भारतीय बाजारों का यदि सर्वेक्षण किया जाए, तो दीपावली एवं उसके आस-पास के त्योहारों पर सर्वाधिक कारोबार होता है। इस प्रकार यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पर्व है। प्रायः सभी क्षेत्रों में इस दौरान सर्वाधिक क्रय-विक्रय होता है।
जैसाकि सर्वविदित है, दीपावली महोत्सव धनत्रयोदशी से आरम्भ होकर भाईदूज तक मनाया जाता है। इस पंचदिवसीय महोत्सव में अनेक पर्व एवं त्योहार मनाए जाते हैं। इस वर्ष यद्यपि उक्त पर्व छह दिनों की अवधि में मनाए जाएँगे। प्रस्तुत आलेख में इस अवधि में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व एवं त्योहारों का वर्णन किया जा रहा है।
1 प्रथम दिवस
धनत्रयोदशी
[कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी (10 नवम्बर, 2023)]
धनत्रयोदशी दीपावली महोत्सव का प्रथम पर्व है। इस वर्ष धनत्रयोदशी 10 नवम्बर, 2023 (शुक्रवार) को है। इस पर्व पर किए जाने वाले प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:
1. कुबेर का पूजन (10 नवम्बर, 2023)।
2. बर्तन आदि नवीन वस्तुओं का क्रय (10 नवम्बर, 2023)।
3. सायंकालीन दीपदान (10 नवम्बर, 2023)।
4. आरोग्य के देवता धन्वन्तरि का पूजन व जयन्ती उत्सव (11 नवम्बर, 2023)।
धनतेरस पर धनप्रदाता कुबेर के पूजन का भी प्रचलन है। कुबेर धनाध्यक्ष हैं। वे देवताओं के खजांची हैं। वे सभी प्रकार की निधियों के स्वामी हैं। स्थायी धन प्राप्ति के लिए भी उनका पूजन किया जाता है। उनकी कृपा प्राप्ति से धनागम की वृद्धि होती है और धन संचय सम्भव होता है।
धनत्रयोदशी पर बहुमूल्य वस्तुएँ, बर्तन, आभूषण, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, वाहन, भूमि, भवन इत्यादि का क्रय किया जाता है। सामान्यतः इस प्रकार का क्रय मध्याङ्घ एवं अपराह्न में किया जाता है। इस दिन चाँदी एवं पीतल के बर्तन लाना विशेष शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में नया बर्तन लाने से सौभाग्य एवं समृद्धि की वृद्धि होती है। आगामी वर्ष में धन-धान्य एवं सम्पदा बनी रहती है।
धनत्रयोदशी से जुड़ी मान्यताओं में यह भी है कि इस दिन धन का आगमन होना चाहिए, गमन नहीं। इसलिए इस दिन उधार आदि देना निषिद्ध बताया गया है। साथ ही, प्रयास यह भी रहता है, कि जो भी वस्तुएँ इस दिन खरीदी जाएँ, वे उधार में खरीदी जाएँ।
This story is from the November 2023 edition of Jyotish Sagar.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the November 2023 edition of Jyotish Sagar.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!
नशा एक बहुत ही नकारात्मक और परिवारों को नष्ट करने वाला होता है और इसी नशे की लत के चलते जातक अपने घर, कॅरिअर आदि सब-कुछ बर्बाद कर देता है।
वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?
घर के समीप अशुभ वृक्ष लगे हों और उनको किसी कारण से नहीं काट सकते हों, तो अशुभ वृक्ष और घर के बीच में शुभ फल वाले वृक्ष लगा देने चाहिए।
अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर
जैन धर्म की चार संज्ञाओं का बहुत महत्त्व है। प्रथम संज्ञा है 'जिनेन्द्र' अर्थात् जिन्होंने इन्द्रियों को जीतकर अपने वश में कर लिया है। दूसरी ‘अरिहंत’ अर्थात् जिन्होंने केवल ज्ञान प्राप्त किया है। तीसरी संज्ञा 'तीर्थंकर' है।
ज्योतिष और वैवाहिक सुख
जन्मपत्रिका में शुक्र ग्रह हमारे मानव जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ही है।
वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
अपनी जन्मपत्रिका में वक्री ग्रह को पहचानकर कोई भी व्यक्ति उस वक्री ग्रह द्वारा परोक्ष रूप से दी जाने वाली सीख को आत्मसात करके अपने जीवन को सरल बना सकता है।
नववर्ष का अभिनन्दन
भारत के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथियाँ मार्च और अप्रैल के माह में आती हैं। पंजाब में नया साल बैसाखी के नाम से 13 अप्रैल को मनाया जाता है।
सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ
पाँच यज्ञ जातक प्रतिदिन कर ले, तो उसके सारे रोग, सन्ताप एवं बुरे कर्म ऐसे नष्ट होने लगते हैं, जैसे अग्नि लकड़ी को जलाकर राख कर देते हैं।
नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...
स्त्री यदि वास्तव में दुर्गा एवं शक्ति का अवतार है, तो यह सम्मान उसे प्रत्येक स्तर पर मिलना ही चाहिए। चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो, आर्थिक क्षेत्र हो या शिक्षा हो।
शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र
रात्रि रूपा यतो देवी दिवा रूपो महेश्वरः रात्रि व्रतमिदं देवी सर्वपाप प्रणाशनम्
ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति
नवरात्र का पर्व व्यक्ति के भीतर स्थित आसुरी शक्ति (काम, क्रोध, असत्य, अहंकार आदि) को नष्ट कर दैवीय सम्पदा के तत्त्वों का प्रार्दुभाव करता है।