Try GOLD - Free
पीड़ित परिवारों का दर्दनाक इंतजार
Outlook Hindi
|July 07, 2025
डीएनए नमूना लेने और पहचान की प्रक्रिया में समय लगने से परिवारों के लिए इंतजार लंबा और दर्दनाक
अगले दिन सारा मामला अहमदाबाद हवाई अड्डे से पास के मेघानीनगर के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित हो गया। विमान के क्षतिग्रस्त मलबे से निकाले गए सभी शवों को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में लाया गया। परिसर के अंदर एक डीएनए नमूना कनेक्शन इकाई भी स्थापित की गई। पीड़ितों के परिवार सुबह से ही परिसर में आने लगे थे। नमूनों को डीएनए पहचान के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि नतीजे आने में 72 घंटे लगेंगे। दुर्घटना में मारे गए लोगों के माता, पिता, बहन, भाई, पति, पत्नी के पास इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
अधिकांश लोग गुजरात के विभिन्न शहरों और कस्बों से आए थे; कुछ राजस्थान जैसे दूसरे राज्यों से आए थे। बेशक, उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है लेकिन कुछ परिवार दूर जाना नहीं चाहते थे क्योंकि वे किसी भी जानकारी से चूकना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने वहीं रहना सही समझा।
डीएनए सैंपल रूम और पोस्टमार्टम यूनिट में सभी लोग काम में लगे हुए थे। डॉक्टर और कर्मचारी बिना किसी ब्रेक के काम कर रहे थे। लेकिन प्रक्रिया में काफी समय लग रहा था और परिवार बेचैन हो रहे थे।
पोस्टमार्टम रूम के सामने एक बेंच पर जुनैद बैठे थे। वहां एंबुलेंस से शव लाए जा रहे थे और नमूनों को इधर से उधर ले जाया जा रहा था। जुनैद अपने अंकल के साथ थे। उनके अंकल के भाई और डेढ़ साल की बेटी उस अभागी उड़ान में थे। भाई लंदन में काम करते था। वे बेटी के साथ उसकी मां के पास लौट रहे थे। पहले ही यह घोषणा की जा चुकी थी कि कोई जीवित नहीं बचा है, लेकिन मां को फिर भी किसी चमत्कार की उम्मीद है।
This story is from the July 07, 2025 edition of Outlook Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Outlook Hindi
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
