Try GOLD - Free
पीएम मोदी बोले-श्रीराम की मर्यादा जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी
Hari Bhoomi
|October 25, 2023
दिल्ली में प्रधानमंत्री ने किया रावण दहन, नागपुर में संघ प्रमुख ने चलाए तीर
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के उत्सव पर जातिवाद और क्षेत्रवाद पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर निशाना साधा, जिन पर उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने के लिए जाति और क्षेत्र के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश का बार-बार आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, हमें सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जातिवाद पर ऐसे समय बोला है जब विपक्षी दल जाति जनगणना के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले वे इसे मुद्दा बनाने लगे हैं।
नई दिल्ली के द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह हर किसी का सौभाग्य है कि वे सदियों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का गवाह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा और लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने भारत के सफल चंद्र मिशन, नए संसद भवन के उद्घाटन और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बीच हो रहा है। मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिकआर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है। जब सबका विकास होगा, तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने पानी की बचत, डिजिटल लेनदेन, स्वच्छता, स्थानीय चीजों के लिए मुखर रहने, गुणवत्तापूर्ण कार्य, घरेलू पर्यटन, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उपभोग और फिटनेस पर भी जोर दिया।
This story is from the October 25, 2023 edition of Hari Bhoomi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Hari Bhoomi
Hari Bhoomi
छाल के जंगलों में बाघ की धमक से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में हाथियों के बाद अब बाघ की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। धरमजयगढ़ वन मंडल द्वारा गांव वालों को अलर्ट करते हुए जिस जगह बाघ आने की सूचना मिली है, आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पतंजलि चिकित्सालय में एम्स, टाटा कैंसर सर गंगा राम के साथ मिलकर उपचार : रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अनामयम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
डिग्रियां अब जरूरी नहीं, कौशल मेहनत हो तो कमा सकते हैं करोड़ों
एमबीए जैसी डिग्रियां सिर्फ चोचलेबाजी है। वर्तमान में यू- ट्यूबर भी करोड़ों कमा लेते हैं।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कुली के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर रजनीकांत के छुए पैर
रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528, रोते हुए कटी जेल में पहली रात
बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 15528 दिया गया।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
2000-500 की गड्डियों का ढेर, पैसा गिनते दिखे पूर्व विधायक के खास
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में पैसों की गड्डियां का ढेर सामने आया है।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पत्नी ने पति की करवाई हत्या : बेटी ने भी साथ दिया
असम के डिब्रूगढ़ जिले में पत्नी ने बेटी की मदद से पति की हत्या करवा दी।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
ओवल टेस्टः कृष्णा ने झटके तीन विकेट, सिराज के खाते में आए दो रोमांचक मोड़ पर मैच, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट की दरकार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रविवार को खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
2 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव
सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।
4 mins
August 04, 2025
Translate
Change font size

