Facebook Pixel वियतनाम के गुदड़िया बाबा और लड़ते यूट्यूबर | India Today Hindi - news - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

वियतनाम के गुदड़िया बाबा और लड़ते यूट्यूबर

India Today Hindi

|

August 06, 2025

थेरवाद की कठिन परंपरा '13 दुतांग' का पालन करने वाले वियतनामी भिक्खु मिन्ह तोए की वजह से बोधगया में तीन महीने से डटे हैं उनके समर्थक और विरोधी यूट्यूबर. तीन बार इनमें हो चुकी है मारपीट. पुलिस को चार वियतनामियों को गिरफ्तार करना पड़ा

- पुष्यमित्र

वियतनाम के गुदड़िया बाबा और लड़ते यूट्यूबर

वक्तः सुबह के 4.20 बजे. बोधगया के एक स्वयंसेवी संगठन भंसाली ट्रस्ट के बाहर दोनों तरफ के चबूतरों पर वियतनाम के यूट्यूबर और कुछ श्रद्धालु जुटने लगे हैं. वहां कुछ स्थानीय मनी एक्सचेंजर भी घूम रहे हैं. कुछ वियतनामी श्रद्धालु बैटरी रिक्शा पर भरकर खाने का सामान लेकर परिसर में जा रहे हैं, जहां बौद्ध धर्म की '13 दुतांग' परंपरा का पालन करने की वजह से चर्चित हुए बौद्ध भिक्खु मिन्ह तोए 25 अप्रैल, 2025 से ही 30 से ज्यादा अनुयाइयों के साथ रह रहे हैं. श्रद्धालु इन्हीं भिक्खुओं के लिए खाने का सामान लेकर अंदर जा रहे हैं क्योंकि ये भिक्खु सिर्फ एक वक्त और वह भी सुबह में भोजन करते हैं. उन्हें यहां भिक्षा और भोजन की दिक्कत न हो, इसलिए वियतनाम से बड़ी संख्या में उनके श्रद्धालु भी यहां आए हैं और वे रेस्ट हाउसों में रह रहे हैं.

इन श्रद्धालुओं को भंसाली ट्रस्ट के अंदर जाने की इजाजत है, मगर उन डेढ़ दर्जन से ज्यादा वियतनामी यूट्यूबरों को घुसने की इजाजत नहीं है, जो सुबह से परिसर के बाहर स्टैंड पर मोबाइल लगाकर डटे रहते हैं और स्ट्रीमिंग करते रहते हैं. यूट्यूबरों में मिन्ह तोए के समर्थकों और श्रद्धालुओं के साथ उनके विरोधी भी शामिल हैं. स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि अभी इन यूट्यूबरों की संख्या थोड़ी कम हो गई है. गया के एसएसपी आनंद कुमार भी कहते हैं, "पहले इनकी संख्या 30 के करीब थी." पिछले दिनों इनके बीच हुए आपसी झगड़े के बाद संख्या घट गई है.

कुमार बताते हैं, "अप्रैल से लेकर अब तक इन यूट्यूबरों के बीच तीन बार हिंसक झड़प हो चुकी है. पहली बार 16 मई को दो वियतनामी महिला यूट्यूबरों के बीच हिंसक झड़प होने की पुलिस रपट लिखवाई गई मगर जब तक पुलिस उन्हें तलाशती, आरोपी महिला अपने देश लौट गई. शिकायतकर्ता महिला मिन्ह तोए की समर्थक थी. दूसरी वारदात 11 जून, 2025 को हुई. इस बार विरोधी गुट के एक यूट्यूबर ने मिन्ह तोए के समर्थकों पर स्टिक और दूसरे हथियारों से हमले का आरोप लगाया. तब भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई."

MORE STORIES FROM India Today Hindi

India Today Hindi

India Today Hindi

हम बस नचनिया ही हैं?

एक नई वेब सीरीज सतरंगी: बदले का खेल ने समाज के सांचे में लौंडा नाच कलाकारों की दोयम दर्जे की स्थिति को किया रेखांकित

time to read

1 min

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

गन्ना बेल्ट में बिछ गई सियासी जंग की बिसात

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बढ़ी मुख्यमंत्री योगी की सक्रियता. सपा, रालोद और आसपा ने भी मैदान में उतर कसी कमर. किसान, जाति, हिंदुत्व और दलित-मुस्लिम समीकरण चुनावी राजनीति के केंद्र में

time to read

8 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

मुद्दा पुराना, भिड़ंत नई

गहलोत के ताजा हमले ने राजस्थान कांग्रेस में फिर उभारा नेतृत्व का सवाल, पायलट की भूमिका पर नई अटकलें

time to read

3 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

कहां फंस गया आखिर दीपक का पेच

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को विधान परिषद के लिए उम्मीदवार न बनाना वंशवाद से जुड़ी चिंता के बजाय सोचे-समझे सियासी हिसाब-किताब का मामला लग रहा

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

धोलेरा की जमेगी धाक

यह भारत की पहली सेमी हाइ-स्पीड रेल लाइन और गुजरात की दूसरी प्रमुख रेल परियोजना है जो एक नए औद्योगिक हब से जुड़ेगी

time to read

3 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

बंगाल का प्रवक्ता

शुभेंदु अधिकारी के सख्त तेवर वाले अंदाज के मुकाबले भाजपा में 'नरम' संतुलन बनकर उभरे समिक भट्टाचार्य

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

कत्ल की गुत्थी खोलने का करिश्मा

जी5 की क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन में करिश्मा कपूर निभा रहीं एक खास किस्म का किरदार

time to read

2 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

स्वस्थ मध्यप्रदेश

सशक्त मध्यप्रदेश की ओर निर्णायक कदम

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

पक्ष में माहौल बनाने को फिर से मोर्चे पर

पर्वतीय प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के दौरे और बयानबाजियां बढ़ीं

time to read

4 mins

June 24, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

जकड़बंदी से महांमुक्ति

नरेंद्र मोदी ने नौकरशाही और नियम-कायदों के मकड़जाल को जिस तरह से साफ किया, उसकी अंदरूनी कहानी

time to read

18 mins

June 24, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size