Facebook Pixel 'घमंडिया' गठबंधन के पास नीति, नीयत और नेतृत्व तक नहीं: नायब सैनी | Aaj Samaaj - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

'घमंडिया' गठबंधन के पास नीति, नीयत और नेतृत्व तक नहीं: नायब सैनी

Aaj Samaaj

|

April 04, 2024

यमुनानगर के छछरौली में जनसैलाब के बीच पहुंचकर बोले मुख्यमंत्री - मैं आप लोगों का भाई पहले, मुख्यमंत्री बाद में हूं

- प्रभजीत सिंह लक्की

'घमंडिया' गठबंधन के पास नीति, नीयत और नेतृत्व तक नहीं: नायब सैनी

यमुनानगर की छछरौली विजय संकल्प रैली एवं अपने अभिनंदन समारोह में उमड़े जनसैलाब के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप लोगों का भाई पहले हूं और मुख्यमंत्री बाद में हूं।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने विपक्ष को 'घमंडिया' गठबंधन कहकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए 'घमंडिया' गठबंधन के पास न नीति है, न नीयत है और न ही नेतृत्व है। सैनी ने कहा कि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की नीति है, मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है और देश को समृद्ध करने के लिए साफ नीयत है, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता प्राप्ति करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को जिताने की अपील की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और विपक्ष पर हमलावर रहे।

बुधवार को यमुनानगर की छछरौली अनाज मंडी में आयोजित समारोह में पहुंचने पर नायब सैनी का भाजपा पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर व गदा भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर आढ़तियों ने नायब सैनी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। सैनी समाज ने भी फूल मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

स्वागत से गदगद् मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह सम्मान आप सभी का सम्मान है। मैं आपके सम्मान की सदा रक्षा करूंगा। सीएम नायब सैनी ने कहा कि मोदी और डबल इंजन की सरकार ने 10 वर्षों में लाजवाब काम किए हैं। भाजपा ने जो कहा, वह समय पर करके दिखाया है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस पार्टी के लोग झूठी घोषणा करके लोगों से वोट ले लेते थे लेकिन 3-3 कार्यकालों में भी लोगों के काम नहीं होते थे। चुनाव-दर-चुनाव कांग्रेस सिर्फ झूठे आश्वासन देकर लोगों को बरगलाती रही और वोट लेकर सत्ता का सुख भोगती रही। अब जनता कांग्रेस की मंशा जान चुकी है।

MORE STORIES FROM Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size