Try GOLD - Free
चिंगारी से डरकर ट्रेन से कूदे, बगल के ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन ने कुचला... 12 की मौत
Dainik Bhaskar Mumbai
|January 23, 2025
कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री
-
जलगांव जिले के पारधड़े रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम 4:42 बजे एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद दूसरी पटरी पर उतरे यात्रियों को सामने से आ रही ट्रेन ने कुचल दिया। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, करीब 22 लोग घायल हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। कलेक्टर आयुष प्रसाद ने मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजन को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2.35 घंटे देरी से चल रही थी। वहीं, कर्नाटक एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से चल रही थी। हादसे के कारण रेल ट्रैक भी बाधित रहा। ट्रेनों को कम स्पीड से पास किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया - पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। पाचोरा के करीब पारधड़े स्टेशन के पास एक कोच में 'हॉट एक्सल' या 'ब्रेक- बाइंडिंग' के कारण चिंगारी उठती दिखी तो यात्री घबरा गए। हड़बड़ी में किसी ने इमरजेंसी ब्रेक के लिए जंजीर खींच दी। ट्रेन रुकी तो एक के बाद एक यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। कुछ यात्री दूसरे ट्रैक पर खड़े हो गए। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर कर्नाटक के यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) आ रही थी । पुष्पक के यात्री इसी की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद की। इस बीच, भुसावल से राहत और बचाव ट्रेन भी पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
This story is from the January 23, 2025 edition of Dainik Bhaskar Mumbai.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
यादगार... जिस हेलिकॉप्टर से उड़ान सीखी, उसी के सामने किया प्रपोज
यह नजारा महाराष्ट्र के नाशिक के पास स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल का है।
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
किराए के फार्म हाउस में एक साल से बना रहे थे मादक पदार्थ, 2 गिरफ्तार
गुजरात में मुंबई पुलिस का छापा : एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
धारावी को मिलेंगे मुंबई के सबसे आधुनिक बस डिपो
• अंतरिम व्यवस्था के लिए बनेगा अस्थाई डिपो
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
मुंबईकरों को मिलेगी साढ़े सात किमी लंबी निर्बाध समुद्र तटीय सैरगाह
• 12.15 करोड़ की लागत से बनेगा कोस्टल रोड मिसिंग लिंक
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
व्यापारियों के क्रेडिट कार्ड बिल से ठिकाने लगाई जा रही रकम
जामताड़ा गैंग का नया फार्मूला: ठगी की रकम को फ्रीज होने से बचाने के लिए जालसाजों ने निकाला तोड़
1 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भायंदर से अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल का आतंकी हुजैफा हाशमी गिरफ्तार
दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
2 लाख तक कर्ज होगा माफ, 56 लाख किसानों को फायदा
मंत्रिमंडल के फैसले : विप चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद मिलेगा लाभ; प्रस्ताव को मिली मंजूरी, नियमित कर्ज चुकाने वालों को 50 हजार का प्रोत्साहन
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
हमारी शिक्षा की व्यवस्था में इतनी 'परीक्षाएं' क्यों हैं?
शिक्षा के उद्देश्य को हमने सीमित किया
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
जज रहते कई को सजा सुनाई, जेल में मुझे खतरा, अलग सेल दें : गिरिबाला
पूर्व जज व बेटा समर्थ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आम कैदियों के बीच नहीं रहेंगे
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया बीमित को सर्जरी का भुगतान
सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा पॉलिसीधारक
1 min
June 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
