Try GOLD - Free
जवां जलवे का जानलेवा चस्का
Outlook Hindi
|August 04, 2025
बढ़ते एंटी-एजिंग ट्रेंड, फेस करेक्शन और रील की पागल दौड़ ऐसे नकली यथार्थ की ओर धकेल रही है, जो अब जान गंवाने का खतरा भी बन रही
दशक 1960 का था। एक फिल्म आई थी, लव इन शिमला। इस फिल्म की नायिका साधना के माथे पर बालों की कुछ लटे थीं, यह हेयरस्टाइल इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे नाम ही मिल गया, साधना कट। तब लोगों ने इसे खूब पसंद किया लेकिन ऐसा पागलपन नहीं हुआ कि हर लड़की या महिला
अपने बाल इसी शैली में संवारने लगती। उस जमाने से इस जमाने तक इतना फर्क आ गया है, कि लोग जान की बाजी लगा कर सुंदर दिखने, उम्र रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। सजना संवरना, सुंदर दिखना, जवां दिखना लड़कियों की फितरत मानी जाती थी, अब यह लिंग भेद से आगे निकल कर ट्रेंड बनता जा रहा है। उम्र कोई भी हो, 'पिक्चर परफेक्ट' बनने की चाहत ने इस बाजार को भी तेजी दी है। शादी जैसे बड़े समारोह की बात छोड़िए, घर की साधारण पूजा में भी अच्छा दिखना जरूरी हो गया है, ताकि रील्स बनाई जा सकें, फोटो स्टोरी अपलोड की जा सकें और स्टेटस डाले जा सकें। आखिरकार दूर-दराज बैठे रिश्तेदार, दोस्त इन्हीं रील्स, स्टेटस से आकलन करते हैं कि फोटो डालने वाला कितना खुश है। लेकिन इस पागलपन के कुछ जानलेवा नतीजे सतर्क करते हैं:
गुरुग्राम में 25 साल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को उसके पिता ने इसलिए गोली मार दी कि वह रील्स बनाती थी।
कुछ साल पहले पाकिस्तान की रील बनाने वाली कंदील बलोच की इसी कारण उसके भाई ने हत्या कर दी थी।
अभी कुछ महीनों पहले कानपुर में दो इंजीनियरों की जान सिर्फ इसलिए चली गई, क्योंकि दोनों हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे थे। ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर के पास इस काम की सही डिग्री नहीं थी, लेकिन बाल उगा कर फिर से जवां दिखने की चाहत उन लड़कों को अनगढ़ डॉक्टर के पास ले गई और इसकी कीमत दोनों ने अपनी जान देकर चुकाई।
यह नया पागलपन
This story is from the August 04, 2025 edition of Outlook Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Outlook Hindi
Outlook Hindi
कीमत वसूलती है शोहरत
कम उम्र में मशहूर क्रिकेटर बनने की चुनौतियां संभालना मुश्किल, इसलिए मार्गदर्शन की दरकार
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
अब मिशन 2027 का आगाज
पश्चिम बंगाल और असम विजय के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश और पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
स्त्री राग का धमाल
मुंबई के अंडरग्राउंड सर्किट से लेकर कराची के कुछेक मंचों तक लड़कियां, महिलाएं हिप-हॉप को अपनी धुन में ढाल रहीं, दक्षिण एशिया में रैप के लय, ताल और ढंग को बदल रहीं
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
लारा का अंदाज सोबर्स की शैली
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ जांबाज बल्लेबाजी के लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खेलने के अलग- अलग अंदाज भी ईजाद किए
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
बस लीक ही लीक!
लगातार प्रश्न-पत्रों के लीक के बावजूद एजेंसी की सेहत पर कोई फर्क नहीं, आखिर ऐसे घोटालों से लाखों के जीवन से खिलवाड़ और कई खुदकशियों का जिम्मेदार कौन
8 mins
June 2026
Outlook Hindi
जनादेश और एसआइआर का साया
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एसआइआर प्रक्रिया का भाजपा की जीत में असर से इनकार करना मुश्किल, मगर सिर्फ ये ही इकलौती वजह नहीं
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
भगवा शुभंकर शुभेंदु
कांथी की सड़कों से लेकर राइटर्स बिल्डिंग तक नए मुख्यमंत्री का सफर कांग्रेसी विरासत, ध्रुवीकरण, टकरावों के जरिए पहचान बनाने और ऊंची कुर्सी की महत्वाकांक्षा की मिसाल
3 mins
June 2026
Outlook Hindi
नासिक कुंभ पर अर्थ संकट
नासिक नगर निगम ने भाजपा के लिए महत्वाकांक्षी आयोजन के लिए पैसे की तंगी के मद्देनजर अपने कदम पीछे खींचे
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
अडसिल में पकती उम्मीदें
निर्वासन में जन्मे, चेन्नै में अपना वजूद खोजते श्रीलंकाई शरणार्थियों को एक सामुदायिक रेस्तरां से मिल रही उम्मीद
5 mins
June 2026
Outlook Hindi
सतीशन के सिर सरोपा
तकरीबन दस दिनों की कवायद के बाद कांग्रेस आलाकमान जबरदस्त जन दबाव के आगे झुका और मुख्यमंत्री की कुर्सी उस नेता को मिली, जिसने राज्य में कांग्रेस को फिर खड़ा किया
4 mins
June 2026
Listen
Translate
Change font size

