Facebook Pixel पंजाब कैबिनेट की ओर से राज्य के लिए प्रगतिशील लैंड पूलिंग नीति लाने के लिए मंजूरी | Aaj Samaaj - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

पंजाब कैबिनेट की ओर से राज्य के लिए प्रगतिशील लैंड पूलिंग नीति लाने के लिए मंजूरी

Aaj Samaaj

|

June 03, 2025

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में सपन्न हुई

पंजाब कैबिनेट की ओर से राज्य के लिए प्रगतिशील लैंड पूलिंग नीति लाने के लिए मंजूरी

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में सपन्न हुई। कैबिनेट की इस मीटिंग में मंत्रीमंडल द्वारा कई अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगाई गई। पंजाब कैबिनेट ने योजनाबद्ध और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में नई और प्रगतिशील भूमि पूलिंग नीति लाने को मंजूरी दे दी। नई नीति का उद्देश्य भूमि मालिकों, प्रोमोटरों और कंपनियों को विकास प्रक्रिया में भागीदार के रूप में शामिल करना और भूमि मालिकों की भूमि पूलिंग में रुचि बढ़ाना है। इस संशोधित योजना को छोटे और हाशिए पर धकेले गए किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए तर्कसंगत बनाया गया है, ताकि उन्हें अधिक प्रतिफल प्रदान किया जा सके, जिससे राज्य में समूह हाउसिंग और योजनाबद्ध विकास को और बढ़ावा मिलेगा, ताकि अंततः आम आदमी को लाभ हो सके। इस नीति को समग्र प्रक्रिया में प्रत्येक भागीदार को जोड़कर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है। यह नई नीति राज्य में बड़े बदलाव का कारण बनेगी क्योंकि यह किसानों को बड़े लाभ प्रदान करेगी। किसानों का और शोषण नहीं होगा और इस नीति के तहत किसानों को सीधे तौर पर करोड़ों रुपये का लाभ होगा। कोई भी निजी डेवलपर या भू-माफिया किसानों का शोषण नहीं कर सकेगा क्योंकि नीति यह सुनिश्चित करती है कि किसानों को निजी डिवेलपर्स द्वारा किए जाने वाले शोषण से सुरक्षित रखा जाए। इस नीति के तहत पूरा अधिकार किसान के पास है और यह 100 प्रतिशत किसान का निर्णय होगा कि सरकार को जमीन देनी है या नहीं। किसान या तो अपनी जमीन रख सकते हैं और खेती जारी रख सकते हैं या इसे बेचने का विकल्प चुन सकते हैं। पहले की तरह जबरदस्ती कोई जमीन अधिग्रहित नहीं होगी।

MORE STORIES FROM Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size