Facebook Pixel मेरा नाम भजनलाल है... हरियाणा का सीएम रहा हूं, वक्त आने पर आप के कर्ज को ब्याज समेत चुकता करूंगा | Aaj Samaaj - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

मेरा नाम भजनलाल है... हरियाणा का सीएम रहा हूं, वक्त आने पर आप के कर्ज को ब्याज समेत चुकता करूंगा

Aaj Samaaj

|

June 02, 2025

अचानक से उनका चपरासी लगभग भागता हुआ सा प्रकट हुआ और कहा कि आप के आफिस में एक सज्जन आए बैठे हैं, जो खुद को भजनलाल बता रहे हैं। ये साहब अपने आवास की बगल में ही स्थित आफिस में गए तो वहां एक सज्जन बैठे थे। इन सज्जन ने इन साहब को परिचय देते हुए कहा-मेरा नाम भजनलाल है। मैं हरियाणा का सीएम रहा हूं। अगर आप ने मेरी मदद की तो वक्त आने पर मैं आपका कर्ज ब्याज समेत उतारूंगा।

- यशवीर कादियान

मेरा नाम भजनलाल है... हरियाणा का सीएम रहा हूं, वक्त आने पर आप के कर्ज को ब्याज समेत चुकता करूंगा

ये नवंबर, 1989 की सर्द भरी सुबह के करीब 9 बजे थे। ताजा ताजा आईएएस अधिकारी बने एक 27 वर्षीय साहब अपने फिरोजपुर झिरका स्थित एसडीएम के सरकारी आवास में नाश्ता करने की तैयारी में थे। अचानक से उनका चपरासी लगभग भागता हुआ सा प्रकट हुआ और कहा कि आप के आफिस में खुद को एक सज्जन आए बैठे हैं, जो भजनलाल बता रहे हैं। ये साहब अपने आवास की बगल में ही स्थित आफिस में गए तो वहां एक सज्जन बैठे थे। इन सज्जन ने इन साहब को परिचय देते हुए कहा - मेरा नाम भजनलाल है। मैं हरियाणा का सीएम रहा हूं। अगर आप ने मेरी मदद की तो वक्त आने पर मैं आपका कर्ज ब्याज समेत उतारूंगा। आप जीवन में मुझे कभी, कहीं आजमा लेना, मैं आपकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतारूंगा। दरअसल मामला ये था कि एक दिन पहले ही हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। तब भजनलाल बतौर कांग्रेस प्रत्याशी फरीदाबाद से चुनाव लड़ रहे थे। तब फिरोजपुर झिरका फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा होता था, जबकि बाद में ये क्षेत्र गुरूग्राम लोकसभा का हिस्सा हो गया। वोटिंग वाले दिन एक मतदान केंद्र पर कुछ युवा गाड़ियों में भर कर आए और उन्होंने चुनाव डयूटी दे रहे स्टाफ से एक मतपत्र छीन उस पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर मुहर लगा उसे मतदान पेटी में डाल दिया। ये जानकारी मिलने पर ये आईएएस अधिकारी उसी मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। उन्होंने मतदान केंद्र पर इस जबरदस्ती का विरोध करते हुए कहा कि वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करेंगे। ये साहब तब फिरोजपुर झिरका के एसडीएम के साथ साथ सहायक चुनाव अधिकारी का दायित्व भी संभाले हुए थे। इन साहब के सख्ती दिखाने पर ये युवा झट से वहां से भाग खड़े हुए। जब ये सारा माजरा भजनलाल के नोटिस में आया तो वो अगले दिन इन साहब के कार्यालय जा पहुंचे। इन साहब के सामने निहायत ही नरम लहजे में उन्होंने इस मामले की चुनाव आयोग को शिकायत ना करने की गुजारिश की।

MORE STORIES FROM Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size