Facebook Pixel संसार में सिर्फ 'महावीर' ने आत्मा को 'समय' कहा | Jyotish Sagar - religious-spiritual - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

संसार में सिर्फ 'महावीर' ने आत्मा को 'समय' कहा

Jyotish Sagar

|

November 2023

समय ही मनुष्यों के भीतर आत्मा के शिखरतम विकास की खबर दे रहा है। दरअसल समय के फलक पर इतनी गहरी दृष्टि के कारण ही महावीर सत्य के सम्पूर्ण स्वरूप को आकलित कर पाए।

- डॉ. विभा खरे

संसार में सिर्फ 'महावीर' ने आत्मा को 'समय' कहा

पूरी दुनिया में सत्य का स्वरूप इकलौता माना गया है। सत्य तो बस एक है, उसके सिवाय सब झूठ हैं : ‘एकमेव सत्यं, इतरं मिथ्या।' इस जनधारणा ने शताब्दियों से मानव सभ्यता को छला है। सभ्यता के प्रत्येक युग में चूँकि धर्म ने ही सत्य के सन्दर्भ में सर्वाधिक अनुशीलन और अन्वेषण किया है। इसलिए प्रत्येक युग में धर्म की नदी नहीं, वरन् खून की नदियाँ बहायी हैं। अतीत से लेकर अब तक बेशुमार युद्धों का सूत्रपात धर्म के ही जरिये हुआ है।

यह विडम्बना ही है कि जिस धर्म का दावा 'चरम शान्ति की उपलब्धता' रहा है, उसी से युद्ध, हिंसा, अशान्ति के अनेक ज्वारभाटे वजूद में आए हैं। यह दूभर विडम्बना सत्य के इकलौते, इकहरे और एकमात्र स्वरूप की धारणा के कारण ही सम्भव हुई है। संसार में जितने धर्म संस्थान विकसित हुए, सबने सत्य का अपने-अपने तरीके से साक्षात्कार किया। उनकी धारणाबद्ध दृष्टि में उनका जाना सत्य ही 'एकमात्र सत्य बना और बाकी सब झूठा'

अनुयायियों के लिए भी यही 'एकमात्र सत्य' इकलौता और अन्तिम सत्य साबित हुआ। कोई भी धर्म संस्थान अपने ‘एकमात्र सत्य' के सिंहासन से नीचे उतरकर दूसरे धर्म संस्थान के सत्य को स्वीकार करने के लिए स्वभावतः राजी नहीं हुआ। परिणामस्वरूप अपने ‘एकमात्र सत्य' को सर्वप्रतिष्ठित और सर्वमान्य करने के प्रयासों ने सभ्यता को युद्धों की विभीषिका में जब-तब धकेल दिया।

धरती पर सिर्फ महावीर ने 'एकमात्र सत्य' की जगधारणा का करीने से खण्डन किया। चरम सत्य को हालाँकि उन्होंने भी करार दिया, लेकिन उसके एकमात्र स्वरूप में भासित किए जा सकने की सम्भावना को उन्होंने साफ तौर पर नकारा। उनकी दृष्टि में सत्य एक जरूर है, पर ऐसा एक, जो विभिन्न सत्यगत टुकड़ों से मिलकर बना है और एकबारगी कभी अपने सम्पूर्ण स्वरूप में प्रत्याभासित नहीं होता। अनगिन सूरतें हैं सत्य की, जिन सबका जोड़-जमा ही चरम सत्य है।

MORE STORIES FROM Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?

ज्योतिष और प्रारब्ध

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

ग्रहों के अंशों का महत्त्व

लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।

time to read

8 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?

मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल

कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)

time to read

7 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्

(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)

time to read

6 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!

मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

time to read

3 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?

शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण

मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार

जन्मपत्रिका विश्लेषण

time to read

9 mins

May 2026

Translate

Share

-
+

Change font size