Facebook Pixel अन्य ग्रहों पर जीवन की सम्भावना! | Jyotish Sagar - religious-spiritual - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

अन्य ग्रहों पर जीवन की सम्भावना!

Jyotish Sagar

|

April-2023

आकाशगंगा

- डॉ. श्याम मनोहर व्यास

अन्य ग्रहों पर जीवन की सम्भावना!

ब्रह्याण्ड अनन्त है। इसमें अनेक आकाश गंगाएँ और निहारिकाएँ हैं। प्रत्येक आकाशगंगा में अनगिनत तारे एवं नक्षत्र होते हैं। प्रत्येक तारे के चारों ओर अनेक ग्रह एवं उपग्रह परिभ्रमण कर रहे हैं। सूर्य भी एक तारा है, जिसके चारों ओर दस ग्रह अब तक की खोज के अनुसार चक्कर लगा हैं। उनमें हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है। पृथ्वी पर जीवन है। अनेक प्रकार के असंख्य जीवजन्तु, वनस्पति आदि इस धरती पर विद्यमान हैं।

जीव विज्ञान के दो वैज्ञानिकों लुई पाश्चर एवं डार्विन ने जीवों के प्रादुर्भाव के बारे में खोज की। डार्विन का विकासवाद का सिद्धान्त तो जगजाहिर है। सर्वप्रथम समुद्र में एककोषीय जीव उत्पन्न हुआ। स्वयं भगवान् विष्णु ने भी मानव शरीर के अतिरिक्त मत्स्य, वराह, कच्छप, नृसिंह आदि जीवों के रूप में अवतार लिया था। मनुष्य प्रकृति के विलक्षण विकासक्रम की अन्तिम कड़ी है। वह अन्य जीवों से -अधिक बुद्धिमान् एवं विवेकी है। उसमें गहन विचार शक्ति निहित है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रत्येक ग्रह का पृथक्-पृथक् अधिष्ठाता देवता है। धर्मग्रन्थों ने ग्रहउपग्रहों को देवी-देवताओं का निवास बताया। 33 करोड़ देवता माने गए हैं, जिनका इन्हीं ग्रह-उपग्रहों में निवास है। फलित ज्योतिषियों के अनुसार ये आज भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को अत्यधिक प्रभावित करते हुए बताए गए हैं। वैज्ञानिक अब इस बारे में खोज कर रहे हैं कि अन्य ग्रहों पर जीवन की क्या सम्भावना है? वैज्ञानिकों का मत है कि आकाश के असंख्य पिण्डों से कुछेक में मानव से भी अधिक बुद्धिमान् प्राणी विचरण करते होंगे।

एलियन का रहस्य

अमेरिका एवं यूरोप के कई देशों में एलियन के सन्दर्भ में भी शोधकार्य हो रहा है। कई विमान चालकों ने अंतरिक्ष में एलियन को विचरण करते हुए देखा है। ऐसा उनका विश्वास है। एलियन अन्य ग्रहों से आए हुए प्राणी हैं। चन्द्रमा, मंगल, , गुरु, आदि ग्रहों पर भी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान भेजे हैं। वहाँ से आने वाली रेडियो तरंगों से संदेश सुने गए हैं। कुछ समीप के ग्रहों के वातावरण का भी अध्ययन किया जा रहा है। हमारे देश के अंतरिक्ष विज्ञानवेत्ता भी इस सन्दर्भ में शोध कर रहे हैं।

MORE STORIES FROM Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?

ज्योतिष और प्रारब्ध

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

ग्रहों के अंशों का महत्त्व

लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।

time to read

8 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?

मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल

कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)

time to read

7 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्

(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)

time to read

6 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!

मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

time to read

3 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?

शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण

मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार

जन्मपत्रिका विश्लेषण

time to read

9 mins

May 2026

Translate

Share

-
+

Change font size