Facebook Pixel जनप्रतिनिधि की जवाबदेही और जद्दोजहद | Aaj Samaaj - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

जनप्रतिनिधि की जवाबदेही और जद्दोजहद

Aaj Samaaj

|

October 03, 2025

भारत में एक संसदीय क्षेत्र की औसत आबादी 30 लाख से अधिक होती है, यानी स्लोवेनिया जैसे देशों से भी बड़ी, मगर संसद के लिए कर्मचारी की सुविधा अब भी केवल एक निजी सचिव तक सीमित है, जिसकी तनख्वाह कार्यालय व्यय के मद से दी जाती है। यह मद 50 हजार रुपए प्रति माह निर्धारित है। इतने में दिल्ली-एनसीआर में मकान का किराया और बुनियादी जीवन यापन के खर्चे भी मुश्किल से पूरे हो पाते हैं।

जनप्रतिनिधि की जवाबदेही और जद्दोजहद

सां सदों को कानून बनाने, व्यापक नीतियां निर्धारित करने, बजट पास करने, 1-1 रुपए के खर्च पर निगरानी रखने और फिर सीएजी, रिजर्व बैंक, नीति आयोग जैसी ढेर सारी संस्थाओं की जटिल रिपोर्टों के जरिए नतीजों का ऑडिट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर, काम करने की व्यवस्था ऐसी है कि एक सांसद कदम-कदम पर अपने को आशक्त महसूस करता है।

विडंबना देखिए कि हर केंद्रीय सचिव के पास विषय विशेषज्ञों का एक निदेशालय होता है। वह जब चाहे युवा पेशेवरों और सलाहकारों को नियुक्त कर सकता है। एक स्थायी समिति की प्रस्तुति के लिए करीब 2 दर्जन अधिकारी लगाए जाते हैं। मगर उस प्रस्तुति पर सवाल करने वाला सांसद केवल व्यक्तिगत जिज्ञासा और अपने एकमात्र निजी सचिव के साथ पहुंचता है।

किसी भी मंत्रालय का बजट दस्तावेज 400 से अधिक पृष्ठों का होता है, मगर एक सांसद के पास उसका वित्तीय विश्लेषक वाला कोई नहीं होता। सीएजी के प्रदर्शन ऑडिट की तुलना रिजर्व बैंक बुलेटिन और नीति आयोग के डैशबोर्ड से करनी होती है। मगर, सांसद के पास कोई नीति विश्लेषक नहीं होता।

जो संस्था संवैधानिक रूप से सरकार को ईमानदार बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, उसे इस तरह वित्तीय सहायता दी जाती है, जैसे उसकी भूमिका केवल औपचारिक हो। फिर भी, सांसद से अपेक्षा की जाती है कि वह विशाल प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करे, जबकि उसके पास केवल एक छोटे से पंचायत कार्यालय जैसी सुविधाएं प्राप्त हैं। उसी में सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याएं सुलझाने के अलावा एथेनॉल मिश्रण दिशा-निर्देश, कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सुरक्षा दिशा-निर्देश और जीएसटी मुआवजा जैसे फार्मूलों को समझना होता है। ऐसे में, अनुमान लगाया जा सकता है कि क्यों संसद में बहसें सतही हो जाती हैं, विनियोग विधेयक बिना जांच के पारित हो जाते हैं और कार्यपालिका का प्रभुत्व बना रहता है।

भारत में एक संसदीय क्षेत्र की औसत आबादी 30 लाख से अधिक होती है, यानी स्लोवेनिया जैसे देशों से भी बड़ी, मगर संसद के लिए कर्मचारी की सुविधा अब भी केवल एक निजी सचिव तक सीमित है, जिसकी तनख्वाह कार्यालय व्यय के मद से दी जाती है। यह मद 50 हजार रुपए प्रति माह निर्धारित है।

MORE STORIES FROM Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size