Try GOLD - Free
समानता और न्याय की संवैधानिक गारंटी पर आधारित भारतीय सोच
Aaj Samaaj
|October 15, 2025
यह संदेश देने की कोशिश थी कि महिला पत्रकारों के मुद्दे पर न तो अफगानिस्तान भारत से और न भारत अफगानिस्तान से रिश्ते बिगाड़ना चाहता है। लेकिन इसका अर्थ नहीं है कि महिलाओं को लेकर तालिबानी सोच में रत्तीभर भी फर्क आया हो। वैसे यह सवाल राजनीतिक, कूटनीतिक और मीडिया जगत में भी तैर रहा है कि मोदी सरकार कट्टरपंथी तालिबान को इस तरह गले क्यों लगा रही है?
-
कुछ लोगों को यह बात 'छोटी-सी' लग सकती है, लेकिन इसमें बड़े संकेत छुपे हुए हैं। जो हुआ, उस पर अगर मीडिया जगत और विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त न की होती तो शायद इस घटना को भी तालिबान से मजबूरन की जा रही दोस्ती के कालीन के नीचे सरका दिया जाता। बेशक, दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान की भू राजनीतिक परिस्थिति, उससे हमारे ऐतिहासिक रिश्तों, बदलते वैश्विक समीकरण चलते और भारत के व्यापक अंतरराष्ट्रीय हितों के मद्देनजर तालिबान से दोस्ती सही मानी जा सकती है, लेकिन यह दोस्ती उन तालिबानी मूल्यों से कतई नहीं हो सकती, जो मध्ययुगीन और महिलाओं के प्रति दुराग्रह और प्रतिगामी सोच से भरे हैं। जबकि हमारे भारतीय मूल्य लिंग, धर्म अथवा जाति भेद से परे समानता, समता और सभी को न्याय की संवैधानिक गारंटी पर आधारित हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने अपने देश के दिल्ली स्थित दूतावास में जो पहली पत्रकार वार्ता की, उसमें भारतीय महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया। इस पर बवाल मचना ही था, क्योंकि इसे काबुल सरकार की वर्तमान सोच की संदर्भ में इस घटना को देखा गया। महिला पत्रकारों और और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अफगान दूतावास द्वारा इस लैंगिक भेदभाव की कड़ी आलोचना की। इसके बाद भारत सरकार ने मामले से यह कहकर पल्ला झाड़ा कि उसका इसमें कोई रोल नहीं है। अफगान दूतावास के अंदर क्या होता है, वह वही जानें। जबकि अफगान दूतावास (जो कल तक खुद तालिबान सरकार के खिलाफ था) ने सफाई दी कि भारतीय महिला पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस से अलग रखने का उसका कोई सुचिंतित इरादा नहीं था। यह पत्रकारवार्ता जल्दबाजी में कुछ पत्रकारों को बुलाकर आयोजित की गई थी। भारत में व्यापक प्रतिक्रिया के बाद रविवार को अफगान दूतावास में दूसरी पत्रकारवार्ता में न केवल महिला पत्रकारों को बुलाया गया, बल्कि उन्हें आगे बिठाया गया।
This story is from the October 15, 2025 edition of Aaj Samaaj.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी
· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह
3 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला
इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां
पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार
■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस
1 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि
पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने
गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।
5 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
कोलकाता की सीजन में पहली जीत
राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।
2 mins
April 20, 2026
Listen
Translate
Change font size

