Try GOLD - Free
अंग्रेजों के दौर के भूमि कानूनों से केस बढ़ रहे, ब्लॉकचेन अपनाएंः सुप्रीम कोर्ट
Dainik Bhaskar Jabalpur
|November 08, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने देश में जमीन की रजिस्ट्री और स्वामित्व प्रणाली में बुनियादी सुधार की जरूरत बताई है।
कोर्ट ने कहा कि औपनिवेशिक काल के कानूनों पर टिके मौजूदा ढांचे ने भ्रम, अकुशलता और बड़े स्तर पर मुकदमे पैदा किए हैं।
जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने सुझाव दिया कि ये समस्याएं खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ब्लॉकचेन जैसी प्रौद्योगिकी इस्तेमाल करने पर विचार करे। साथ ही, विधि आयोग को इस पर विस्तृत अध्ययन करने को कहा। आयोग से केंद्र, राज्य सरकारों, विशेषज्ञों और अन्य संबंधित पक्षों से रायशुमारी करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। कोर्ट ने कहा कि प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का सिस्टम तीन सौ साल पुराने कानूनों से संचालित है। ये अलग दौर में बने थे। लेकिन, आज भी रियल एस्टेट सिस्टम की रीढ़ बने हुए हैं। इन कानूनों ने स्वामित्व और रजिस्ट्रेशन के बीच असमानता बना रखी है। सेल डीड का रजिस्ट्रेशन स्वामित्व की गारंटी नहीं। यह सिर्फ लेन-देन का रिकॉर्ड है। साक्ष्य के रूप में इसका सिर्फ अनुमानित महत्व है। इससे खरीदारों पर अत्यधिक सतर्कता का दबाव रहता है। वैध स्वामित्व जानने के लिए पुराने दस्तावेजों की श्रृंखला खोजनी पड़ती है। कोर्ट ने बिहार रजिस्ट्रेशन रूल्स, 2008 का नियम 19 रद्द करते हुए ये टिप्पणियां कीं। इसमें कहा गया था कि बगैर जमाबंदी तथा होल्डिंग के जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है।
This story is from the November 08, 2025 edition of Dainik Bhaskar Jabalpur.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Jabalpur
Dainik Bhaskar Jabalpur
कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी पुरानी गलतियां नहीं दोहराईं
राजस्थान-छत्तीसगढ़ से सबक लिया
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
फीफा में दम दिखाएंगे भारतवंशी तहसीन... जब बाकी बच्चे आराम करते थे, तब दिनभर प्रैक्टिस करते थे, साथियों का मनोबल टूटा... पर वे डटे रहे
कतर की ओर से खेलेंगे मलयाली तहसीन मोहम्मद; फीफा के इतिहास में दूसरे भारतीय प्लेयर
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
छह नेट गेंदबाज कराएंगे टेस्ट की तैयारी
नबी को भी मौका; दो साल में दो क्लीन स्वीप झेली टीम
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
बिक्री 30% घटी तो जुलाई की सेल जून में, फैशन प्रोडक्ट्स पर 40% तक छूट
जद्दोजहद • डिस्काउंट की बारिश, लेकिन जेब पर लगाम; मंदी से लड़ रहे फैशन ब्रांड्स
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
ईरान की चेतावनी के बाद नेतन्याहू पर भड़के ट्रम्प, फोन पर गालीगलौज भी की
खतरे में सीजफायर • लेबनान पर हमले से नाराज ट्रम्प बोले-पागल हो गए हो क्या
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
CBSE; 17 साल के सार्थक ने 7 पेज का प्रजेंटेशन दिया, चेयरमैन-सचिव हटाए गए
20 दिन बाद केंद्र का बड़ा एक्शन • ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की जांच के लिए कमेटी गठित
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
बंगाल : टीएमसी के नेता सत्ता बदलते ही कट-मनी लौटा रहे
खुलासा · रिश्वतखोरी के मामले आ रहे सामने
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
एजीआई हम मनुष्यों का 'आखिरी आविष्कार' साबित नहीं होगी
मनुष्यों द्वारा दिए जाने वाले इनपुट्स आज भी सबसे ज्यादा वैल्यू-एड करने वाले होते हैं ...
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
ममता के 50 विधायकों की सीक्रेट मीटिंग से तृणमूल में टूट की आहट
बंगाल में बगावत • दीदी से नाराजगी, धरने में भी 80 में से 5 विधायक ही पहुंचे
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
गॉडजिला अल नीनो: 3 माह सूखे जैसे हालात और बाढ़ झेलेगा भारत
दुनिया पर असर • अब विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जारी की चेतावनी
1 min
June 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
