Denemek ALTIN - Özgür
आज भी भड़कते हैं 'शोले'
Outlook Hindi
|September 01, 2025
यह सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि जीवन का फलसफा है, जो गहराई से उतरने पर साफ नजर आता है, इसका हर पात्र जीवन की है प्रेरणा
सम्मोहन की पराकाष्ठा तर्क-बुद्धि को शांत कर देती है और उसके मोहपाश में बंधे लोग मायालोक में पहुंच जाते हैं। ऐसे मायालोक हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया की लोक परंपरा का हिस्सा हैं, जिनकी दास्तान रवायतों के जरिये पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहुंचने का सिलसिला आज भी जारी है। ये वही दास्तानें हैं, जो हमारी दादियों-नानियों की जुबानी, सर्द रातों में अलाव तापते या गर्मी में घरों की छतों पर ठंडी हवाओं का सुख लेते हुए हमसे रूबरू हुई हैं। कहानियां कहां से शुरू होती हैं और उनका अंत कहां होता है, ये मायने नहीं रखता बल्कि जो समां वे बांधे रखती हैं, वही उसकी जान है।
आज तो बच्चा पैदा होते ही मोबाइल के कैमरे में देखते हुए मुस्कुराने लगता है, आंख खोलते ही उसकी पहली 'स्माइल पिक' खींची जाती है और वह कहानियों के लोक में नहीं, गूगल के लोक में प्रवेश कर जाता है। जल्द ही उसकी उंगलियां तय करती हैं कि वह किस लोक में जाएगा और वह एनिमेशन की दुनिया में पहुंच जाता है। यह अलग बात है कि एनिमेटेड दुनिया के खलनायक, गब्बर से ज्यादा क्रूर हैं। वे गांव या 50 कोस तक ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में खौफ पैदा करना चाहते हैं; वह भी दुनिया के खात्मे की शर्त पर। ऐसे में शोले का गब्बर उनका प्यादा बनने लायक भी नहीं। बावजूद इसके गब्बर का तिलिस्म या कहें शोले का तिलिस्म आधी सदी के बाद भी आज तक बरकरार है और उसके सम्मोहन में चार पीढ़ियां बंधी हैं।
इस आधी सदी में कई दास्तानें कही गईं, पर वे इसके मुकाबले पीछे कहीं दिखाई नहीं देती। आज भी इसका जादू कुछ इस तरह कायम है कि इस फिल्म को कहीं से भी देखना शुरू करें, ये अंत तक आपको अपने साथ-साथ लिए चलती है।
इस कहानी को सलीम-जावेद की जोड़ी यानी सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखा। कहानी यानी सिनेमा की भाषा में कहें तो इसकी कथा-पटकथा और संवाद लेखक सलीम-जावेद थे। पर इस कहानी की रीढ़ यानि संवाद लेखन का काम अकेले जावेद अख्तर ने ही किया। ये वे संवाद हैं, जो आज हमारी भाषा में मुहावरों की तरह शरीक हो चुके हैं।

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin September 01, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Outlook Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
