Facebook Pixel "जाति नहीं, मुद्दों का चुनाव" | Outlook Hindi - news - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

"जाति नहीं, मुद्दों का चुनाव"

Outlook Hindi

|

November 24, 2025

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) ने समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को समस्तीपुर की मोरवा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। यह पार्टी का कर्पूरी ठाकुर की विरासत पर दांव है। कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी जागृति पिछले साल ही जेएसपी में शामिल हुई थीं। जेएसपी के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्हें साथ जोड़ कर प्रशांत किशोर ने एक तरह से राजनीतिक विरासत को अपने साथ जोड़ लिया है। ठाकुर ने अवंतिका मेहता से अपनी राजनीति, महिला उम्मीदवार के रूप में भूमिका और बिहार में दादा की विरासत के बारे में बात की। पेश हैं अंशः

"जाति नहीं, मुद्दों का चुनाव"

आपकी पहचान कर्पूरी ठाकुर की पोती के रूप में है। चुनावी राजनीति में प्रवेश करने के निर्णय में इस विरासत का कितना हाथ है, आप मोरवा की महिला मतदाताओं के साथ जाति और सामाजिक न्याय के बारे में कैसे बात करती हैं, इससे कोई फर्क पड़ेगा?

जन नायक की पोती होना गर्व की बात है। इससे समाज के सभी वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का भाव जाग्रत होता है। जन नायक ने जिस मूल्य-आधारित राजनीति के लिए प्रयास किया, वह अब भ्रम बन गई है। इसलिए मैंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया। मूल्य-आधारित और मुद्दा-आधारित राजनीति को स्थापित करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं जहां भी जाती हूं, लोग नम आंखों से जन नायक को याद करते हैं। इससे मुझे मोरवा के लोगों के लिए अपना जीवन और ऊर्जा समर्पित करने की और शक्ति मिलती है।

विरासत से मिला कोई संदेश या कार्यक्रम, जिसे चुनावी अभियान इस्तेमाल कर रही हों?

मैं जात-पांत से ऊपर उठकर सभी वर्गों की बात कर रही हूं। जमीनी स्तर पर बहुत समस्याएं हैं। स्थिति बेहद दयनीय है। सर्वसमावेशी समाज के निर्माण के लिए जन नायक की तर्ज पर ठोस सोच की जरूरत है।

मोरवा में दादा का जिक्र सबसे ज्यादा कौन करता है, महिलाएं, पुरुष या बुजुर्ग? कभी ऐसा लगा कि विरासत बड़ी जिम्मेदारी है?

मोरवा में बुजुर्ग अब भी जन नायक को आदर्श मानते हैं। युवा जन नायक के निजी और राजनीतिक जीवन में स्थापित मूल्यों के बारे में बात करते हैं। यह (विरासत) दायित्व नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के प्रति दायित्व का भाव है। जन नायक सभी वर्गों के नेता होने के साथ-साथ उनके हमदर्द भी थे। जन नायक को केवल अति पिछड़े वर्गों के नेता तक सीमित रखना उनके मूल्यों और आदर्शों के साथ अन्याय होगा।

आप दंत चिकित्सक भी हैं, तो क्या महिलाएं आपको स्वास्थ्य से जुड़ी बातों के नजरिए से भी देखती हैं। चिकित्सकीय अनुभव से आप मोरवा की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अपने वादों को ठोस इरादों में बदल पा रही हैं?

MORE STORIES FROM Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size