिलवाड़ और कई खुदकशियों का जिम्मेदार कौन

time to read

8 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जनादेश और एसआइआर का साया

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एसआइआर प्रक्रिया का भाजपा की जीत में असर से इनकार करना मुश्किल, मगर सिर्फ ये ही इकलौती वजह नहीं

time to read

6 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

भगवा शुभंकर शुभेंदु

कांथी की सड़कों से लेकर राइटर्स बिल्डिंग तक नए मुख्यमंत्री का सफर कांग्रेसी विरासत, ध्रुवीकरण, टकरावों के जरिए पहचान बनाने और ऊंची कुर्सी की महत्वाकांक्षा की मिसाल

time to read

3 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नासिक कुंभ पर अर्थ संकट

नासिक नगर निगम ने भाजपा के लिए महत्वाकांक्षी आयोजन के लिए पैसे की तंगी के मद्देनजर अपने कदम पीछे खींचे

time to read

4 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अडसिल में पकती उम्मीदें

निर्वासन में जन्मे, चेन्नै में अपना वजूद खोजते श्रीलंकाई शरणार्थियों को एक सामुदायिक रेस्तरां से मिल रही उम्मीद

time to read

5 mins

June 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सतीशन के सिर सरोपा

तकरीबन दस दिनों की कवायद के बाद कांग्रेस आलाकमान जबरदस्त जन दबाव के आगे झुका और मुख्यमंत्री की कुर्सी उस नेता को मिली, जिसने राज्य में कांग्रेस को फिर खड़ा किया

time to read

4 mins

June 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size