Facebook Pixel लौटा मौसम प्यार का | India Today Hindi - news - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

लौटा मौसम प्यार का

India Today Hindi

|

August 06, 2025

ऐसे वक्त में जब माना जा रहा था कि रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों का दौर लगभग खत्म हो गया है, मोहित सूरी ने दो एकदम नए कलाकारों को साथ लेकर एक जबरदस्त हिट फिल्म बना डाली. आखिर किस तरह से उन्हें हासिल हुई यह कामयाबी?

- सुहानी सिंह

लौटा मौसम प्यार का

नकोई रील शूट की गई, न कोई इंटरव्यू दिया गया. शहरों में घूमकर या मॉल- कॉलेजों का चक्कर लगाकर कोई प्रचार नहीं किया गया. मगर दिल में गहराई तक उतर जाने वाले शानदार साउंडट्रैक और निर्देशक मोहित सूरी (जिन्होंने रिलीज से पहले मोटे तौर पर अकेले ही माहौल बनाने की जिम्मेदारी संभाल रखी थी) के कंधे पर टिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखते ही अच्छा-खासा धमाका कर दिया. नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस पहली फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली. इस पर संदेह जताते हुए कहा गया था कि आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा या फिर गलत दावा किया जा रहा है. मगर 18 जुलाई वाले सप्ताहांत तक कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता था कि एक युवा जोड़े की कहानी सैयारा ने दर्शकों के दिल में गहरी जगह बना ली है. इनके प्यार में सबसे बड़ी अड़चन खड़ी हो जाती है जब उनमें से एक को अल्जाइमर हो जाता है. यह कहानी जबरदस्त हिट साबित हुई. तीन दिनों में 83 करोड़ रुपए! रिकॉर्ड तो पहले ही बन चुके हैं—नए कलाकारों वाली किसी फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड, भारतीय सिनेमा में किसी रोमांटिक फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग... पहले हफ्ते में 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने की उम्मीद के साथ फिल्म के 300 करोड़ रु. वाले क्लब में शामिल होने की संभावना दिख रही है. ये आंकड़े ऐसे समय में और भी उत्साह जगाते हैं जब माना जाने लगा था कि बड़े परदे पर रोमांटिक फिल्मों का बेहतरीन दौर खत्म हो चुका है.

imageपर यह सब आखिर हुआ कैसे? तो जवाब है, शायद इसका शानदार साउंडट्रैक, जो आमतौर पर सूरी की तमाम रोमांटिक फिल्मों (मर्डर-2, आशिकी-2, एक विलेन) की जान रहा है. यह न केवल भावनाओं का उबाल जगाता है, बल्कि कई बार तो कहानियों का पूरक बनने से कहीं ज्यादा गहरी बात कह जाता है. सैयारा के एल्बम में फहीम अब्दुल्ला के तौर पर एक नई प्रतिभा उभरी है. फहीम ने चार्ट बस्टर बने इसके टाइटल ट्रैक सैयारा तू तो को गाया तो है ही, इसके सह-कंपोजर भी हैं, जिस पर युवाओं को झूमते और गाते देखा जा सकता है.

MORE STORIES FROM India Today Hindi

India Today Hindi

India Today Hindi

हम बस नचनिया ही हैं?

एक नई वेब सीरीज सतरंगी: बदले का खेल ने समाज के सांचे में लौंडा नाच कलाकारों की दोयम दर्जे की स्थिति को किया रेखांकित

time to read

1 min

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

गन्ना बेल्ट में बिछ गई सियासी जंग की बिसात

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बढ़ी मुख्यमंत्री योगी की सक्रियता. सपा, रालोद और आसपा ने भी मैदान में उतर कसी कमर. किसान, जाति, हिंदुत्व और दलित-मुस्लिम समीकरण चुनावी राजनीति के केंद्र में

time to read

8 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

मुद्दा पुराना, भिड़ंत नई

गहलोत के ताजा हमले ने राजस्थान कांग्रेस में फिर उभारा नेतृत्व का सवाल, पायलट की भूमिका पर नई अटकलें

time to read

3 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

कहां फंस गया आखिर दीपक का पेच

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को विधान परिषद के लिए उम्मीदवार न बनाना वंशवाद से जुड़ी चिंता के बजाय सोचे-समझे सियासी हिसाब-किताब का मामला लग रहा

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

धोलेरा की जमेगी धाक

यह भारत की पहली सेमी हाइ-स्पीड रेल लाइन और गुजरात की दूसरी प्रमुख रेल परियोजना है जो एक नए औद्योगिक हब से जुड़ेगी

time to read

3 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

बंगाल का प्रवक्ता

शुभेंदु अधिकारी के सख्त तेवर वाले अंदाज के मुकाबले भाजपा में 'नरम' संतुलन बनकर उभरे समिक भट्टाचार्य

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

कत्ल की गुत्थी खोलने का करिश्मा

जी5 की क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन में करिश्मा कपूर निभा रहीं एक खास किस्म का किरदार

time to read

2 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

स्वस्थ मध्यप्रदेश

सशक्त मध्यप्रदेश की ओर निर्णायक कदम

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

पक्ष में माहौल बनाने को फिर से मोर्चे पर

पर्वतीय प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के दौरे और बयानबाजियां बढ़ीं

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

जकड़बंदी से महांमुक्ति

नरेंद्र मोदी ने नौकरशाही और नियम-कायदों के मकड़जाल को जिस तरह से साफ किया, उसकी अंदरूनी कहानी

time to read

18 mins

June 24, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size