Try GOLD - Free
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर' शहीद की महान विरासत को जीवित रखेगा : सीएम
Aaj Samaaj
|July 29, 2025
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद सरदार भगत सिंह के देश सेवा में अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए 'शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर' का नींव पत्थर रखा।
-
इस गौरवपूर्ण प्रोजेक्ट पर 51 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत आएगी, जो महान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने की एक छोटी सी कोशिश होगी। शहीद-ए-आजम को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह की महान कुबार्नी ने गुलामी के दलदल में फंसे देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 9 महीनों में पूरा होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य अपने महान सपूत की अनमोल विरासत को संरक्षित और प्रचारित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल एक भौतिक ढांचा नहीं होगा, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव होगा, जहां शहीद भगत सिंह की मातृभूमि के लिए मर मिटने की भावना, बौद्धिक सोच और साहसी जज्बे की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित विरासत परिसर में एक विशाल थीम आधारित प्रवेश द्वार होगा, जो इस महान विरासत की झलक पेश करेगा। उन्होंने बताया कि 350 मीटर लंबा विरासत कॉरिडोर भी इस प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह कॉरिडोर शहीद भगत सिंह संग्रहालय को उनके पैतृक घर से जोड़ेगा। यह कॉरिडोर शहीद भगत सिंह के जीवन यात्रा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को मूर्तियों, 2डी/3डी दीवार चित्रों और पुतलों के माध्यम से औपनिवेशिक भारत के दौर को दर्शाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 मीटर ऊंचा भारतीय झंडा हमें देश की आजादी के लिए देशभक्तों की महान कुर्बानियों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने बताया कि 700 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) स्थित पैतृक घर का मॉडल तैयार किया जाएगा। इसी तरह, उनके पैतृक गांव को विभिन्न दृश्यों और माध्यमों के जरिए दशार्या जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटकड़ कलां में उनके पैतृक घर की बहाली और संरक्षण किया जाएगा, साथ ही शह
This story is from the July 29, 2025 edition of Aaj Samaaj.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
एसीपी अमन यादव ने डॉ. बाला के ई-सिगरेट और वेप्स के विरुद्ध अभियान को दिया अपना समर्थन
अपराध एवं मुख्यालय विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव एचपीएस ने भारत के अग्रणी जीवनशैली एवं निवारक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. बाला के राष्ट्रव्यापी ई-सिगरेट और वेप्स के विरुद्ध अभियान को अपना निःशर्त समर्थन दिया।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 मरे
· 6 घायल, कई मलबे में दबे, 30 मजदूर कर रहे थे काम
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से, देश में सुख-शांति की कामना
अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, पहले ही दिन हजारों भक्त रहे मौजूद
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
डीएवी शिक्षण संस्थाएं समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोडने. का कर रही हैं कार्य : डॉ पूनम सूरी
दयानंद एंग्लो-वैदिक (डीएवी) संस्थाएं दुनिया भर में गैर-सरकारी शैक्षिक संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क के रूप में खड़ी हैं, जिनकी भारत और विदेशों में 1000 संस्थाओं के साथ व्यापक उपस्थिति है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
कांग्रेस और इंडी गठबंधन के महिला-विरोधी रवैये से नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिरा : कृष्णपाल
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल को लोकसभा में गिराकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने पाप किया है, जो इन दलों को भस्म कर देगा।
1 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
सुदर्शन नृसिंह महायज्ञ के साथ शुरू हुआ लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव
सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री रामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ लक्ष्मीनारायण दिव्य धामसिद्धदाता आश्रम में रविवार को भगवान विष्णु हरि की वंदना स्तुति के क्रम में मृदाहरण, अंकुरारोपण, ध्वजारोहण, अग्नि प्रतिष्ठा, भेरीपूजन, देवता आवाहन और सुदर्शन नृसिंह महायज्ञ के साथ पांच दिवसीय 19 वां ब्रह्मोत्सव समारोह इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
पंजाब सरकार ने की विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए 102 करोड़ रुपए से अधिक राशि जारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के मार्च माह के लिए 102 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।
1 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
लापता सबूतों से लेकर सख्त इंसाफ तक, सरकार ने बेअदबी के प्रति पंजाब के जवाब को फिर से लिखा : चीमा
साजिशकर्ताओं या दोषियों के लिए कोई बचाव नहीं, नया कानून बेअदबी को अक्षम्य अपराध बनाता है
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
गाजियाबादः बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
यूपी में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई थी।
1 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
हरियाणा : मेयर कैंडिडेट को लेकर भाजपा ने किया मंथन
■ प्रभारी-संगठन मंत्री सहित चुनाव कमेटी के सदस्य रहे मौजूद
1 mins
April 20, 2026
Listen
Translate
Change font size

