Try GOLD - Free
कुंज गलियों के बीच बड़ा गलियारा
India Today Hindi
|June 04, 2025
मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ के दबाव से लगातार हो रहे थे हादसे. उसके बेहतर प्रबंधन को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हुआ कॉरिडोर निर्माण का रास्ता. मगर कई अंदेशे भी मौजूद
अगस्त की 19 तारीख और साल 2022. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में साल में एक बार होने वाली वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती देखने के लिए रात 12 बजे से ही लाखों श्रद्धालु जुट गए थे. मंदिर के भीतर करीब डेढ़ हजार लोगों की क्षमता वाले आंगन में दोगुने से ज्यादा भक्त पहुंच गए. रात में करीब दो बजे एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया. पुलिसकर्मी उसे बचाकर बाहर लाने लगे तो अचानक भगदड़ मच गई. उसी दौरान गेट नंबर एक पर भी एक श्रद्धालु गिर पड़ा. भीड़ के चलते अन्य लोग भी एक-दूसरे पर गिरने लगे. करीब आधे घंटे बाद हालात कुछ काबू हुए तो पता चला कि दो श्रद्धालु जान गंवा बैठे और 50 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए.
जन्माष्टमी पर हुई भगदड़ से मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े हो गए. विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें अलीगढ़ के तत्कालीन कमिशनर गौरव दयाल को बतौर सदस्य शामिल किया गया. कमेटी की रिपोर्ट में हादसे का कारण भीड़ का दबाव और मौजूदा परिसर में क्षमता से कहीं ज्यादा श्रद्धालुओं का मौजूद होना पाया. कमेटी ने कॉरिडोर बनाने की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट सौंपी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था. उसके बाद वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया. कुछ स्थानीय लोगों ने सरकार पर वृंदावन के मूल स्वरूप के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. मामला हाइकोर्ट में पहुंचा. सरकार ने कोर्ट के समक्ष कॉरिडोर का प्रस्ताव पेश किया. हाइकोर्ट ने नवंबर 2023 में कहा कि कॉरिडोर बनाया जाना चाहिए मगर इसमें मंदिर के फंड का उपयोग न किया जाए और राज्य सरकार इसका खर्च उठाए. सरकार ने हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की. 15 मई को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया.

This story is from the June 04, 2025 edition of India Today Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
