Try GOLD - Free
बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी: निचले क्रम ने रिकॉर्ड 42% गेंद खेलीं
Dainik Bhaskar Mumbai
|January 08, 2025
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज बल्लेबाजों के लिए रही मुश्किल, बाएं हाथ के बैटर ज्यादा चले, बुमराह सीरीज के स्टैंडआउट परफॉर्मर
-
क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता की एक नई गाथा लिखी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी, सिर्फ एक क्रिकेट सीरीज नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्षों और उत्कृष्ट प्रदर्शन का एक महासंग्राम साबित हुई। इस बार, कहानी का अंत कुछ अलग था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर एक दशक का सूखा खत्म किया और 2014-15 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। यह जीत सिर्फ मैदान पर हासिल किए गए रनों और विकेटों का परिणाम नहीं है, बल्कि आंकड़ों की एक जटिल बुनाई है जो इस सीरीज की गहराई, उतार-चढ़ाव और ऐतिहासिक महत्व को बयां करती है।
यह सीरीज कई अनपेक्षित मोड़ों से भरी रही। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी, जसप्रीत बुमराह का बेजोड़ प्रदर्शन, बल्लेबाजों का संघर्ष, निचले क्रम का अप्रत्याशित योगदान, और कुछ खास खिलाड़ियों के बीच के दिलचस्प मुकाबले, ये सभी इस सीरीज के यादगार पल बन गए। सीरीज की शुरुआत पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की हार से हुई, लेकिन एडिलेड में भारत को हार मिली। फिर ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ हुआ, लेकिन मेलबर्न - सिडनी में जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-1 से जीत ली। नजर उन आंकड़ों पर जिन्होंने इस सीरीज की दिशा तय की:
ऑस्ट्रेलिया का दुर्लभ पलटवार इतिहास में 8वीं बार पिछड़कर जीता
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में करारी हार के साथ शुरुआत की, लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए अगले चार में से तीन टेस्ट जीते। पहला मैच हारने के बाद सीरीज जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए दुर्लभ है।
■ भारत के खिलाफ 3-1 की यह जीत, ऑस्ट्रेलिया द्वारा शुरुआती टेस्ट हारने के बाद सीरीज जीतने का सिर्फ आठवां मौका है, और 1970 के बाद ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है।
■ 1970 के बाद से 31 बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया किसी टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारा है। इनमें से सिर्फ इसी सीरीज और 1997 की एशेज (इंग्लैंड में) में ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने में कामयाब रहा।
This story is from the January 08, 2025 edition of Dainik Bhaskar Mumbai.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
संजय ने कोडेक का ऑफर ठुकराकर सैंडिस्क को घर-घर पहुंचाया आज 104 लाख करोड़ रुपए की दिग्गज टेक कंपनी के सीईओ हैं
अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा फोर्ब्स की चिप कंपनियों के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
2 mins
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश के निर्वाचन पर लगेगी मुहर, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा
जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक बैठक 21 जून को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी।
1 min
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
शहापुर और भिवंडी तहसील में शराब की भठियों पर छापेमारी, 5.14 लाख रुपए का सामान जब्त
ठाणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध देसी शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहापुर और भिवंडी तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की।
1 min
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
बिना अनुमति उड़ाए 200 से ज्यादा ड्रोन, नोटिस देकर छोड़ा
बांद्रा : शूटिंग के नाम पर सुरक्षा से खिलवाड़
1 min
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
उत्तर भारत में आंधी-बारिश, 2-3 दिन में केरल पहुंचेगा
मौसम : अल नीनो के कारण इस बार कम बारिश के आशंका प्रबल
1 min
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन का राजः 36 साल की उम्र में भी शानदार फिटनेस; 120 किलो वजन उठा रहे, फैट घटाकर 13-14% पर लाए
आईपीएल 2026 में स्विंग के सुल्तान 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट झटके, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं।
2 mins
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
पात्र फेरीवालों को 10 जून तक मिलेगा पहचान-पत्र
मनपा आयुक्त से मुलाकात के बाद उप-महापौर और शिवसेना (शिंदे) प्रवक्ता निरुपम ने दी जानकारी
1 mins
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
फाइनेंस, पावर, मेटल सेक्टर का मुनाफा 36 फीसदी तक बढ़ा, लेकिन बैंकिंग, आईटी जैसी इंडस्ट्री पिछड़ी
2,013 कंपनियों का एनालिसिस ... जनवरी-मार्च में मुनाफा 17%, बिक्री 11.4% बढ़ी
3 mins
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भारत में फीफा का सीधा प्रसारण होगा, 'जी' ने 10 दिन पहले डील की
सबसे बड़ा टूर्नामेंट 11 जून से शुरू हो रहा
1 min
June 02, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
जेईई एडवांस्ड... 9 साल में सर्वाधिक 32% सफल, IIT की हर सीट के लिए 3 दावेदार
1.79 लाख में से 56,880 छात्र क्वालिफाई, पिछले साल 1.80 लाख में से 54,378 थे
1 min
June 02, 2026
Listen
Translate
Change font size
