Facebook Pixel जेनजी निराशा और गुस्से के बारूद पर बैठी एक पीढ़ी | Mukta - lifestyle - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

जेनजी निराशा और गुस्से के बारूद पर बैठी एक पीढ़ी

Mukta

|

January 2026

जेनजी पीढ़ी बंद कमरे को ही अपनी दुनिया समझ लेती है तो अब इस की दिमागी सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर पर खुल कर बात होती है, क्योंकि इस पीढ़ी में तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रैशन की दरें भी बढ़ती देखी जा रही हैं.

- लेख • सुनील शर्मा

जेनजी निराशा और गुस्से के बारूद पर बैठी एक पीढ़ी

हरियाणा में फरीदाबाद शहर के सैक्टर 31 में बने टाउन पार्क में शनिवार और रविवार को या फिर किसी और छुट्टी के दिन बच्चों की तादाद बढ़ जाती है. उन में हर उम्र के बच्चे होते हैं पर कुछ बच्चे या जवान होते किशोर कभीकभार आप का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं.

ऐसा इसलिए नहीं कि वे कोई कसरत कर रहे होते हैं, दौड़ रहे होते हैं या फिर शारीरिक खेल में मगन होते हैं, बल्कि बहुत से ऐसे बच्चे सुबह के 6 बजे अपने मोबाइल फोन में नजरें गड़ाए कुछ कर रहे होते हैं.

एक बार मुझे ऐसे कुछ बच्चों के करीब जाने का मौका मिला तो पाया कि 13 से 20 साल की उम्र के वे लड़के मोबाइल पर हिंसा से भरा कोई गेम खेल रहे थे और आपस में कुछ बतिया या बड़बड़ा भी रहे थे. दोतीन लड़के तो एकदूसरे पर गुस्सा भी हो रहे थे. वजह, जो गेम वे सब खेल रहे थे उस में अगर आप के पार्टनर ने कोई गलती कर दी और खेल बिगड़ गया तो जैसे उन की दुनिया ही उजड़ गई.

ये बच्चे या जवानी की दहलीज पर खड़े किशोर या फिर नौजवान ही सही, ज्यादा अमीर या मिडिल क्लास घरों के नहीं थे, पर मोबाइल फोन पर उन की उंगलियां बड़ी तेजी से चल रही थीं. उन्हें अपने गेम की इतनी ज्यादा जानकारी थी कि क्या कहने. पर रहनसहन और कपड़ों से लगता था कि उन का पढ़ाईलिखाई से दूरदूर तक कोई वास्ता नहीं होगा. इंगलिश क्या, वे हिंदी भाषा भी ढंग से न जानते होंगे. लेकिन थे एकदम सोशल मीडिया के 'जागरूक कीड़े.' हम ने तो कभी 'पढ़ाई के कीड़े' सुने थे. 'डिजिटल कनेक्टिविटी के ऐसे कीड़ों' से पहली बार पाला पड़ा था.

कुछ महीने पहले ही जब नेपाल में सत्ता को चुनौती दी गई और बड़े से बड़े नेता को खदेड़ दिया गया तो एक नई टर्म से साबका हुआ 'जेन जी,' जिस ने अपने गुस्से, तनाव, भड़ास और निराशा से भड़की हिंसा से नेपाल का मानो नक्शा ही बदल दिया.

यह जेन जी पीढ़ी है क्या?

जेन जी दरअसल 'जेनरेशन जेड' शब्द से बना है. इस पीढ़ी में वे बच्चे शामिल हैं जिन का जन्म साल 1997 से साल 2012 के बीच हुआ है. मतलब, इन 15 साल के बीच जो बच्चे पैदा हुए हैं उन्हें जेन जी कहा जाता है.

आकंड़ों की बात करें तो साल 2025 तक यह पीढ़ी दुनिया की तकरीबन 30 फीसदी वर्कफोर्स बन चुकी है और अपनी अलग सोच व आदतों से समाज और अर्थव्यवस्था दोनों पर असर डाल रही है.

MORE STORIES FROM Mukta

Mukta

Mukta

इन्फ्लुएंसर्स का कहर जेनजी हवाले है कैसे फूहड़ लोगों के हाथों में

सोशल मीडिया ऐसे बड़े समुद्र में तबदील हो चुका है जिस में मीठा पानी भी खारे पानी में बदल जाता है. यहां अगर अच्छा इन्फ्लुएंसर भी है तो भी वह गंदों के बीच ढक दिया जाता है.

time to read

7 mins

January 2026

Mukta

Mukta

हौकी वाल सरपंच

उन्हीं में से एक नीरू यादव अपने गांव से जुड़ कर समाज के कामों को कर रही है. ऐसा नहीं है कि वह सोशल मीडिया से नहीं जुड़ी, मगर उस ने अपनी रूट नहीं छोड़ी है.

time to read

4 mins

January 2026

Mukta

Mukta

प्रेम समस्याएं

मैं 11वीं कक्षा का छात्र हूं. 10वीं की एक लड़की से प्यार हो गया था, लेकिन उस ने दोस्ती से भी मना कर दिया.

time to read

4 mins

January 2026

Mukta

Mukta

टैक गैजेट्स

इस डायनैमिक, वायरलैस एलईडी ग्लासेस में 164 चमकदार लैंप बीड्स हैं जो शानदार विजुअल इफैक्ट बनाते हैं.

time to read

1 min

January 2026

Mukta

Mukta

इंस्टा होलीवुड

एक समय म्यूजिक इंडस्ट्री में सेंसेशन बन कर उभरे जस्टिन बीबर अब अपने अतरंगी कपड़ों व हुलिए के लिए जाने जाते हैं.

time to read

2 mins

January 2026

Mukta

Mukta

यूथ की दबती आवाज और अचानक फूटता गुस्सा

सोशल मीडिया पर यूथ अपनी बात रखने से ज्यादा भड़ास निकालते दिखाई देते हैं.

time to read

4 mins

January 2026

Mukta

Mukta

एआई की असली दुनिया का सच

एआई जिस रफ्तार से हमारी जिंदगी में घुसता जा रहा है, उतनी ही तेजी से एक नया डर भी पैदा कर रहा है, सच और झूठ के बीच का फर्क मिटने का डर.

time to read

3 mins

January 2026

Mukta

Mukta

सोशल मीडिया पर कैसे बज बनीं - तारा सुतारिया

'टौक्सिक' से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ.

time to read

4 mins

January 2026

Mukta

Mukta

आरिया हेगड़े ट्रेंड फौलोअर या ट्रेंड सैंटर

आरिया हेगड़े एक सक्सैसफुल डिजिटल फैशन फेस है, लेकिन अभी उस की जर्नी 'सेफ इन्फ्लुएंसर' स्टेज पर है.

time to read

1 min

January 2026

Mukta

Mukta

जेनजी और उस की वायरल दादादादी की जोड़ियां

सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे इन्फ्लुएंसर्स हैं जो अपने घर के बड़ेबुजुर्गों के साथ अपनी रील्स बनाते हैं, कुछ बड़े क्रिएटिव ढंग से वीडियो बना रहे होते हैं जो दिखने में अच्छी भी लगती हैं मगर कुछ ऐसे भी हैं जो व्यूज के चलते उन का मजाक बनाने से भी परहेज नहीं करते.

time to read

5 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size