Try GOLD - Free
इस मुश्किल घड़ी में हम किसानों के साथ : सीएम
Aaj Samaaj
|February 17, 2024
हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर ड्रोन से की गई कार्रवाई की निंदा
-
- कहा, पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद करना गलत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के किसानों के साथ एकजुटता को व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में देश के अनाज उत्पादकों के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंड़ा, पीयूष गोयल और नित्यानन्द समेत किसानों के साथ मीटिंग में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घटी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण थीं और इनको टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है और राज्य सरकार पहले ही इसका विरोध कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके निदेशों के बाद पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर के समक्ष यह मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों परीक्षाएंचल रही हैं और आनलाइन पढ़ाई की जा रही है, लेकिन इंटरनेट सेवाओं को निरस्त करना अति निंदनीय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि राज्य का कोई भी नौजवान वाटर केनन या आंसू गैस के गोले के आगे खड़ा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के किसानों द्वारा उठाई जा रही मांगों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ लगती राज्य की सरहदों पर कंटीली तारें लगाई गई हैं, जोकि जायज नहीं है। राज्य के किसानों के साथ इस तरह का सौतेली मां वाला सलूक गैर-वाजिब और अतिनिंदनीय है।
This story is from the February 17, 2024 edition of Aaj Samaaj.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी
· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह
3 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला
इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां
पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार
■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस
1 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि
पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने
गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।
5 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
कोलकाता की सीजन में पहली जीत
राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।
2 mins
April 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
