Try GOLD - Free
आम चुनाव, 2024 के सन्दर्भ में नरेन्द्र मोदी और राहुल के सितारे!
Jyotish Sagar
|May 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आम चुनाव, 2024 की दृष्टि से वर्तमान समय बहुत प्रतिकूल नहीं है। हालाँकि राहु की अन्तर्दशा में सूर्य की प्रत्यन्तर्दशा और बाद में आ रही चन्द्रमा की प्रत्यन्तर्दशा नैसर्गिक रूप से अच्छी नहीं मानी जाती।
-
भारत में 2024 के आम चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून, 2024 के मध्य 7 चरणों में सम्पन्न होंगे और 04 जून को चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि विगत दो चुनावों के विपरीत इस आम चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, जो चुनाव की दिशा को निर्धारित कर सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है, तो वहीं दूसरी ओर मुख्य विपक्षी गठबन्धन के रूप में राहुल गाँधी के नेतृत्व में 'इण्डिया' गठबन्धन मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। यह अंक आपके हाथों में आने तक कई चरणों के चुनाव सम्पन्न हो चुके होंगे और चुनाव विश्लेषक ओपिनियन पोल आदि के माध्यम से चुनाव परिणाम के सम्बन्ध में पूर्वाकलन कर रहे होंगे। प्रस्तुत आलेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विपक्षी गठबन्धन के प्रमुख नेता राहुल गाँधी की जन्मपत्रिकाओं का आम चुनाव के सन्दर्भ में विश्लेषण करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनेक जन्मपत्रिकाएँ प्रचलन में हैं, जिनमें से दो का प्रचलन अधिक है— एक तुला लग्न की और दूसरी वृश्चिक लग्न की, जो इनके चार जन्म समयों पर आधारित हैं। तुला लग्न के दो जन्म समय हैं-09:35 बजे एवं 09:53 बजे, वहीं वृश्चिक लग्न के दो समय हैं- प्रात: 11:00 बजे और मध्याह्न 12:09 बजे। जन्म तारीख और जन्मस्थान के सम्बन्ध में कोई मतभेद नहीं है। जहाँ तक 09:35 बजे जन्म समय का प्रश्न है, तो इस सम्बन्ध में आशीष सेठ लिखते हैं कि यह जन्म समय सन् 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई अमृत मोदी ने वाराणसी में बना हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. चन्द्रमौलि उपाध्याय को दिया था। शेष तीन जन्म समयों के स्रोत की कोई जानकारी नहीं है। इसी कारण 09:35 बजे का जन्म समय ग्रहण किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जन्म दिनांक : 17 सितम्बर, 1950
जन्म समय : 09:35 बजे
जन्म स्थान : बड़नगर (गुजरात)
This story is from the May 2024 edition of Jyotish Sagar.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jyotish Sagar
Jyotish Sagar
क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?
ज्योतिष और प्रारब्ध
13 mins
May 2026
Jyotish Sagar
ग्रहों के अंशों का महत्त्व
लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।
8 mins
May 2026
Jyotish Sagar
जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?
मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?
2 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल
कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)
7 mins
May 2026
Jyotish Sagar
श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्
(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)
6 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!
मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।
3 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?
शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण
2 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण
मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।
5 mins
May 2026
Jyotish Sagar
नीचराशिस्थ बुध के फल
जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)
13 mins
May 2026
Jyotish Sagar
वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार
जन्मपत्रिका विश्लेषण
9 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
