Facebook Pixel सीबीएसई : 2026 से 10वीं कक्षा की साल में दो परीक्षा | Dainik Bhaskar Wardha - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

सीबीएसई : 2026 से 10वीं कक्षा की साल में दो परीक्षा

Dainik Bhaskar Wardha

|

June 26, 2025

सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू करने का फैसला किया है। 2026 से 10वीं के छात्र एक सत्र में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। पहली परीक्षा फरवरी में होगी। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी। पहली परीक्षा में सभी विषयों के पेपर देने होंगे। दूसरी परीक्षा मई में होगी, जो वैकल्पिक रहेगी। अपना प्रदर्शन सुधारने के इच्छुक छात्र इसमें अधिकतम तीन विषयों के पेपर दे सकेंगे। यानी छात्र दो बोर्ड परीक्षाओं में बांटकर अलग-अलग पेपर नहीं दे सकेंगे।

पहली परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल और दूसरी का जून में आएगा। जो छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे, उनके 3 विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंक मार्कशीट में जुड़ेंगे। ग्रेडिंग दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद जारी होगी। पहली परीक्षा का रिजल्ट डिजिलॉकर में जारी होगा। इसके आधार पर 11वीं में प्रवेश मिलेगा। पास होने संबंधी दस्तावेज दूसरी परीक्षा के रिजल्ट के बाद जारी होंगे। पुनर्मूल्यांकन जैसी सुविधाएं भी दूसरी परीक्षा के रिजल्ट के बाद उपलब्ध होंगी। सीबीएसई ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप यह फैसला लिया है। उसमें कहा गया है कि एक बार मुख्य परीक्षा हो और फिर छात्रों की इच्छानुसार सुधार के लिए मौका दिया जाए।

वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे

नहीं। जो छात्र पहली परीक्षा के नतीजों से संतुष्ट है, उसे दूसरी परीक्षा में नहीं बैठना। परफॉर्मेंस सुधारने के इच्छुक छात्र दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। अधिकतम तीन पेपर ही दोबारा दिए जा सकेंगे।

MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Wardha

Dainik Bhaskar Wardha

कर्नाटक : अब 'अचानक मौत' भी बीमारी मानेंगे, पीएम भी होगा

कर्नाटक सरकार ने अब अचानक हुई मौत को बीमारी मानने का फैसला किया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

चार माह में 325 चोरियां

₹ 5.71 करोड़ के माल पर हाथ साफ

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यानः वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

बार एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा

• प्रबंधक सहित दो लोगों पर मामला दर्ज • बिना अनुमति के तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

पंचायत का फैसला • झाड़-फूंक के बाद बच्चे की मौत, एक परिवार पर कहर बिहार : डायन के शक में परिवार के 5 लोगों को जिंदा जला डाला

बिहार के पूर्णिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के तीन दिन बाद एक बच्चे की मौत होने पर ग्रामीणों ने डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों से मारपीट की, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

ससुराल में रहने वाले व्यक्त‌ि की मृत्यु को लेकर हत्या का संदेह

ससुराल में रहनेवाले संतोष चंपतराव कराले (47, धामणी, कारंजा लाड, फिलहाल दत्तवाडी, महाजनपुरा निवासी) नामक व्यक्ति की 5 जुलाई को घर में अचानक तबीयत खराब हो गई।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले

देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग मामला अधिवेशन के कारण अटका

• हाई कोर्ट में दी गई जानकारी राज्य सरकार के पास जवाब देने का आखिरी मौका

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

महालगांव सरपंच अपात्र घोषित पति ने किया था अतिक्रमण

संवाददाता | मोहाडी (भंडारा). मोहाडी तहसील के ग्राम महालगांव मोरगांव एवं गुट ग्राम पंचायत की सरपंच बबिता श्रीधर उईके ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के मामले में अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने अपात्र घोषित किया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size