Try GOLD - Free
खस्ताहाल सड़कों ने धीमी की महामुंबई की रफ्तार
Dainik Bhaskar Mumbai
|July 14, 2025
• सुबह-शाम ही नहीं, चौबीसों घंटे सड़कों पर गाड़ियों का रेला मिनटों की यात्रा पूरी करने लग रहा घंटों का समय, लोग परेशान
महामुंबई में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों से लेकर अन्य कामों के लिए निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम की समस्या अब लोगों के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। प्रतिदिन लगने वाले जाम में फंसकर लोगों का अधिकांश समय व्यर्थ जाता है, जिससे उन्हें न केवल शारीरिक और मानसिक परेशानी होती है, बल्कि उनके महत्वपूर्ण कार्यों में भी देरी हो जाती है। जिले के अंतर्गत आने वाले, ठाणे, नवी मुंबई, भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, बदलापुर, अंबरनाथ से लेकर शहापुर और मुरबाड तक सड़क से यात्रा करने वालों को प्रतिदिन घंटों अनावश्यक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
ठाणे शहर में यह स्थिति और भी विकट है। शहर से होकर पूर्व द्रुतगति मार्ग (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाई-वे) गुजरता है। इस मार्ग से ठाणे के अलावा कल्याण, भिवंडी आदि क्षेत्रों के लोग रोज काम के सिलसिले में आते-जाते हैं। पहले कोपरी रेलवे ओवरब्रिज संकरा होने के कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम होता था। इसके बाद पुल को चौड़ा कर दिया गया और कहा गया कि अब जाम नहीं लगेगा, लेकिन अब एमएमआरडीए ने आनंद नगर से कोपरी पुल के बीच एक नया उन्नत मार्ग (एलिवेटेड) बनाना शुरू कर दिया है, जिससे फिर से ट्रैफिक बाधित हो गया है। इसके अलावा ठाणे-नाशिक रोड का विस्तारीकरण, घोडबंदर रोड पर सर्विस रोड और मुख्य सड़क एक किया जा रहा, मेट्रो-4 और 4-अ के निर्माण कार्य तथा ठाणे (पूर्व) के तीन हात नाका से माजीवाडा तक मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। इससे सड़क संकरी हो गई है और जाम लग रहा है।
This story is from the July 14, 2025 edition of Dainik Bhaskar Mumbai.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
एमएमआरसीएल ने पार्टी कार्यालयों का बंद किया किराया, अब सरकार देगी
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने विभिन्न पार्टियों और सरकारी विभागों के 27 कार्यालयों को 1 अप्रैल 2026 से किराया देना बंद कर दिया है।
1 min
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी ने जेवर एयरपोर्ट को दी 45 बसों की सौगात
लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया
2 mins
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भारत की दो-टूक... नागरिक जहाजों पर हमला अस्वीकार्य; ट्रम्प ने कहा- हमला ईरान ने किया
सख्ती • दूसरी बार तलब हुए अमेरिकी राजनयिक, ईरान ने इस हमले की निंदा की
1 mins
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
बिहार में इलाज के अभाव व गलत उपचार से 67.8% मौतें 100 में से 68 लोग समय पर केयर न मिलने से तोड़ रहे दम
एसआरएस रिपोर्ट-2026 से खुलासा : गांवों में स्थिति और डरावनी
1 min
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
मीनाक्षी जिस शिकायत के कारण चुनाव से बाहर हुईं, कोर्ट ने वो शिकायत लौटाई
नई दुविधा • सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज, तेलंगाना कोर्ट से 'राहत' आई
1 min
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
एम्स की तर्ज पर एआईआईई शुरू करने केंद्र सरकार ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र
केंद्र सरकार ने देश में आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईई) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
1 mins
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
मानसून सत्र में 'महाराष्ट्र महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक 2026' पेश करेगी सरकार
राज्य सरकार आगामी विधानमंडल के मानसून सत्र में 'महाराष्ट्र महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक 2026' पेश करेगी।
1 min
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
एअर इंडिया: बड़े सपने पर ब्रेक, 500 विमानों की डिलीवरी टालने की तैयारी
टाटा समूह ने एअर इंडिया को अपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं पर ब्रेक लगाने और रिकॉर्ड घाटा कम करने पर ध्यान देने का निर्देश दिया है।
1 min
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी ने बीमित महिला को नहीं दिया क्लेम
कंपनी अधिकारियों ने कहा- दस्तावेज पूरे जमा करने पर मिलेगा भुगतान
1 min
June 13, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
महिला वर्ल्ड कप में आज 3 मैच; तीन चैम्पियन टीमें शुरू करेंगी अभियान
टी20 • ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज खेलेंगे अपने पहले मैच
1 min
June 13, 2026
Listen
Translate
Change font size

