Facebook Pixel कब और कितना प्रभावी है गुरुचाण्डाल योग? | Jyotish Sagar - religious-spiritual - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

कब और कितना प्रभावी है गुरुचाण्डाल योग?

Jyotish Sagar

|

April-2023

जीवे सकेतौ यदि वा सराहौ चाण्डालता पापनिरीक्षिते चेत् ।

- पं. अवनीश पाण्डेय

कब और कितना प्रभावी है गुरुचाण्डाल योग?

सामान्यतः सभी लग्नों में द्वितीय भावस्थ गुरु-चाण्डाल योग जातक के वैवाहिक सुख में कमी करता है। उसे पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है। शिक्षण, धर्मगुरु, वक्ता, ज्योतिष, राजनीति आदि क्षेत्रों वाले जातक अधिक सफल और धन एवं यश कमाते देखे गए हैं।

राहु की विभिन्न ग्रहों के साथ युति से बनने वाले योगों में गुरु-चाण्डाल योग सर्वाधिक प्रचलित माना जा सकता है। सामान्यत: इसे गुरु के साथ राहु की युति के रूप में ही देखा जाता है, परन्तु गुरु की केतु के साथ युति भी गुरु-चाण्डाल योग का निर्माण करती है। सामान्य धारणा के अनुसार इस योग से गुरु के शुभ फलों की हानि होती है और जातक नास्तिक, अनैतिक आचरण करने वाला, धोखेबाज, व्यभिचारी, कुसंगति वाला, नीच कर्मों से आजीविका प्राप्त करने वाला इत्यादि फल कहे जाते हैं। वास्तव में गुरु-चाण्डाल योग का यह में सामान्यीकरण इसको अत्यन्त सीमित करने वाला ही कहा जाएगा, क्योंकि गुरु-चाण्डाल योग का प्रभाव क्षेत्र इतना विस्तृत है कि इस पर एक पृथक् पुस्तक की रचना की जा सकती है।

शास्त्रीय पृष्ठभूमि

सर्वार्थचिन्तामणि में गुरु-चाण्डाल योग को केवल 'चाण्डाल योग' कहते हुए इसकी परिभाषा निम्नानुसार की गई है :

जीवे सकेतौ यदि वा सराहौ चाण्डालता पापनिरीक्षिते चेत् ।

सर्वार्थचिन्तामणि (9/39)

गुरु यदि केतु अथवा राहु के साथ स्थित हो और पापग्रह से द्रष्ट हो, तो जातक में चाण्डालता होती है।

जीवे राहुयुतेऽथवा शिखि पापेक्षिते नीचकृत्।

(जातकपारिजात 6/6) 

गुरु राहु अथवा केतु से युत हो और पापग्रहों से द्रष्ट हो, तो जातक नीचकर्म करने वाला होता है।

शास्त्रीय परिभाषा के अनुसार निम्नलिखित योग गुरुचाण्डाल स्थितियों में निर्मित होता है:

1. गुरु राहु अथवा केतु के साथ युत हो और

2. गुरु की उक्त युति पर पापग्रह की दृष्टि हो।

आधुनिक मत

MORE STORIES FROM Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?

ज्योतिष और प्रारब्ध

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

ग्रहों के अंशों का महत्त्व

लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।

time to read

8 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?

मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल

कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)

time to read

7 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्

(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)

time to read

6 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!

मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

time to read

3 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?

शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण

मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार

जन्मपत्रिका विश्लेषण

time to read

9 mins

May 2026

Translate

Share

-
+

Change font size