Facebook Pixel विश्लेषण • ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का परिदृश्य विदेश में एकता, लेकिन देश में मतभेदों का दृश्य क्यों है? | Dainik Bhaskar Pune - newspaper - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

विश्लेषण • ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का परिदृश्य विदेश में एकता, लेकिन देश में मतभेदों का दृश्य क्यों है?

Dainik Bhaskar Pune

|

June 05, 2025

असदुद्दीन ओवैसी को 'राष्ट्रवादी' होने का प्रमाण-पत्र देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 87 घंटे लंबे सैन्य-अभियान की जरूरत पड़ी।

- राजदीप सरदेसाई वरिष्ठ पत्रकार rajdeepsardesai52@gmail.com

इससे पहले कई सालों से उनकी राजनीति को 'राष्ट्र-विरोधी' बताकर बदनाम किया जा रहा था। अपनी अलग धार्मिक पहचान को शेरवानी की तरह पहनने के चलते वे उन लोगों की आंख में खटकते थे, जिनकी राजनीति भारतीय मुसलमानों के 'अन्यीकरण' के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन आज वही ओवैसी वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद पर भारत के स्टैंड को आक्रामक तरीके से उठाने के लिए 'देशभक्त' के रूप में सम्मानित हो रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हैदराबाद के इस मुखर-सांसद की राजनीति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान और उसके 'दो राष्ट्र' के सिद्धांत का विरोध किया है।

पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री शाह की हालिया टिप्पणियों को भी देखें, जिसमें उन्होंने ममता सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 'वोट बैंक की राजनीति' करने का आरोप लगाया। जबकि अधिकांश विपक्षी दलों की तरह टीएमसी भी पाकिस्तान से युद्ध में सरकार का समर्थन करती रही है। जब शाह कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तब टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पूर्वी एशिया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में पाकिस्तान के मिलिट्री-स्टेट के खिलाफ प्रखर भाषण दे रहे थे। लेकिन बंगाल में चुनाव होने में एक साल से भी कम समय है और यह भाषण चुनावी बिगुल बजाने के लिए था।

MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Pune

Dainik Bhaskar Pune

आईआईटी पटना के कैंपस में बनेगा रिसर्च पार्क, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

आईआईटी पटना के कैंपस में 11 एकड़ में रिसर्च पार्क बनेगा।

time to read

1 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

उप्र : सीएम योगी बोले- जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है।

time to read

2 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

पानसरे की किताब के शीर्षक पर बवाल

बुलढाणा से शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

time to read

1 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

समय पर एम्बुलेंस व इलाज न मिलने से नवजात की मौत

भिवंडी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

time to read

1 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

अभिनय और निर्देशन करने में बहुत तैयारी की जरूरतः आदिनाथ कोठारे

नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) की आगामी फिल्म 'अचप्पाज एल्बम' फैमिली कॉमेडी-ड्रामा है।

time to read

2 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

इलाज का भुगतान पाने बीमित चक्कर लगा रहा आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के

आरोपः जमा दस्तावेजों को बार-बार मांगकर जिम्मेदार कर रहे गोलमाल

time to read

1 min

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

नतीजे • कमजोर वैश्विक डिमांड, एआई के दबाव को लेकर कंपनी अब भी सतर्क इन्फोसिस का नेट प्रॉफिट 21% बढ़ा, पर इस साल के लिए ग्रोथ का अनुमान कम

जनवरी-मार्च में देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस का मुनाफा 21 % उछलकर 8,501 करोड़ रुपए हो गया।

time to read

1 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

अंकों का खेल

आर्यन और समीर बचपन के पक्के दोस्त थे।

time to read

2 mins

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

शिक्षा मंत्री ने पूछा 49+2 कितने होते हैं? 8वीं के छात्र ने जवाब दिया- 60

श्रीगंगानगर में दो दिन के दौरे पर गए शिक्षा मंत्री स्कूलों में शिक्षा का हाल देखकर चिंतित हो गए।

time to read

1 min

April 24, 2026

Dainik Bhaskar Pune

छोटे जूते, बड़ा दिल

व के किनारे एक टूटी-फूटी झोपड़ी में राजू नाम का एक गरीब लड़का अपनी मां के साथ रहता था।

time to read

4 mins

April 24, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size