Facebook Pixel गिल, सिराज और आकाश की शानदार परफार्मेंस से भारत बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट मैच जीता | Aaj Samaaj - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

गिल, सिराज और आकाश की शानदार परफार्मेंस से भारत बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट मैच जीता

Aaj Samaaj

|

July 08, 2025

इसी सीरीज से टेस्ट में कप्तानी की शुरूआत करने वाले शुभमन गिल पहली पारी में 95/2 के स्कोर पर बैटिंग करने आए। उनके सामने स्कोर 211/5 हो गया, यहां से उन्होंने रवींद्र जडेजा और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की। गिल ने एक एंड संभाला और डबल सेंचुरी लगा दी। उन्होंने 269 रन बनाए और टीम को 587 रन तक पहुंचा दिया। दूसरी पारी में गिल 96/2 के स्कोर पर बैटिंग करने आए। इस बार 180 रन की बढ़त के साथ खेल रही टीम इंडिया को इंग्लैंड को टारगेट "देना था। गिल ने फिर एक बार जिम्मेदारी भरी पारी खेली और 161 रन बनाकर स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया। गिल ने दोनों पारियां मिलाकर 430 रन बनाए, इससे इंग्लैंड को चौथी पारी में 608 रन का टारगेट मिला।

गिल, सिराज और आकाश की शानदार परफार्मेंस से भारत बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट मैच जीता

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। 608 रन के टारगेट का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम मैच के आखिरी दिन 271 रन पर ऑलआउट हो गई। यह इंग्लैंड की धरती पर रन के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 279 रन से जीत का था। भारत ने 1986 में लीड्स में अंग्रेजों को इस अंतर से हराया था। साथ ही भारत ने बर्मिंघम में 58 साल में पहली जीत हासिल की है। इससे पहले यहां खेले 8 टेस्ट में से 7 में भारत को हार मिली थी और 1 मुकाबला ड्रॉ हुआ था। मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 72 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बारिश के कारण मुकाबला करीब 90 मिनट की देरी से शुरू हुआ। लंच तक अंग्रेजों ने तीन विकेट और गंवा दिए। दूसरे सत्र में बाकी बचे चार विकेट गिरे। भारत के लिए आकाश दीप ने 6, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 587 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। गिल फिर टॉप स्कोरर रहे और 1

MORE STORIES FROM Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size